एक्सप्लोरर

साउथ में ही सबसे पहले क्यों आता है मॉनसून, नॉर्थ तक आने में क्या लगता है इतना वक्त?

जहां पूरा भारत मानसून का इंतजार कर रहा है वहीं केरल में तय समय से पहले ही मानसून आ गया है, आखिर नॉर्थ तक मानसून आने में इतना समय क्यों लग जाता है?

पूरा उत्तर भारत इन दिनों गर्मी से परेशान है और मानसून का इंतजार कर रहा है. वहीं केरल में मानसून ने तय समय से पहले ही दस्तक दे दी है. ऐसे में सवाल ये उठता है कि आखिर उत्तर भारत तक आने में मानसून को इतना समय क्यों लग जाता है?

उत्तर भारत में कब पहुंचेगा मानसून?

केरल में मानसून ने पहले ही दस्तक दे दी है. अनुमान लगाया जा रहा है कि उत्तर भारत में 26 जून तक मानसून पहुंच जाएगा. हालांकि मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की चाल थोड़ी धीमी पड़ी है, ऐसे में ये समय से लेट ही उत्तर भारत पहुंचेगा. पिछले कुछ सालों पर नजर डालें तो उत्तर भारत में इसने देर से ही दस्तक दी है. ऐसे में सवाल ये उठता है कि आखिर उत्तर भारत में मानसून के देर से पहुंचने की वजह क्या है और ये होता क्या है.

मानसून क्या है?

बता दें कि मॉनसून महासागरों की ओर से चलने वाली तेज हवाओं की दिशा में बदलाव होता है. इससे सिर्फ बारिश ही नहीं होती, बल्कि अलग इलाकों में ये सूखा मौसम भी बनाता है. हिंद महासागर और अरब सागर की ओर से चलने वाली ये तेज हवाएं भारत, बांग्लादेश और पाकिस्तान में भारी बारिश के लिए जिम्मेदार होती हैं.

आमतौर पर भारत में मानसून 1 जून से 15 सितंबर तक 45 दिनों तक सक्रिय होता है. समर मॉनसून तेज हवाओं के साथ होने वाली बारिश है, जो अप्रैल से सितंबर के बीच होती है. वहीं ठंड खत्म होने पर दक्षिण-पश्चिम हिंद महासागर से सूखी नम हवा भारत, श्रीलंका, बांग्लादेश और म्यांमार की ओर बहने लगती है. इससे मौसम में नमी जन्म लेती है और इसके बाद हल्की से लेकर तेज बारिश तक होती है.

क्यों मानसून को नॉर्थ आने में हो जाती है देरी?

मानसून आने से पहले इसके आने की आहट भारत की खास जगहों पर 15 दिन पहले ही नजर आने लगती हैजब दक्षिण-पश्चिम में मॉनसून आता है तो भारतीय क्षेत्र में हवा के संचलन, संवहन और तापमान के पैटर्न में बदलाव दिखाई देने लगता है. मॉनसून में देरी का सबसे बड़ा कारण भारतीय उपमहाद्वीप पर मध्य-अक्षांश पछुआ हवाओं के रूप में पहचानी जाने वाली हवाओं के बड़े समूह की लगातार उपस्थिति का होना भी है, जिसका एक छोटा सा हिस्सा पश्चिमी विक्षोभ है.

अमूमन पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उत्‍तर पश्चिम भारत के मैदानी क्षेत्रों को प्रभावित करता है. पिछले साल मौसम की स्थिति देखें तो फरवरी 2023 में रिकॉर्ड गर्मी के बाद मई की शुरुआत तक मौसम ठंडा रहा. वहीं बेमौसमी बारिश के कारण ठंड की अवधि बढ़ने से भी दक्षिण पश्चिमी मॉनसून में देरी दर्ज की जाती है.

कमजोर अलनीनो का भी होता है असर

इसके अलावा जब पश्चिमी हवाएं ज्याद समय तक भारतीय क्षेत्रों में रहती हैं तो दक्षिणी पश्चिम मानसून की हवाओं को इन्हें काटना पड़ता है. जब इस प्रक्रिया में समय लग जाता है तब भी मानसून में देरी होती है. इसके इतर यदि भूमध्य रेखिय महासागर में अलनीनो की स्थिति कमजोर पड़ जाती है तो भी दक्षिण पश्चिम मानसून में देरी देखने को मिलती है. जैसे की इस साल भी अलनीनो की स्थिति कमजोर पड़ चुकी है.

यह भी पढ़ें: World Refugee Day: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी बेघर हुए लोग, जानें क्यों हुई वर्ल्ड रिफ्यूजी डे मनाने की शुरुआत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Persian Gulf Energy Supply: पर्शियन गल्फ से किन-किन देशों को होती है एनर्जी सप्लाई, इन पर कितना डिपेंड है भारत?
पर्शियन गल्फ से किन-किन देशों को होती है एनर्जी सप्लाई, इन पर कितना डिपेंड है भारत?
Longest Wars History: ये हैं इतिहास के सबसे लंबे युद्ध, 100 साल से भी ज्यादा समय तक होती रही थी जंग
ये हैं इतिहास के सबसे लंबे युद्ध, 100 साल से भी ज्यादा समय तक होती रही थी जंग
Governor Salary India: क्या दो राज्यों का काम संभालने वाले राज्यपाल को अलग से मिलती है सैलरी, क्या है नियम?
क्या दो राज्यों का काम संभालने वाले राज्यपाल को अलग से मिलती है सैलरी, क्या है नियम?
LBSNAA ट्रेनिंग के दौरान IAS को कितना मिलता है पैसा, जानें कहां कितनी होती है कटौती?
LBSNAA ट्रेनिंग के दौरान IAS को कितना मिलता है पैसा, जानें कहां कितनी होती है कटौती?

वीडियोज

Iran Israel War: महायुद्ध का 8वां दिन..घुटने पर आए Donald Trump? | Breaking | ABP News
Sansani: Middle East में बढ़ता तनाव | Crime News | Iran- Israerl
Chitra Tripathi: मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा! ट्रंप का क्या है नया खेल ? | Iran Israel War | Trump
Iran Israel War News: तेहरान की ताबड़तोड़ स्ट्राइक जारी, अमेरिका का बारूद..ईरान पर भारी | War| Trump
Sandeep Chaudhary: वरिष्ठ पत्रकारों ने खोला राज, क्या अमेरिका ट्रंप के नीचे दब गया? | LPG Price Hike

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वेनेजुएला और ईरान के बाद अब अमेरिका के निशाने पर कौन सा देश? ट्रंप ने दिया क्लीयर जवाब
वेनेजुएला और ईरान के बाद अब अमेरिका के निशाने पर कौन सा देश? ट्रंप ने दिया क्लीयर जवाब
केशव प्रसाद मौर्य की हेलीकॉप्टर खराबी पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान- 'अब उन्हें नया वाला...'
केशव प्रसाद मौर्य की हेलीकॉप्टर खराबी पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान- 'अब उन्हें नया वाला...'
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
'धुरंधर 2' के बाद 'हीर रांझा' में नजर आएंगी सारा अर्जुन? मुकेश छाबड़ा ने बताई सच्चाई
'धुरंधर 2' के बाद 'हीर रांझा' में नजर आएंगी सारा अर्जुन? मुकेश छाबड़ा ने बताई सच्चाई
दिग्गज ने ICC पर लगाए पक्षपात के आरोप, बुरी तरह भड़का दिग्गज, जानें पूरा मामला
दिग्गज ने ICC पर लगाए पक्षपात के आरोप, बुरी तरह भड़का दिग्गज, जानें पूरा मामला
US Israel Iran War Live: खाड़ी देशों पर हमले के लिए राष्ट्रपति ने मांगी माफी, कुछ ही घंटों बाद ईरान ने फिर दी धमकी, ट्रंप का हैरान करने वाला दावा
Live: खाड़ी देशों पर हमले के लिए राष्ट्रपति ने मांगी माफी, कुछ ही घंटों बाद ईरान ने फिर दी धमकी
क्या आप भी अपने एक्स को टेक्स्ट करने की सोच रहे हैं? जानिए एक्सपर्ट्स इसे क्यों बताते हैं आपकी सबसे बड़ी गलती
क्या आप भी अपने एक्स को टेक्स्ट करने की सोच रहे हैं? जानिए एक्सपर्ट्स इसे क्यों बताते हैं आपकी सबसे बड़ी गलती
यूपीएससी 2025: 301वीं रैंक को लेकर खत्म हुआ कन्फ्यूजन, गाजीपुर की आकांक्षा सिंह के नाम हुई पुष्टि
यूपीएससी 2025: 301वीं रैंक को लेकर खत्म हुआ कन्फ्यूजन, गाजीपुर की आकांक्षा सिंह के नाम हुई पुष्टि
Embed widget