एक्सप्लोरर

Railway Facts: दुनिया के पांच देश जहां आज तक नहीं चली कोई ट्रेन, एक है भारत का पड़ोसी

Railway Facts: भारत, जहां का रेलवे नेटवर्क दुनिया के कुछ सबसे बड़े नेटवर्क में से एक है, उसी के पड़ोस में एक ऐसा देश है जहां आज तक एक भी ट्रेन नहीं चली है.

Railway Facts: भारत में शायद ही ऐसा कोई शहर होगा जहां इंडियन रेलवे की पटरियों पर ट्रेन नहीं चलती. यहां तक कि हमारे देश में दुनिया के कुछ सबसे लंबे रेल नेटवर्क भी शामिल हैं. कहते हैं कि भारतीय रेल हिंदुस्तान का दिल है, क्योंकि हिंदुस्तान की आधी से ज्यादा आबादी एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए रेलवे का इस्तेमाल करती है. सिर्फ हिंदुस्तान ही नहीं, दुनिया के तमाम बड़े देशों में रेलवे महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में ऐसे कई देश हैं, जहां आज तक एक भी ट्रेन नहीं चली है. यानी वहां रेलवे नाम की कोई चीज है ही नहीं. आज हम आपको ऐसे ही 5 देशों के बारे में बताएंगे, जहां के लोग आज भी ट्रेन में बैठने का सपना देखते हैं.

भारत का पड़ोसी देश भूटान

भारत, जहां का रेलवे नेटवर्क दुनिया के कुछ सबसे बड़े नेटवर्क में से एक है, उसी के पड़ोस में एक ऐसा देश है जहां आज तक एक भी ट्रेन नहीं चली है. हम बात कर रहे हैं साउथ एशिया के सबसे छोटे देश और भारत के पड़ोसी भूटान की. भौगोलिक रूप से भूटान बहुत खूबसूरत है. पहाड़ों और वादियों से घिरा यह देश आज तक अपने यहां रेलवे नेटवर्क विकसित नहीं कर पाया. हालांकि, भविष्य के लिए भारत एक ऐसा प्लान तैयार कर रहा है जिसके जरिए वह भूटान को भारतीय रेलवे नेटवर्क से जोड़ सकेगा.

दूसरा देश कुवैत

कुवैत का नाम आते ही आपके दिमाग में शेख और उनकी रिच लाइफ़स्टाइल घूमने लगती है. कुवैत वह देश है जहां तेल के अकूत भंडार हैं. भारत के बहुत से लोग कुवैत जैसे देश में पैसा कमाने जाते हैं और जमकर पैसा कमाते भी हैं. लेकिन इस छोटे से अमीर देश में आज तक कोई रेलवे नेटवर्क नहीं है. हालांकि, यह देश भी अब बहुत जल्द रेलवे प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है. यहां तक कि कुवैत सिटी से ओमान के बीच एक 1200 मील लंबे गल्फ रेलवे नेटवर्क पर काम होने की बातचीत भी चल रही है.

तीसरा देश अंडोरा

अंडोरा दुनिया का 11 सबसे छोटा देश है. इस देश में बेहद कम आबादी है और इसका क्षेत्रफल भी ज्यादा बड़ा नहीं है. यही वजह है कि आज तक इस देश में रेलवे नेटवर्क नहीं बन सका. इस देश में एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए ज्यादातर लोग या तो अपने निजी वाहन का इस्तेमाल करते हैं या फिर बसों का इस्तेमाल करते हैं. अंडोरा के लोगों के लिए सबसे करीबी रेलवे स्टेशन फ्रांस में है, जहां वह ट्रेन में बैठने का सुख ले सकते हैं.

चौथा देश ईस्ट तिमोर

ईस्ट तिमोर देश में भी रेलवे नेटवर्क अब तक नहीं बना है. यहां लोग एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए सड़क मार्ग का उपयोग करते हैं. यह देश क्षेत्रफल के हिसाब से छोटा है और यहां की आबादी भी बेहद कम है. इसके साथ साथ इस देश की आर्थिक स्थिति भी बड़े देशों की तरह मजबूत नहीं है. हालांकि, अब इस देश में भी एक 310 किलोमीटर लंबे एक्सटेंड इलेक्ट्रीफाइड सिंगल ट्रैक रेलवे नेटवर्क के निर्माण का काम शुरू होने वाला है.

पांचवा देश साइप्रस 

साइप्रस में मौजूदा स्थिति में फिलहाल कोई रेल नेटवर्क नहीं है. हालांकि, साल 1950 से 1951 तक इस देश में जरूर एक रेलवे नेटवर्क था. लेकिन इस देश की आर्थिक स्थिति इतनी बेहतर नहीं थी कि इसे चालू रखा जा सके. यही वजह है कि यहां 1951 के बाद से रेलवे को बंद कर दिया गया. हालांकि, बाद में साइप्रस माइंस कॉरपोरेशन की तरफ से एक रेल लाइन एक्सटेंशन की जरूर शुरुआत की गई, लेकिन इसे भी 1974 में बंद कर दिया गया. तब से आज तक इस देश में कोई भी ऑपरेशनल रेल नेटवर्क नहीं है.

ये भी पढ़ें: Alcohol Fact: क्या आप जानते हैं पीने के कितने घंटे बाद तक आपकी बॉडी में रहती है शराब?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या मस्जिद से जबरन लाउडस्पीकर उतरवा सकती है सरकार? क्या है नियम
क्या मस्जिद से जबरन लाउडस्पीकर उतरवा सकती है सरकार? क्या है नियम
कुछ भी बोल सकता है विपक्ष का नेता, संसद में बोलने का नियम क्या?
कुछ भी बोल सकता है विपक्ष का नेता, संसद में बोलने का नियम क्या?
बादलों के बीच कैसे बनती है बिजली, इसमें कितने वोल्ट का झटका लगता है?
बादलों के बीच कैसे बनती है बिजली, इसमें कितने वोल्ट का झटका लगता है?
हिंदू, मुस्लिम या ईसाई... धर्म बदलना किस रिलीजन में ज्यादा मुश्किल, जानें यहां?
हिंदू, मुस्लिम या ईसाई... धर्म बदलना किस रिलीजन में ज्यादा मुश्किल, जानें यहां?

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget