एक्सप्लोरर

Alcohol Fact: क्या आप जानते हैं पीने के कितने घंटे बाद तक आपकी बॉडी में रहती है शराब?

Alcohol Fact: शराब पीने के बाद लोगों के व्यवहार में अंतर आ जाता है. लेकिन, अगले दिन नशा उतरने के बाद वो फिर नॉर्मल हो जाते हैं. ऐसा कैसे होता है? शराब का नशा कब तक चढ़ता है. आइए जानते हैं.

Liquor Fact: जब भी कोई शराब पीता है तो जैसे-जैसे शराब शरीर के अंदर जाती है, इंसान का व्यवहार बदलने लगता है. शराब की मात्रा ज्यादा होने के साथ ही आवाज बदलने लगती है और कुछ देर बाद चलने में दिक्कत हो जाती है. फिर जब धीरे धीरे शराब का नशा उतरता है तो स्थिति सामान्य होती है. लेकिन, कुछ घंटों तक शराब का असर रहता है. ऐसे में सवाल है कि आखिर शराब पीने के बाद एल्कोहोल कितने वक्त तक आपके शरीर में रहता है और कब तक अपना असर दिखाता है. 5, 7, 10 या कितने घंटे बाद तक शराब शरीर में मौजूद रहती है? तो जानते हैं इन सवालों का जवाब...

शरीर में कैसे कैसे असर दिखाती है शराब?

शराब शरीर में कितनी देर तक रहती है, इसकी जानकारी लेने से पहले आपको बताते हैं कि आखिर शराब शरीर में जाकर क्या-क्या करती है और किस तरह असर दिखाती है. दरअसल, जब शराब पीते हैं तो शराब शरीर में जाने के 30 सेकेंड बाद ब्लड स्ट्रीम में मिल जाती है और इसके बाद शरीर में ट्रेवल करती है. इसके बाद ये पेट में जाती है और कुछ देर में पसीने और सांस के माध्यम से बाहर आ जाती है. हालांकि, कुछ मात्रा पेट में रह जाती है. इसके बाद 90 फीसदी मात्रा लिवर, आंतों में जाती है और फिर इसके पचने का काम शुरु हो जाता है. 

कितनी देर बॉडी में रहती है शराब?

अब बात करते हैं कि आखिर शराब कितने समय तक बॉडी में रहती है. रिपोर्ट्स के अनुसार, शराब पीने के बाद एल्कोहॉल की मात्रा 72 घंटे तक भी शरीर में रहती है. इसके अलावा ये शराब की मात्रा, शराब की क्वालिटी, शराब के पीने का तरीका आदि पर निर्भर करता है कि शराब कब तक आपके शरीर में रहेगी. वहीं, जिस तरह से आप टेस्ट करवा रहे हैं, उसका तरीका भी शराब की अलग अलग उपलब्धता बताता है. 

बता दें कि अगर ब्लड टेस्ट के जरिए एल्कोहॉल चेक किया जाए तो करीब 6 घंटे तक ही शरीर में शराब की मात्रा दिखाई देगी. इसके अलावा अगर सांस का टेस्ट करवाएंगे तो 12 से 24 घंटे तक शराब की मात्रा दिखाई देगी. इसके अलावा यूरिन टेस्ट में 72 घंटे तक शराब की मात्रा नजर आती है. इसके अलावा लार के टेस्ट से पता करें तो 12 से 24 घंटे तक शरीर में शराब की मात्रा के बारे में पता चलता है. ऐसे में टेस्ट के अलग अलग तरीके बॉडी में शराब की उपलब्धता को बताते हैं.

यह भी पढ़ें: डेली इस्तेमाल करने के बाद भी बहुत लोग नहीं जानते कि पानी गीला क्यों लगता है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नकली दवा बेचने पर कितने साल की होती है सजा, क्या हैं इसके नियम?
नकली दवा बेचने पर कितने साल की होती है सजा, क्या हैं इसके नियम?
कैसे बनते हैं जल्लाद, क्या इसके लिए भी देनी होती है परीक्षा?
कैसे बनते हैं जल्लाद, क्या इसके लिए भी देनी होती है परीक्षा?
फ्लाइट में कौन कौन से कोड होते हैं, किसका क्या होता है मतलब?
फ्लाइट में कौन कौन से कोड होते हैं, किसका क्या होता है मतलब?
दिल्ली में सड़क हादसों ने तोड़ा 6 साल का रिकॉर्ड, रोजाना हो रही इतनी मौतें
दिल्ली में सड़क हादसों ने तोड़ा 6 साल का रिकॉर्ड, रोजाना हो रही इतनी मौतें

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget