एक्सप्लोरर

भारत में कितना महंगा है सर्वाइकल कैंसर का इलाज, जानिए पाकिस्तान में कितने का मिलता है इसका टीका

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में देश का अंतरिम बजट पेश करते हुए कहा कि 9 से 14 साल की बच्चियों को सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन मुफ्त में लगाई जाएगी.

मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे का सर्वाइकल कैंसर से निधन हो गया. ये कोई आम मौत नहीं है... पूनम पांडे की उम्र महज 32 साल थी. ऐसे में ये सवाल उठना लाजमी है कि क्या सर्वाइकल कैंसर को लेकर समाज में अभी भी जागरूकता की कमी है. चलिए आज आपको इस आर्टिकल में बताते हैं कि आखिर सर्वाइकल कैंसर कैसे महिलाओं के लिए अभिशाप बन गया है और इसका इलाज भारत में कितना महंगा है. इसके अलावा आपको ये भी बताएंगे कि पाकिस्तान में अगर किसी महिला को सर्वाइकल कैंसर का टीका लगवाना हो तो इसके लिए उसे कितने पैसे खर्च करने होंगे.

महिलाओं के लिए अभिशाप है ये कैंसर

 WHO की रिपोर्ट के मुताबिक, सर्वाइकल कैंसर के 95 प्रतिशत से ज्यादा मामलों का कारण ह्यूमन पेपिलोमा वायरस या एचपीवी होता है. वहीं सर्वाइकल कैंसर दुनिया में महिलाओं में होने वाला चौथा आम कैंसर है और आकलन के अनुसार साल 2020 में इस कैंसर के 6,04,000 नए मामले सामने आए थे. जबकि, इस कैंसर से 3,42,000 महिलाओं की मौत हुई थी.

भारत में कितने का है टीका

भारत सरकार ने सर्वाइकल कैंसर के टीके पर अंतरिम बजट 2024 में एक बड़ा फैसला किया. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में देश का अंतरिम बजट पेश करते हुए कहा कि 9 से 14 साल की बच्चियों को सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन मुफ्त में लगाई जाएगी. जबकि, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया का कहना है कि वो सर्वाइकल कैंसर को रोकने के लिए Cervavac नाम का टीका बनाएगा. ये टीका HPV के चार उपभेदों - 16, 18, 6 और 11 से सुरक्षा प्रदान करेगा. सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदर पूनावाला ने अपने एक बयान में पहले ही कहा था कि वैक्सीन की कीमत मात्र 200-400 रुपये पर प्रति डोज होगी. जबकि, अगर अभी की बात करें तो सर्वाइकल कैंसर के वैक्सीन जो मार्केट में फिलहाल उपलब्ध हैं, उन वैक्सीन की कीमत 2,500-3,300 रुपये प्रति डोज है.

पाकिस्तान में सर्वाइकल कैंसर का टीका

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान में 68.6 मिलियन महिलाओं पर सर्वाइकल कैंसर का जोखिम है. जबकि, अकेले साल 2023 में इस कैंसर से पाकिस्तान में 3000 महिलाओं ने अपनी जान गंवा दी. सर्वाइकल कैंसर का वैक्सीन पाकिस्तान में भी मिलता है. यहां GlaxoSmithKline के Cervarix vaccine की एक डोज की कीमत 5000 पाकिस्तानी रुपये है.

भारत में कितना महंगा है इसका इलाज

बीबीसी से बात करते हुए, मैक्स सुपर स्पेशलिटी में स्त्री और कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉक्टर स्वाति कहती हैं कि भारत में सर्वाइकल कैंसर से पीड़ित महिलाएं ज्यादातर एडवांस स्टेज में आती हैं. डॉ. स्वाति का कहना है कि भारत में सर्वाइकल कैंसर दूसरे नंबर पर है जो महिलाओं को सबसे ज्यादा होता है. पहले नंबर पर ब्रेस्ट कैंसर है. वहीं इस बीमारी के इलाज के खर्चे की बात करें तो अलग-अलग अस्पतालों में इसका इलाज अलग-अलग खर्चों पर होता है. किसी बड़े निजी हॉस्पिटल में अगर सर्वाइकल कैंसर पीड़ित का इलाज कराया जाए तो ट्रीटमेंट में लाखों रुपये लग जाएंगे. वहीं कई ट्रस्ट हॉस्पिटल और सरकारी अस्पताल इस कैंसर का इलाज काफी कम कीमत पर भी करते हैं.

ये भी पढ़ें: एक्ट्रेस पूनम पांडे की सर्वाइकल कैंसर से मौत, जानिए इस बीमारी से हर साल कितने लोगों की मौत होती है

सुष्मित सिन्हा एबीपी न्यूज़ के बिज़नेस डेस्क पर बतौर सीनियर सब एडिटर काम करते हैं. दुनिया भर की आर्थिक हलचल पर नजर रखते हैं. शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव के बीच तेजी से बदलते आंकड़ों की बारिकियों को आसान भाषा में डिकोड करने में दिलचस्पी रखते हैं. डिजिटल मीडिया में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. यहां से पहले इंडिया टीवी, टीवी9 भारतवर्ष और टाइम्स नाउ नवभारत में अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस देश में कैसे दी जाती है मौत की सजा? SC में याचिका के बीच जानें
किस देश में कैसे दी जाती है मौत की सजा? SC में याचिका के बीच जानें
Electric Shock: कुछ लोगों को क्यों नहीं लगता बिजली का झटका, क्या है वजह?
कुछ लोगों को क्यों नहीं लगता बिजली का झटका, क्या है वजह?
मौत के कितने दिन बाद तक हो सकता है पोस्टमॉर्टम, बॉडी कैसे करते हैं प्रिजर्व?
मौत के कितने दिन बाद तक हो सकता है पोस्टमॉर्टम, बॉडी कैसे करते हैं प्रिजर्व?
इंसान की आंख क्या-क्या देख सकती है, कितने Megapixel के बराबर?
इंसान की आंख क्या-क्या देख सकती है, कितने Megapixel के बराबर?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget