एक्सप्लोरर

क्राइम सीन पर पुलिस पीला टेप ही क्यों लगाती है? क्या है इसके पीछे की साइंस

भारत और अमेरिका जैसे देशों में, कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों में पीले रंग का इस्तेमाल आम बात है. दरअसल, इसे अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार चुना गया है क्योंकि इस रंग को आसानी से पहचाना जा सकता है.

रील लाइफ हो या रियल लाइफ, आपने देखा होगा कि जब भी कभी पुलिस किसी क्राइम सीन पर पहुंचती है तो सबसे पहले पब्लिक को उससे दूर रखने के लिए वहां पीला टेप लगा देती है. यानी पीले टेप से क्राइम सीन को घेर दिया जाता है. अब सवाल उठता है कि पुलिस ऐसा करने के लिए पीले रंग का ही इस्तेमाल क्यों करती है लाल या नीले रंग का क्यों नहीं. चलिए जानते हैं इसके पीछे का विज्ञान.

पीले रंग के पीछे है कमाल की साइंस

दरअसल, पीला रंग आंखों के लिए सबसे जल्दी दिखने वाला और ध्यान खींचने वाला रंग होता है. इसके अलावा पीला रंग चेतावनी और सावधानी का प्रतीक माना जाता है, इसलिए इस रंग का इस्तेमाल कई जगहों पर किया जाता है. आपने देखा होगा कि रेलवे स्टेशन पर लगे बोर्ड भी अक्सर पीले रंग के ही होते हैं.

ऐसा इसलिए, ताकि यात्री उसे दूर से ही देख सकें. यही वजह है कि पुलिस क्राइम सीन पर पीला टेप लगाती है. ऐसा कर के पुलिस क्राइम सीन की तरफ लोगों का ध्यान खींचती है और उन्हें चेतावनी देती है कि यह एक प्रतिबंधित क्षेत्र है, यहां आना सख्त मना है. पीले टेप पर लिखा भी होता है क्राइम सीन या प्रवेश वर्जित.

कानून के हिसाब से समझिए

कई देशों में, खासतौर से भारत और अमेरिका जैसे देशों में, कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों में पीले रंग का इस्तेमाल आम बात है. दरअसल, इसे अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार चुना गया है क्योंकि इस रंग को आसानी से पहचाना जा सकता है और सार्वजनिक रूप से यह रंग संदेश देता है कि उस क्षेत्र में कोई कानूनी कार्यवाही चल रही है.

इसके पीछे का मनोवैज्ञानिक कारण

पीली पट्टी लगाने के पीछे मनोवैज्ञानिक कारण भी है. दरअसल, पीला टेप या पीली पट्टी लोगों के मन में एक मानसिक अवरोध पैदा करती है. आसान भाषा में कहें तो जब लोग इस पट्टी को देखते हैं, तो उनके दिमाग में यह संकेत स्पष्ट हो जाता है कि यह एक संवेदनशील क्षेत्र है और वहां जाने से कानून प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न हो सकती है. कुलमिलाकर कहें तो पीला रंग चेतावनी का प्रतीक होने के साथ-साथ एक मनोवैज्ञानिक बैरियर भी होता है, जो लोगों को बिना किसी निर्देश के ही रोक देता है.

ये भी पढ़ें: किस देश के लोग हुए सबसे ज्यादा रईस, किस नंबर पर आता है अपना इंडिया?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बैलेट पेपर या फिर EVM, किसमें ज्यादा आता है चुनाव खर्च?
बैलेट पेपर या फिर EVM, किसमें ज्यादा आता है चुनाव खर्च?
पंजाब में नशे को लेकर अब तक कितनी हत्याएं, वहां कितना बड़ा है इसका कारोबार?
पंजाब में नशे को लेकर अब तक कितनी हत्याएं, वहां कितना बड़ा है इसका कारोबार?
अपनी सेना पर कितना खर्च करते हैं भारत और चीन? अरुणाचल तनाव के बीच जानें जवाब
अपनी सेना पर कितना खर्च करते हैं भारत और चीन? अरुणाचल तनाव के बीच जानें जवाब
एक भी जंग न हारने वाले बाजीराव पेशवा पर कितना था उधार, कहां से लिया था कर्ज?
एक भी जंग न हारने वाले बाजीराव पेशवा पर कितना था उधार, कहां से लिया था कर्ज?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
Embed widget