एक्सप्लोरर

किस देश के लोग हुए सबसे ज्यादा रईस, किस नंबर पर आता है अपना इंडिया?

दुनियाभर में अमीर लोगों की कमी नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में सबसे अधिक अरबपति लोग किस देश में रहते हैं और भारत किस नंबर पर आता है. देखिए क्या कहती है रिपोर्ट.

दुनियाभर में अमीर लोगों की कमी नहीं है. हर देश में करोड़पति और अरबपति लोग मौजूद है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में किस देश में सबसे अधिक करोड़पति लोग हैं. आज हम आपको बताएंगे कि किस देश में सबसे अधिक अमीर लोग हैं और भारत किस नंबर पर आता है. 

अमीर शख्स

दुनियाभर में कई ऐसे बिजनसमैन हैं, जिनकी एक दिन की कमाई करोड़ों में है. अभी टेस्ला के सीईओ एलन मस्क 252 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं. वहीं मस्क के बाद अमेज़न के संस्थापक जेफ बेजोस हैं. लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि किस देश में कितने लोग सबसे अमीर हैं. 

कितने लोग हैं अमीर

Hurun Global Rich List 2024 के मुताबिक फिलहाल दुनियाभर में 3,279 अरबपति हैं पिछले साल (2023) की तुलना में 167 का इजाफा हुआ है. वहीं चीन में दुनिया के सबसे ज्यादा (814) अरबपति रहते हैं. जबकि यूनाइटेड स्टेट्स में अरबपतियों की 800  दूसरे नंबर पर है. बता दें कि अमेरिका में 109 और भारत में 84 अरबपति पिछले साल की तुलना में बढ़े हैं. वहीं चीन में अरबपतियों की संख्या 155 तक कम हो गई है.

रिपोर्ट के मुताबिक भारत के लिए पिछला साल काफी बढ़िया था और करीब 100 नए अरबपति बने हैं. वहीं इकोनॉमी में रिकॉर्ड लेवल पर कॉन्फिडेंस बढ़ा है. एशिया की बिलेनियर कैपिटल में मुंबई ने बीजिंग को पीछे छोड़ दिया है. मुंबई दुनिया का तीसरा सबसे ज्यादा अरबपतियों की संख्या वाला शहर बन गया है. इसके अलावा भारत की राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली भी पहली बार सबसे ज्यादा अरबपतियों वाले टॉप-10 शहरों में शामिल है.

सबसे ज्यादा अरबपति वाले टॉप 10 देश

1. चीन
2. यूनाइटेड स्टेट्स
3. भारत
4. यूनाइटेड किंगडम
5. जर्मनी
6. स्विजरलैंड 
7. रूस 
8. इटली
9. फ्रांस
10. ब्राजील

दुनियाभर के इन 10 शहरों में सबसे ज्यादा अमीर लोग

1. न्यूयॉर्क
2. लंदन
3. मुंबई
4. बीजिंग
5. शंघाई
6. शेन्जेन
7. हॉन्ग-कॉन्ग
8. मॉस्को
9. नई दिल्ली
10. सैन फ्रांसिस्को

दुनिया का सबसे अमीर शख्स

अरबपतियों में तो एलन मस्क दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति हैं. बता दें कि Hurun Global Rich List 2024 एक ऐनुअल रिपोर्ट है जिसमें हर साल दुनियाभर के अरबपतियों को US Dollar के हिसाब से रैंक किया जाता है. इस रिपोर्ट को Hurun Research Institute ने तैयार की है. रिपोर्ट्स के मुताबिक दुनियाभर में अरबपतियों की संख्या बढ़ रही है और टॉप 10 में भारत का नाम भी है. 

ये भी पढ़ें: भारतीय सेना के सामने महज इतनी देर टिक पाएगी बांग्लादेशी आर्मी, ऐसा होगा मंजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tmc Kalyan Banerjee Attacked: लोकसभा सांसदों को कौन सी सिक्योरिटी मिलती है, अभिषेक बनर्जी के बाद TMC सांसद कल्याण बनर्जी पर भी हमला
लोकसभा सांसदों को कौन सी सिक्योरिटी मिलती है, अभिषेक बनर्जी के बाद TMC सांसद कल्याण बनर्जी पर भी हमला
पत्नी एक साल से मायके में रह रही, क्या इस आधार पर तलाक ले सकते हैं पुरुष?
पत्नी एक साल से मायके में रह रही, क्या इस आधार पर तलाक ले सकते हैं पुरुष?
Attack on Abhishek Banerjee: सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुआ हमला, क्या इस पर कार्रवाई कर सकते हैं लोकसभा स्पीकर?
सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुआ हमला, क्या इस पर कार्रवाई कर सकते हैं लोकसभा स्पीकर?
Abhishek Banerjee Security: अभिषेक बनर्जी को कौन सी सिक्योरिटी मिली है, इसका खर्चा कौन उठाता है?
अभिषेक बनर्जी को कौन सी सिक्योरिटी मिली है, इसका खर्चा कौन उठाता है?

वीडियोज

Ghaziabad Surya Case: DCP सिटी ने एनकाउंटर से ठीक पहले का बताया सच! | Asad | Khora News | CM Yogi
South Stars को भगवान जैसा दर्जा क्यों देते हैं Fans? Janhvi Kapoor ने बताई वजह
Ghaziabad Surya Case: रोती हुई सूर्या की मां जो बोली...उसे सुनकर आंखों में आंसू आ जाएंगे! | Khora
Delhi Bulldozer Action: Shalimar Bagh में 157 घरों को किया जमींदोज, मचा हड़कंप! | Breaking News
Ghaziabad Surya Case: Asad के ढेर होने के बाद... इंदिरापुरम में सन्नाटा या डर? | | Khora News | UP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Abhishek Banerjee Attack: पहले चोर-चोर के नारे और फिर फेंके गए अंडे-पत्थर... सोनारपुर में कैसे शुरू हुआ अभिषेक बनर्जी पर अटैक?
पहले चोर-चोर के नारे और फिर फेंके गए अंडे-पत्थर... सोनारपुर में कैसे शुरू हुआ अभिषेक बनर्जी पर अटैक?
उत्तराखंड में बिगड़ा मौसम, 3 श्रद्धालुओं की केदारनाथ में मौत, चारधाम यात्रा ठप
उत्तराखंड में बिगड़ा मौसम, 3 श्रद्धालुओं की केदारनाथ में मौत, चारधाम यात्रा ठप
वेश्यावृत्ति कर रही हर महिला 'मजबूर' नहीं, पुनर्वास केंद्र में भेजने से पहले उसकी इच्छा जानना जरूरी: सुप्रीम कोर्ट
वेश्यावृत्ति कर रही हर महिला 'मजबूर' नहीं, पुनर्वास केंद्र में भेजने से पहले उसकी इच्छा जानना जरूरी: SC
'मैं बच्चे नहीं चाहती थी', मनीष मखीजा संग शादी न चलने की पूजा भट्ट ने बताई वजह, बोली- मैंने खुद को खो दिया था
'मैं बच्चे नहीं चाहती थी', मनीष मखीजा संग शादी न चलने की पूजा भट्ट ने बताई वजह, बोली- मैंने खुद को खो दिया था
IPL Winner Prize Money 2026: RCB vs GT फाइनल आज, जीतने वाली टीम पर होगी धनवर्षा; जानिए रनर-अप की प्राइज मनी कितनी
RCB vs GT फाइनल आज, जीतने वाली टीम पर होगी धनवर्षा; जानिए रनर-अप की प्राइज मनी कितनी
ट्रंप को बड़ा झटका! ईरान जंग के बीच करीबी सनी जॉय नेल्सन ने छोड़ा व्हाइट हाउस, जानें वजह
ट्रंप को बड़ा झटका! ईरान जंग के बीच करीबी सनी जॉय नेल्सन ने छोड़ा व्हाइट हाउस, जानें वजह
गाजियाबाद: सूर्या हत्याकांड का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर, मां बोलीं- घर पर बुलडोजर भी चले
गाजियाबाद: सूर्या हत्याकांड का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर, मां बोलीं- घर पर बुलडोजर भी चले
Insurance Scams: बीमा में फंसी रकम दिलाने के नाम पर हो रही ठगी, खुद को कैसे बचाएं, जानें टिप्स
बीमा में फंसी रकम दिलाने के नाम पर हो रही ठगी, खुद को कैसे बचाएं, जानें टिप्स
Embed widget