एक्सप्लोरर

किस देश की ओर तीर ताने बैठा है ब्लैक आर्चर स्क्वाड्रन का धनुर्धर? आपके होश उड़ा देगी हकीकत

भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के दौरान आदमपुर एयरबेस पाकिस्तान के निशाने पर था. यहां ब्लैक आर्चर स्क्वाड्रन तैनात है, चलिए आपको बताते हैं कि उसके धनुर्धर का निशाना किस देश की तरफ है.

भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बाद प्रधानमंत्री ने देश को संबोधित किया था. उसके एक दिन बाद मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह पंजाब के आदमपुर एयरबेस का अचानक दौरा किया और वहां भारतीय वायुसेना के जांबाज़ जवानों से मुलाकात की. इस दौरे की जानकारी प्रधानमंत्री ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर साझा की. उन्होंने लिखा: 'आज सुबह मैं आदमपुर एयरबेस गया और वहां एयरफोर्स के योद्धाओं और सैनिकों से मुलाकात की'. आपको बता दें कि इसी एयरबेस में ब्लैक आर्चर स्क्वाड्रन है, चलिए आपको बताते हैं कि किस देश की ओर तीर ताने बैठा है ब्लैक आर्चर स्क्वाड्रन का धनुर्धर. 

ब्लैक आर्चर स्क्वाड्रन क्या है
No. 47 स्क्वाड्रन जिसे ब्लैक आर्चर स्क्वाड्रन के नाम से जाना जाता है यह भारतीय वायुसेना की एक लड़ाकू स्क्वाड्रन (यूनिट) है. इसका पूरा नाम No. 47 Squadron Indian Air Force है. इसकी स्थापना 18 दिसंबर 1959 को हुई थी और वर्तमान में यह स्क्वाड्रन आदमपुर एयरबेस में तैनात है. ब्लैक आर्चर स्क्वाड्रन पूरी तरह MiG-29 के अपग्रेडड वर्जन से लैस है. Black Archers स्क्वाड्रन ने भारत और पाकिस्तान के बीच कई लड़ाईयों में सक्रिय भागीदारी निभाई है. मिग-29 फाइटर जेट से लैस ब्लैक आर्चर स्क्वाड्रन का धनुर्धर पाकिस्तान की ओर तीर ताने बैठा है, जो बताता है कि यह पाकिस्तान से आने वाले किसी भी खतरे के लिए यह स्क्वाड्रन हमेशा तैयार है. वर्ष 2017 में एबीपी न्यूज इस बेस के अंदर जाकर कवरेज कर चुका है.

आदमपुर एयरबेस 
आदमपुर एयरबेस भारत का दूसरा सबसे बड़ा एयरफोस का एयरबेस है. भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव में इस एयरबेस की खूब चर्चा हुई थी. पाकिस्तान की तरफ से दावा किया गया था कि उसने यहां तैनात एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम को ध्वस्त कर दिया है. तनाव के दौरान पाकिस्तान ने इस एयरबेस को ड्रोन और मिसाइलों से निशाना बनाने की काफी कोशिश की गई थी हालांकि, उनके सारे कोशिशों को भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने नाकाम कर दिया था. ऐसे में प्रधानमंत्री ने अपने इस दौरे से पाकिस्तान को एक बड़ा संदेश दिया है. 

इसे भी पढे़ें- पाकिस्तान में क्यों आ रहे हैं लगातार भूकंप, जानें कौन से जोन में आता है ये देश

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस देश में कैसे दी जाती है मौत की सजा? SC में याचिका के बीच जानें
किस देश में कैसे दी जाती है मौत की सजा? SC में याचिका के बीच जानें
Electric Shock: कुछ लोगों को क्यों नहीं लगता बिजली का झटका, क्या है वजह?
कुछ लोगों को क्यों नहीं लगता बिजली का झटका, क्या है वजह?
मौत के कितने दिन बाद तक हो सकता है पोस्टमॉर्टम, बॉडी कैसे करते हैं प्रिजर्व?
मौत के कितने दिन बाद तक हो सकता है पोस्टमॉर्टम, बॉडी कैसे करते हैं प्रिजर्व?
इंसान की आंख क्या-क्या देख सकती है, कितने Megapixel के बराबर?
इंसान की आंख क्या-क्या देख सकती है, कितने Megapixel के बराबर?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget