एक्सप्लोरर

पीएम मोदी के अलावा किन प्रधानमंत्रियों ने दिया है सबसे लंबा भाषण, ये रही पूरी लिस्ट

पीएम नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त के मौके पर लाल किला से देश को संबोधित किया है. 15 अगस्त पर ये देश के लिए उनका अब तक का सबसे लंबा भाषण है. जानिए कब किस प्रधानमंत्री ने दिया लंबा भाषण.

 भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी 15 अगस्त के मौके पर लाल किले से देश को संबोधित किया है. पीएम मोदी ने अपने संबोधन में महिला सुरक्षा से लेकर देश को विकसित बनाने तक का अपना विजन सबसे सामने रखा है. लेकिन सबसे बीच में सबसे खास ये है कि ये पीएम मोदी का यह अब तक का सबसे लंबा यानी कि 98 मिनट का भाषण है. जी हां, करीब डेढ़ घंटे पीएम नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित किया है. 

भाषण

बता दें कि 78 वां स्वतंत्रता दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने 98 मिनट तक देश को संबोधित करके अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है. पीएम मोदी ने आज से पहले 10 बार लाल किले से देश को संबोधित किया था. आज 78वें स्वतंत्रता दिवस पर उन्होंने 11वीं बार देश को लाल किले से संबोधित किया है , इस दौरान उन्होंने 98 मिनट तक देश हित से जुड़ी बातें देश की जनता के सामने रखा है. 

लाल किले पर पीएम मोदी का कब कितना लंबा भाषण?

बता दें कि नरेंद्र मोदी ने इस बार के स्वतंत्रता दिवस पर अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है. सबसे पहले यानी साल 2014 में पीएम नरेंद्र मोदी ने 65 मिनट का भाषण दिया था. जिसके बाद साल 2015 में 86 मिनट का भाषण, साल 2016 में  94 मिनट का भाषण,साल 2017 में 57 मिनट का भाषण,साल 2018 में 82 मिनट का भाषण,साल 2019 में 92 मिनट का भाषण,साल 2020 में 86 मिनट का भाषण,साल 2021 में 88 मिनट का भाषण,साल 2022 में 83 मिनट का भाषण,साल 2023 में 90 मिनट का भाषण और अब साल 2024 में अब तक का सबसे लंबा 98 मिनट का भाषण दिया है. 

पीएम मोदी का सबसे छोटा भाषण 

पीएम नरेंद्र मोदी ने साल 2017 में सबसे छोटा भाषण महज 57 मिनट का दिया था. उसके बाद उन्होंने 2016 में 94 मिनट का लंबा भाषण दिया था. 
साल 2015 में तोड़ा जवाहर लाल नेहरू का रिकॉर्ड

साल 2015 में पीएम नरेंद्र मोदी ने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के 72 मिनट लंबे भाषण का रिकॉर्ड तोड़ दिया था. जवाहरलाल नेहरू ने 1947 में 72 मिनट का भाषण दिया था. जब कि पीएम मोदी ने 2015 में 86 मिनट का भाषण देकर देश के पहले पीएम का रिकॉर्ड तोड़ दिया था. बता दें कि जवाहर लाल नेहरू ने प्रधानमंत्री रहते हुए लाल किले पर 17 बार झंडा फहराया था, जो कि एक रिकॉर्ड है. वहीं इंदिरा गांधी ने 16 बार और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने 10 बार झंडा फहराया था. पीएम नरेंद्र मोदी ने मनमोहन सिंह का रिकॉर्ड आज तोड़ते हुए लाल किले पर 11वीं बार झंडा फहराया है. 

इन प्रधानमंत्रियों ने दिया लंबा भाषण

1947 में जवाहरलाल नेहरू के अलावा 1997 में इंद्रकुमार गुजराल ने सबसे लंबा संबोधन दिया था, जो 71 मिनट का था. इसके अलावा जवाहरलाल नेहरू ने 1954 में 14 मिनट का भाषण दिया था और इंदिरा गांधी ने भी 1966 में 14 मिनट का सबसे छोटा संबोधन दिया था. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और अटल बिहारी वाजपेयी ने भी लाल किले से स्वतंत्रता दिवस के कुछ सबसे छोटे संबोधन दिए थे. साल 2012 और 2013 में मनमोहन सिंह के संबोधन केवल 32 और 35 मिनट के थे. 2002 और 2003 में अटल बिहारी वाजपेयी के भाषण क्रमश: 25 और 30 मिनट के थे.

ये भी पढ़ें: क्या कड़कनाथ मुर्गे का खून पिया जा सकता है? जानें क्या है इसका जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत से हर महीने कितना डीजल खरीदता है बांग्लादेश? आंकड़ा जान उड़ेंगे होश
भारत से हर महीने कितना डीजल खरीदता है बांग्लादेश? आंकड़ा जान उड़ेंगे होश
Healthy Food Business: फिटनेस के दौर में हिट हैं हेल्दी फूड कार्ट, कम लागत में शुरू करें ये बिजनेस
फिटनेस के दौर में हिट हैं हेल्दी फूड कार्ट, कम लागत में शुरू करें ये बिजनेस
ईरान-अमेरिका शांति समझौता खत्म, किन वजहों से फिर से छिड़ सकती है जंग?
ईरान-अमेरिका शांति समझौता खत्म, किन वजहों से फिर से छिड़ सकती है जंग?
Sonia Gandhi New Book: कहां से खरीद सकते हैं सोनिया गांधी की किताब, कितनी है कीमत?
कहां से खरीद सकते हैं सोनिया गांधी की किताब, कितनी है कीमत?

वीडियोज

Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget