एक्सप्लोरर

क्या कड़कनाथ मुर्गे का खून पिया जा सकता है? जानें क्या है इसका जवाब

नॉनवेज खाने के शौकीन लोगों की कड़कनाथ पहली पसंद है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ जगहों पर लोग कड़कनाथ का खून भी पीते हैं. जानिए आखिर इसके पीछे की वजह क्या है.

देश में वेज और नॉनवेज खाने वाले दोनों तरह के लोग हैं. लेकिन आपने सुना होगा कि नॉन वेज खाने वाले लोग कड़कनाथ मुर्गे को खूब पसंद करते हैं. वहीं इन मुर्गों की कम संख्या होने के कारण इनका दाम भी बाकी मुर्गों से कई गुना ज्यादा होता है. लेकिन कई बार सोशल मीडिया पर दावा किया जाता है कि कड़कनाथ मुर्गे का खून पीने से ताकत बढ़ती है. आज हम आपको बताएंगे कि क्या सच में लोग कड़कनाथ मुर्गे का खून पीते हैं. 

कड़कनाथ

नॉनवेज के शौकीन लोग कड़कनाथ मुर्गा खाना सबसे ज्यादा पसंद करते हैं. हालांकि कड़कनाथ मुर्गा का चिकन काफी महंगा होता है, इसलिए ये हर जगह नहीं मिलता है. लेकिन कड़कनाथ मुर्गा में विटामिन और प्रोटीन का खजाना होता है. हालांकि कड़कनाथ मुर्गे को लेकर कई अन्य तरह का दावा भी किया जाता है, जिसमें इस मुर्गे का खून पीना भी शामिल है. 

कड़कनाथ की खासियत

बता दें कि कड़कनाथ में आयरन कंटेंट अधिक होने के कारण ही यह मुर्गा दूसरी मुर्गा प्रजातियों से ज्यादा स्वादिष्ट, पौष्टिक, सेहतमंद और कई गुणों से भरपूर होता है. कृषि वैज्ञानिकों के मुताबिक कड़कनाथ में 25 प्रतिशत प्रोटीन है, वहीं बाकी मुर्गों में 18-20 फीसदी प्रोटीन ही पाया जाता है. फेट और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा भी कड़कनाथ में कम होती है.

इम्यूनिटी बूस्टर है कड़कनाथ 

कड़कनाथ के शरीर का रंग काला होता है, यहां तक कि इसका खून भी काला होता है. माना जाता है कि कड़कनाथ मुर्गा खाने वाले व्यक्ति में खून की कमी नहीं होती है. इसमें कोलेस्ट्राल भी न के बराबर होता है. इसके अलावा इसमें प्रोटीन की मात्रा काफी अधिक होती है. इस मुर्गी का मांस और हड्डियां पूरा काला होता है. यह गर्म तासीर का होता है. जिसके चलते हीमोग्लोबिन की मात्रा भी अधिक पाई जाती है. नॉनवेज खाने वाले कई मरीजों के लिए ये रामबाण है.

कड़कनाथ का खून कौन पीता

कड़कनाथ का खून काला होता है. कई बार सोशल मीडिया पर कहा जाता है कि लोग कड़कनाथ का खून भी पीते हैं. जानकारी के मुताबिक कड़कनाथ का खून हर कोई नहीं पीता है, कुछ खास प्रजाति ही इसका सेवन करती है. आदिम जनजाति मस्तिष्क और तंत्रिका रोगों को ठीक करने के लिए कड़कनाथ मुर्गे के रक्त से बनी दवा पीते हैं.

पिगमेंट के कारण रंग काला

बता दें कि कड़कनाथ मुर्गे का रंग, खून और मांस पिगमेंट के कारण काला होता है. इसकी हड्डियों और मांस का रंग भी काला होता है. इसकी वजह यह कि इंसान के बालों में जो पिगमेंट होता है, वह कड़कनाथ मुर्गे में भी पाया जाता है.

ये भी पढ़ें: विदेशों में कैसे होता है कूड़े का निपटारा, क्या वहां भी होते हैं कचरे के पहाड़?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

World Most Powerful Passport: ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स में भारत फिसला, मिली 125वीं रैंक; जानें कैसे तय होती है ताकत?
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स में भारत फिसला, मिली 125वीं रैंक; जानें कैसे तय होती है ताकत?
Wildfires: जंगल की आग से जूझ रहे ग्रीस-पुर्तगाल और स्पेन, यहां किन तरीकों से बुझाते हैं आग?
जंगल की आग से जूझ रहे ग्रीस-पुर्तगाल और स्पेन, यहां किन तरीकों से बुझाते हैं आग?
Pakistan Terrorist Attacks: पाकिस्तान में हर साल कितने आतंकी हमले होते हैं? खुद से ही परेशान है पड़ोसी मुल्क 
पाकिस्तान में हर साल कितने आतंकी हमले होते हैं? खुद से ही परेशान है पड़ोसी मुल्क 
World Largest Headquarters: इस देश ने बनाया दुनिया का सबसे बड़ा डिफेंस हेडक्वॉर्टर, जानें किस नंबर पर आता है भारत?
इस देश ने बनाया दुनिया का सबसे बड़ा डिफेंस हेडक्वॉर्टर, जानें किस नंबर पर आता है भारत?

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
Welcome To The Jungle BO Day 11: दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
बेटी ने माता-पिता से छिपाया सच, जब फ्लाइट में सामने आई एयर होस्टेस बिटिया तो भावुक हुए पैरेंट्स- वीडियो वायरल
बेटी ने माता-पिता से छिपाया सच, जब फ्लाइट में सामने आई एयर होस्टेस बिटिया तो भावुक हुए पैरेंट्स
Embed widget