एक्सप्लोरर

अगर ट्रेन से रात को उतरते हैं और सुबह तक स्टेशन पर रुकना है, तो क्या प्लेटफार्म टिकट लेना होगा?

अक्सर लोगों के साथ ऐसा हो जाता है. कभी रात में सवारी नहीं मिलती है तो कभी यात्री स्टेशन पर बैठे-बैठे ही सुबह होने का इंतजार करते हैं. आइए जानते हैं इस स्थिति में प्लेटफॉर्म टिकट लेना होता है या नहीं.

Platform Ticket: देश की अर्थव्यवस्था में इंडियन रेलवे का बहुत बड़ा योगदान रहता है. रेलवे से रोजाना लाखों लोग रोज सफर करते हैं. डिफेंस मिनिस्ट्री के बाद रेलवे के पास ही सबसे ज्यादा कर्मचारी हैं. ज्यादातर लोगों ने ट्रेन से सफर किया है. यह तो आप जानते ही हैं कि ट्रेन से सफर करने के लिए टिकट लेना अनिवार्य होता है. इसके अलावा स्टेशन पर अगर आप कुछ देर रुकने वाले हैं तो प्लेटफॉर्म टिकट लेना भी जरूरी होता है. आइए इस बारे में नियमों को थोड़ा व्यवहारिक तौर पर समझते हैं.

क्या प्लेटफॉर्म टिकट लेना होगा?

एक व्यावहारिक सवाल यह है कि अगर कोई ट्रेन से रात 2 बजे स्टेशन पर उतरता है और सुबह तक रुकता है, तो क्या उसे प्लेटफॉर्म टिकट लेना होगा? आइए जानते हैं इस सवाल का जवाब. अक्सर लोगों के साथ ऐसा हो जाता है. कभी रात में सवारी नहीं मिलती है तो कभी यात्री स्टेशन पर बैठे-बैठे ही सुबह होने का इंतजार करते हैं. ऐसी स्थिति ज्यादातर सर्दियों के दिनों में खासकर छोटे शहरों में होती है. लोग स्टेशन पर रुककर ही रात के बीतने का इंतजार करते हैं और सुबह अपनी मंजिल के लिए रवाना होते हैं. आइए जानते हैं ऐसा करना सही है या गलत...

यात्रा खत्म होने पर सुबह तक रुकना सही या गलत?

दरअसल, यह यात्रियों की सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा होता है इसलिए देर रात ट्रेन की यात्रा पूरी करने के बाद स्टेशन पर रुककर ही सुबह का इंतजार करना सुरक्षा के लिहाज से सही डिसीजन है. रेलवे ने इसके लिए वेटिंग रूम भी बनाए हैं. वेटिंग रूम में यात्री के बैठने की उचित व्यवस्था रहती है. इसके लिए आपको वहां मौजूद रेलवे कर्मी से संपर्क करना चाहिए. 

आइए अब इस सवाल का जवाब भी जानते हैं कि अगर आप किसी रेलगाड़ी से स्टेशन पर रात के 2 बजे उतरते हैं और सुबह होने तक वहीं इंतजार करना पड़ता है तो क्या प्लेटफार्म टिकट लेनी पड़ेगी? इसका जवाब है नहीं. ऐसी स्थिति में आपको प्लेटफॉर्म टिकट लेने की कोई जरूरत नहीं है. लेकिन, ध्यान रखें आपके पास अपनी पिछली यात्रा की टिकट जरूर होनी चाहिए. जिससे जरूरत पड़ने पर आप उसे दिखा सकें.

यह भी पढ़ें - RO के अलावा वो कौन से तरीके हैं, जिनसे घर पर पानी को शुद्ध किया जा सकता है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं नेतन्याहू के विरोधी पीएम कैंडिडेट, कितनी बार मिल चुकी हार?
कौन हैं नेतन्याहू के विरोधी पीएम कैंडिडेट, कितनी बार मिल चुकी हार?
Explained: कैबिनेट सचिव प्रधानमंत्री का राइट हैंड, लेकिन 'ताकतवर बाबू' से ज्यादा क्यों कुछ नहीं?
कैबिनेट सचिव PM का दायां हाथ, लेकिन 'ताकतवर बाबू' से ज्यादा क्यों कुछ नहीं?
कैसे हुआ था J&K का भारत में विलय, 26 अक्टूबर 1947 को क्या हुआ था?
कैसे हुआ था J&K का भारत में विलय, 26 अक्टूबर 1947 को क्या हुआ था?
येलहांका पैलेस का असली मालिक कौन, जिसको लेकर आंध्र प्रदेश में छिड़ा सियासी विवाद?
येलहांका पैलेस का असली मालिक कौन, जिसको लेकर आंध्र प्रदेश में छिड़ा सियासी विवाद?

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP
Chitra Tripathi: 'मोहब्बत की दुकान' में 'नफरत का सामान'? | Kharge on PM Modi | Baap Remark | Rahul
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: बाप पर गई कांग्रेस पर BJP का फूटा गुस्सा! | Congress | BJP
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
सिर पर हेलमेट, फिर भी जेब पर पड़ेगी मार! जानिए क्यों कटेगा चालान
सिर पर हेलमेट, फिर भी जेब पर पड़ेगी मार! जानिए क्यों कटेगा चालान
Embed widget