एक्सप्लोरर

RO के अलावा वो कौन से तरीके हैं, जिनसे घर पर पानी को शुद्ध किया जा सकता है?

आमतौर पर बोतलबंद पानी को साफ माना जाता है, लेकिन इसकी स्वच्छता पर भी कई बार सवाल उठ चुके हैं. ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप घर पर पानी को साफ कर सकते हैं.

Water Purifying Tips: पानी जीवन का आधार है. स्वस्थ्य रहने के लिए साफ पानी पीना चाहिए. दूषित पानी आपको बीमार कर सकता है. आजकल पानी साफ करने के लिए लोग अपने घरों में RO लगवाते हैं. हालांकि, कुछ लोग RO का खर्चा अफोर्ड नहीं कर सकते है, लेकिन साफ पानी तो की जरूरत तो सभी को होती है. ऐसे में हम आपको कुछ ऐसी टिप्स बताने जा रहे हैं, जिन्हे घर पर पानी से सारे कीटाणु मिटाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है.

उबालकर

पानी को उबालकर कीटाणुरहित करने का तरीका सबसे आम है. अपने बड़े बुजुर्गों से भी हम सुनते आ रहे हैं कि पानी को उबालकर पीना अच्छा होता है. पीने के पानी को किसी बड़े बर्तन में उबलने तक गर्म करें, लगभग 5 मिनट तक इसे ऐसे ही उबलने दें. उसके बाद पानी को ठंडा कर लें. इससे पानी के सारे कीटाणु मर जाएंगे और पानी पीने शुद्ध हो जायेगा.

फिटकरी से 

फिटकरी से पीने के पानी को साफ करने का तरीका भी काफी आसान और सस्ता है. सबसे पहले फिटकरी को हाथ से धो लें उसके बाद फिटकरी को पानी में घुमाएं. जैसे हो पानी हल्का सफेद दिखना शुरू हो, फिटकरी घुमाना तुरंत बंद कर दें. इससे पानी में के गंदगी तली में बैठ जाएगी और पानी साफ हो जाएगा.

क्लोरीन से

पानी को साफ करने के लिए आप क्लोरीन इस्तेमाल भी कर सकते हैं. पानी साफ करने में लिए बाजार में क्लोरीन की गोलियां आती हैं. उन्हें पानी मैं डालकर उसे साफ किया जा सकता है. ध्यान रखें कि गोलियां डालने के बाद उस पानी को आधा घंटे तक इस्तेमाल नहीं करना है.

ब्लीच से

ब्लीच से पानी साफ करने के लिए ब्लीच में सोडियम हाइपोक्लोराइड भी होना चाहिए. ध्यान रहे इस ब्लीच में खुशबू, रंग या कोई अन्य चीज मिली हुई न हो. पानी को गर्म करने के बाद इस तरीके का इस्तेमाल करें. एक लीटर पानी में ब्लीच की 2 से 3 बूंदे काफी रहती हैं.

टमाटर और सेब के छिलके से

टमाटर और सेब के छिलके भी दूषित पानी को पीने लायक बनाने के लिए काफी कारगर है. टमाटर और सेब के छिलकों को करीब दो घंटे तक एल्कोहल में डुबाकर रखें. इसके बाद इन्हें धूप में सुखाना होता है. सूखने के बाद इन छिलकों को दूषित पानी में डाल दें. कुछ घंटे बाद पानी की सारी गंदगी और अशुद्धियां दूर हो जाएंगी.

यह भी पढ़ें - अगर आपका बच्चा टैटू बनवा ले तो कौन-कौन सी सरकारी नौकरी से वो बाहर हो सकता है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितनी दौलत के मालिक हैं राहुल गांधी, कितने करोड़ का है उनका ऑफिस?
कितनी दौलत के मालिक हैं राहुल गांधी, कितने करोड़ का है उनका ऑफिस?
खान-ए-खाना से लेकर मरियम उज जमानी, मुगल दरबार में कैसे मिलती थीं उपाधियां?
खान-ए-खाना से लेकर मरियम उज जमानी, मुगल दरबार में कैसे मिलती थीं उपाधियां?
प्रेमानंद महाराज से पहले विवादों में रह चुके ये बाबा, किसका क्या हुआ हाल?
प्रेमानंद महाराज से पहले विवादों में रह चुके ये बाबा, किसका क्या हुआ हाल?
कैंची धाम में खतरे की घंटी, जाम नहीं ये है सबसे बड़ी आफत, रिसर्च ने चौंकाया
कैंची धाम में खतरे की घंटी, जाम नहीं ये है सबसे बड़ी आफत, रिसर्च ने चौंकाया

वीडियोज

Scout OP को Love Gill के लिए Feelings? Yung DSA की बात से बढ़ा सवाल, Team ने दिया Clarification
Salman Khan ने ‘I Love You Bhai’ पर दी प्यारी Smile, Paparazzi के साथ Moment हुआ Viral
Rhiti Tiwari ने Qazi Touqeer से रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Salman Khan की सलाह का किया खुलासा
Kapil Sharma के ‘Jail’ Joke से मचा Buzz, क्या Samay Raina पर था इशारा?
Avinash Mishra ने जीती Khatron Ke Khiladi 15 की Trophy, 10 साल बाद पूरा हुआ सपना

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आकाशवाणी भवन में धरने पर हुई FIR तो राहुल गांधी बोले, '100 केस हों, ये मेरे लिए...'
आकाशवाणी भवन में धरने पर हुई FIR तो राहुल गांधी बोले, '100 केस हों, ये मेरे लिए...'
कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह बोले, 'PM मोदी ने तय कर लिया है कि कोई और...'
कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह बोले, 'PM मोदी ने तय कर लिया है कि कोई और...'
पश्चिम बंगाल का बदलेगा नाम! BJP प्रदेश अध्यक्ष बोले - राज्य का नाम बदलकर...'
पश्चिम बंगाल का बदलेगा नाम! BJP प्रदेश अध्यक्ष बोले - राज्य का नाम बदलकर...'
वनडे के टॉप-10 बल्लेबाजों में केएल राहुल की एंट्री, जानें कौन है नंबर-1
वनडे के टॉप-10 बल्लेबाजों में केएल राहुल की एंट्री, जानें कौन है नंबर-1
जन सुराज का दामन थामेंगे JDU के अनंत सिंह? प्रशांत किशोर बोले- 'अभी…'
जन सुराज का दामन थामेंगे JDU के अनंत सिंह? प्रशांत किशोर बोले- 'अभी…'
ऑटो सेक्टर ने बनाया रिकॉर्ड, सितंबर में बिकीं 25.37 लाख गाड़ियां
ऑटो सेक्टर ने बनाया रिकॉर्ड, सितंबर में बिकीं 25.37 लाख गाड़ियां
नजदीक आ रही है UP स्कॉलरशिप की आखिरी तारीख, जल्द से जल्द करें आवेदन 
नजदीक आ रही है UP स्कॉलरशिप की आखिरी तारीख, जल्द से जल्द करें आवेदन 
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
Embed widget