एक्सप्लोरर

सूरज के चक्कर लगाते-लगाते एक लाइन में कैसे आ जाते हैं सारे ग्रह, क्यों अनोखी होती है प्लैनेट परेड? 

हमारे सौरमंडल में सभी ग्रह सूर्य के चक्कर लगते हैं. चक्कर काटते-काटते जब सभी ग्रह सूरज के एक तरफ अलाइन हो जाते हैं, तो हमें ऐसा लगता है कि सभी ग्रह एक सीधी रेखा में हैं. इसे ही प्लैनेट परेड करते हैं.

रिपब्लिक डे पर होने वाली परेड आपने कई बार देखी होगी. इस दौरान सेना के जवान कर्तव्यपथ पर एकसाथ कदमताल करते हैं, लेकिन क्या आपने प्लैनेट परेड (ग्रहों की परेड) के बारे में कभी सुना है? गणतंत्र दिवस से ठीक एक दिन पहले यानी 25 जनवरी को अंतरिक्ष में एक अद्भुत खगोलीय घटना घटने जा रही है. इस दिन हमारे सोलर सिस्टम के ग्रहों की परेड होगी. यानी सभी ग्रह एक कतार में दिखाई देंगे. 

दावा किया जा रहा है कि अद्भुत खगोलीय घटना कई अरब सालों में एक बार होती है. ऐसे में आज हम इस अद्भुत घटना के बारे में बताएंगे. कैसे सूरज के चक्कर काटने वाले ये सारे ग्रह एक सीध में आ जाते हैं? ये प्लैनेट परेड क्या होती है? इस दौरान अंतरिक्ष में क्या होता है? चलिए जानते हैं... 

क्या होती है प्लैनेट परेड?

यह बात हम सभी जानते हैं कि हमारे सौरमंडल में सभी ग्रह सूर्य के चक्कर लगते हैं. चक्कर काटते-काटते जब सभी ग्रह सूरज के एक तरफ अलाइन हो जाते हैं, तो हमें ऐसा लगता है कि सभी ग्रह एक सीधी रेखा में हैं. इसे ही प्लैनेट परेड करते हैं. यह नजारा पृथ्वी से भी देखा जा सकता है, जो बेहद खूबसूरत होता है. 

पृथ्वी से कैसे दिख जाते हैं ये ग्रह

सूर्य के चक्कर लगाने वाले ग्रहों में हमारी पृथ्वी भी है. जब दो या दो से अधिक ग्रह एक लाइन में अलाइन होते हैं या फिर आसपास आ जाते हैं, तो इन्हें नंगी आंखों से देखा जा सकता है. हालांकि, पृथ्वी से सामान्य तौर पर देखने पर हमें बृहस्पति, शुक्र, मंगल और शनि जैसे ही ग्रह दिखते हैं. हालांकि, यूरेनस और नेप्च्यून जैसे ग्रहों को देखने के लिए हमें टेलिस्कोप की जरूरत होती है. दरअसल, इन दोनों ग्रहों की दूरी पृथ्वी से बहुत ज्यादा है, जिस कारण इन्हें नंगी आंखों से नहीं देखा जा सकता है.  

25 जनवरी को ही क्यों?

अमेरिकी स्पेस रिसर्च वेबसाइट स्टारवॉक के मुताबिक, यह अद्भुत खगोलीय घटना 21 जनवरी से शुरू हो चुकी है, जिसे देखने का सबसे अच्छा समय सूर्यास्त के लगभग 45 मिनट बाद का है. इस दौरान सिर्फ 6 ग्रह ही हमें अलाइनमेंट में दिखाई देंगे. इसके बाद यह प्लैनेट परेड कल यानी 25 जनवरी को होगी. इसके बाद 20 फरवरी को भी यह नजारा दिखाई देगा. इस दौरान परेड में बुध भी शामिल होगा. 

अनोखी नहीं है यह घटना

भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान (IIA) का कहना है कि ऐसा नहीं है कि यह अद्भुत खगोलीय घटना है और अरबों सालों बाद हो रही है. दरअसल, सभी ग्रह लगातार पृथ्वी के चक्कर लगाते है. ऐसे में इनका एक अलाइनमेंट में आना कोई नई बात नहीं है. हालांकि, ऐसा कई सालों में ही होता है. इससे पहले यह घटना 28 अगस्त, 2024 को हुई थी. IIA के मुताबिक, वर्तमान में चार ग्रहों पर अलाइनमेंट है. कुछ समय बाद इसमें बुध भी शामिल हो जाएगा.  

यह भी पढ़ें: बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों को कौन करता है डिकोड? जानें कहां लिखी गई हैं ये बातें

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत में लेने के बाद कितनी दूर छोड़ सकती है पुलिस, क्या हैं नियम?
हिरासत में लेने के बाद कितनी दूर छोड़ सकती है पुलिस, क्या हैं नियम?
नए गवर्नर को कितनी मिलती है सैलरी, क्या-क्या दी जाती हैं सुविधाएं?
नए गवर्नर को कितनी मिलती है सैलरी, क्या-क्या दी जाती हैं सुविधाएं?
सुप्रीम कोर्ट में कैसे दाखिल होती हैं याचिका, क्या आम आदमी सीधे कर सकता है फाइल?
सुप्रीम कोर्ट में कैसे दाखिल होती हैं याचिका, क्या आम आदमी सीधे कर सकता है फाइल?
क्या सरकार को भी बर्खास्त कर सकते हैं CJI सूर्यकांत, जानें SC की पावर
क्या सरकार को भी बर्खास्त कर सकते हैं CJI सूर्यकांत, जानें SC की पावर

वीडियोज

Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा
Bigg Boss 20: Nakul Dhull को पड़ा थप्पड़? Elimination या Secret Room, क्या है पूरा मामला?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नहीं सुधर रहा चीन, लद्दाख की 28 जगहों पर किया दावा, नाम बदलने के भारत के कदम का विरोध
नहीं सुधर रहा चीन, लद्दाख की 28 जगहों पर किया दावा, नाम बदलने के भारत के कदम का विरोध
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
India Bloc Protest Live: ‘लोकतंत्र की रक्षा…’, प्रदर्शन के एक दिन बाद राहुल ने चाय पर गठबंधन के नेताओं को बुलाया
LIVE: ‘लोकतंत्र की रक्षा…’, प्रदर्शन के एक दिन बाद राहुल गांधी ने चाय पर गठबंधन नेताओं को बुलाया
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
Embed widget