एक्सप्लोरर

मैग्नेटिक हिल से हूवर डैम तक, यहां बदल जाते हैं गुरुत्वाकर्षण के नियम

Gravity Mystery Places: धरती पर ऐसी 8 रहस्यमयी जगहें हैं, जहां गुरुत्वाकर्षण के नियम मानों बदल जाते हैं. कभी कारें अपने आप ऊपर चढ़ जाती हैं तो कहीं पानी भी ढलान की विपरीत दिशा में बहने लगता है.

धरती पर गुरुत्वाकर्षण के बारे में हम सबने स्कूल में पढ़ा है कि यह हमेशा चीजों को नीचे की ओर खींचता है. लेकिन दुनिया में कुछ ऐसे रहस्यमयी जगहें भी हैं, जहां जाकर यह नियम मानो बदल जाते हैं. इन जगहों पर कारें अपने आप ऊपर चढ़ जाती हैं, पानी ढलान की विपरीत दिशा में बहने लगता है और इंसान को भी ऐसा लगता है कि वह बिना मेहनत के हवा में तैर रहा हो. वैज्ञानिक आज भी इन रहस्यों को पूरी तरह नहीं सुलझा पाए हैं, हालांकि कई जगहों पर ऑप्टिकल इल्यूजन यानि आंखों का धोखा, इसकी वजह बताया जाता है. चलिए उन जगहों के बारे में जानें.

मैग्नेटिक हिल, लेह-लद्दाख 

भारत के लेह-लद्दाख में स्थित मैग्नेटिक हिल सबसे मशहूर रहस्यमयी जगहों में से एक मानी जाती है. यहां सड़क पर गाड़ी न्यूट्रल में छोड़ दी जाए तो वह अपने आप ऊपर की ओर चढ़ने लगती है. वैज्ञानिक इसे आसपास की भूगोलिक संरचना और ऑप्टिकल इल्यूजन से जोड़ते हैं.

ग्रेविटी हिल, नॉर्थ कैरोलाइना (अमेरिका)

यहां पर पानी ढलान की विपरीत दिशा में बहता दिखता है और गाड़ियां अपने आप पीछे की बजाय ऊपर की ओर खिसक जाती हैं. स्थानीय लोग इसे मैजिक हिल भी कहते हैं.

स्पूक हिल, फ्लोरिडा (अमेरिका)

स्पूक हिल पर कार न्यूट्रल में डालने पर ऊपर की तरफ खिंचने लगती है. माना जाता है कि यहां के भौगोलिक ढांचे और पेड़ों की लाइनिंग से आंखें भ्रमित हो जाती हैं.

जेजू मिस्ट्री रोड, (दक्षिण कोरिया)

जेजू आइलैंड की यह मिस्ट्री रोड पर गाड़ियां अपने आप ऊपर चढ़ती हुई लगती हैं. पर्यटक यहां खासतौर पर इसी अनुभव के लिए जाते हैं.

हूवर डैम, नेवादा (अमेरिका)

हूवर डैम की दीवार पर खड़े होकर पानी गिराने की कोशिश की जाए तो पानी नीचे गिरने की बजाय ऊपर उड़ता हुआ दिखाई देता है. वैज्ञानिक इसे हवा के दबाव से जोड़ते हैं.

ग्रेविटी हिल, टोक्यो (जापान)

जापान में भी कई ग्रेविटी हिल मौजूद हैं जहां पैदल चलने वाले लोग भी हल्कापन महसूस करते हैं और गेंद ऊपर की ओर लुढ़कने लगती है.

टेबल टर्निंग, ओंटारियो (कनाडा)

कनाडा में मौजूद इस स्थान पर टेबल पर रखी चीजें बिना छुए हिलने लगती हैं. कहा जाता है कि यहां गुरुत्वाकर्षण के साथ-साथ चुंबकीय क्षेत्र भी काम करता है.

सेंट इग्नेस मिस्ट्री स्पॉट, मिशिगन (अमेरिका)

कहते हैं कि यहां लोगों को चक्कर आने लगते हैं और शरीर का संतुलन बिगड़ जाता है. पेड़ और इमारतें भी झुकी हुई दिखाई देती हैं.

यह भी पढ़ें: GST कटौती के बाद कितना सस्ता मिलेगा OYO रूम? जान लें पूरी डिटेल

About the author निधि पाल

निधि पाल एबीपी लाइव में कंटेंट राइटर हैं. ये यहां पर जीके सेक्शन की जिम्मेदारियां संभाल रही हैं. पिछले 7 साल से पत्रकारिता की दुनिया में कार्यरत निधि पाल ने इससे पहले अमर उजाला डिजिटल, न्यूज 24, ईटीवी भारत हैदराबाद जैसे बड़े संस्थानों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं.

अमर उजाला के साथ जुड़े होने के दौरान इनको एक्सचेंज फॉर मीडिया द्वारा 40 अंडर 40 अवॉर्ड भी मिल चुका है. इनको न्यूज, मनोरंजन और जीके की खबरें लिखने का अनुभव है.

पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो उन्होंने आईआईएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन लखनऊ से जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Race Course Mosque: PM हाउस के पास किसने बनवाई थी मस्जिद? जानें इसका इतिहास
PM हाउस के पास किसने बनवाई थी मस्जिद? जानें इसका इतिहास
PNB Fraud: कब-कब गिना जाता है बैंक में जमा पूरा पैसा, कौन लेता है हिसाब?
कब-कब गिना जाता है बैंक में जमा पूरा पैसा, कौन लेता है हिसाब?
स्पेन में हर साल कितने होते हैं रेल हादसे, भारत से कम या ज्यादा?
स्पेन में हर साल कितने होते हैं रेल हादसे, भारत से कम या ज्यादा?
High Speed Train: स्पेन में कितनी स्पीड से चलती हैं ट्रेनें, कैसे मैनेज होता है रेल सिस्टम?
स्पेन में कितनी स्पीड से चलती हैं ट्रेनें, कैसे मैनेज होता है रेल सिस्टम?

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या जेल से नहीं निकल पाएंगे आजम खान? ED ने उठाया बड़ा कदम
क्या जेल से नहीं निकल पाएंगे आजम खान? ED ने उठाया बड़ा कदम
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget