एक्सप्लोरर

भारत में कौन-कौन से नेता आपस में कर चुके शादी, पिनाकी मिश्रा और महुआ मोइत्रा से पहले कौन-कौन ले चुका सात फेरे?

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा व बीजद नेता पिनाकी मिश्रा ने शादी कर ली. दो राजनेताओं के बीच हुई यह शादी पहला मामला नहीं है. देश के इतिहास में कई ऐसे कपल हैं जो संसद से लेकर विधानसभाओं के सदस्य रह चुके हैं.

तृणमूल कांग्रेस नेता व सांसद महुआ मोइत्रा ने बीजू जनता दल के कद्दावर नेता पिनाकी मिश्रा से शादी रचा ली है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने जर्मनी में 3 मई को शादी की थी. हालांकि, शादी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रही है. इस तस्वीर में महुआ मोइत्रा व पिनाकी मिश्रा पारंपरिक ड्रेस में एक-दूसरे का हाथ थामे हुए दिख रहे हैं. यह शादी चौंकाने वाली है. दरअसल, महुआ मोइत्रा जहां 50 साल की हैं, तो पिनाकी मिश्रा 65 साल के हैं. हालांकि, दोनों की तरफ से इसको लेकर किसी तरह का आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. 

भारतीय राजनीति के दो कद्दावर नेताओं की शादी चर्चा का विषय बनी हुई है. दरअसल, देश की राजनीति में ऐसी कई शादियां हुई हैं जब दो नेताओं ने एक-दूसरे का हाथ थामा हो. ऐसे में चलिए जानते हैं भारत में कौन-कौन से नेता आपस में शादी कर चुके हैं. 

अखिलेश यादव-डिंपल यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने डिंपल यादव से शादी की है. यह कपल लंबे समय से भारतीय राजनीति में सक्रिय है. वर्तमान में दोनों लोकसभा सदस्य हैं और इन दोनों के साथ में कई वीडियो भी वायरल होते हैं. 2024 के लोकसभा चुनाव में अखिलेश यादव जहां कन्नौज लोकसभा सीट से सांसद चुने गए थे तो वहीं डिंपल यादव मैनपुरी से सपा की सांसद हैं. 

सुखविंदर सिंह सुक्खू-कमलेश ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उनकी पत्नी कमलेश ठाकुर वर्तमान में राजनीति में सक्रिय हैं. 2024 में हिमाचल प्रदेश की तीन सीटों पर हुए उपचुनाव में कमलेश ठाकुर पहली बार राजनीति में उतरी थीं. उन्होंने देहरा विधानसभा सीट से उपचुनाव से चुनाव जीत था. 

नवनीत राणा-रवि राणा

पूर्व सांसद व भाजपा नेता नवनीत राणा अपने तीखे बयानों के चलते अक्सर चर्चा में रहती हैं. वह भारतीय राजनीति में सक्रिय हैं तो उनके पति रवि राणा भी विधायक हैं. 2024 में हुए विधानसभा चुनाव में वह महाराष्ट्र के बडनेरा विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे. इससे पहले भी वह तीन बार इसी सीट से विधायक रह चुके हैं. 

लालू यादव-राबड़ी देवी

देश की राजनीति में लालू यादव और राबड़ी देवी किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. लालू यादव बिहार के मुख्यमंत्री से लेकर रेल मंत्री तक रह चुके हैं, उनका नाम कद्दावर नेताओं में लिया जाता है तो उनकी पत्नी राबड़ी देवी भी बिहार की पहली महिला मुख्यमंत्री रह चुकी हैं. वर्तमान में भी दोनों बिहार की राजनीति में सक्रिय हैं. 

यह भी पढ़ें: जर्मनी में शादी करने के लिए कितना पैसा करना पड़ता है खर्च, जहां TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने लिए सात फेरे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India Hydrogen Train: क्या आम ट्रेन से तेज है हाइड्रोजन ट्रेन, जानें दो किलोमीटर का सफर कितनी देर में करती है तय?
क्या आम ट्रेन से तेज है हाइड्रोजन ट्रेन, जानें दो किलोमीटर का सफर कितनी देर में करती है तय?
ये है दुनिया का सबसे सुरक्षित ठिकाना जहां परमाणु बम भी बेअसर, जानें कितने लोगों को मिल सकती है पनाह?
ये है दुनिया का सबसे सुरक्षित ठिकाना जहां परमाणु बम भी बेअसर, जानें कितने लोगों को मिल सकती है पनाह?
सिंधु नदी की वजह से भारत को कैसे मिला 'इंडिया' नाम, जानें क्या है इसका इतिहास?
सिंधु नदी की वजह से भारत को कैसे मिला 'इंडिया' नाम, जानें क्या है इसका इतिहास?
संसद की कार्यवाही स्थगित होने पर सरकार का कितना नुकसान, जानिए हर मिनट कितना पड़ता है भार?
संसद की कार्यवाही स्थगित होने पर सरकार का कितना नुकसान, जानिए हर मिनट कितना पड़ता है भार?

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
Embed widget