एक्सप्लोरर

इस देश में 2 से 3 रुपये प्रति लीटर से भी सस्ता है डीजल और पेट्रोल, सुनकर नहीं होगा यकीन 

वेनेजुएला में एक लीटर पानी की कीमत में पेट्रोल की टंकी फुल कराई जा सकती है. इस देश में दुनिया का सबसे सस्ता पेट्रोल और डीजल मिलता है. कीमत आपको हैरान कर सकती है...

दुनिया के किसी भी हिस्से में जब भी कोई संकट आता है. भले ही वह संकट प्राकृतिक हो या मानवीय, सबसे पहले पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर असर पड़ता है. ऐसा रूस-यूक्रेन युद्ध के समय में भी देखा गया और जब मिडिल ईस्ट में तनाव शुरू हुआ तब भी क्रूड ऑयल महंगा हो गया. पेट्रोल-डीजल के दाम में किसी भी तरह का उतार-चढ़ाव पूरी दुनिया की सप्लाई चेन को भी प्रभावित करता है. आज दुनिया के लगभग सभी देशों में तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं. 

भारत की ही बात करें तो यहां पेट्रोल की औसत कीमत 94.72 रुपये प्रति लीटर है. वहीं, पाकिस्तान जैसे मुल्क में तो तेल के दाम इससे भी ऊपर पहुंच चुके हैं. इस बीच हम आपको दुनिया के एक ऐसे देश के बारे में बताएंगे जहां पेट्रोल और डीजल एक रुपये प्रति लीटर से भी सस्ता है. यह सुनकर भले ही आपको यकीन न हो, लेकिन ऐसा है. चलिए आपको इस देश के बारे में बताते हैं. 

यहां मिलता है दुनिया का सबसे सस्ता पेट्रोल

दुनिया का सबसे सस्ता पेट्रोल और डीजल दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में मिलता है. जानकारी के मुताबिक, इस देश में पेट्रोल के दाम 0.035 डॉलर प्रति लीटर है, जो भारतीय रुपयों में करीब 3.02 रुपये प्रति लीटर के करीब है. यानी यहां तेल के दाम एक लीटर पानी की कीमत से भी बहुत कम है. पेट्रोल और डीजल के दाम कम होने का सबसे बड़ा कारण वेनेजुएला में क्रूड ऑयल रिजर्व का बड़ा भंडार है. अनुमान के मुताबिक, वेनेजुएला में दुनिया के कुल क्रूड रिजर्व का 18.2% हिस्सा है. 

पेट्रोल सस्ता होने के बावजूद यहां है महंगाई

वेनेजुएला में पेट्रोल और डीजल के दाम दुनिया में सबसे कम होने के बावजूद यहां खाने-पीने से लेकर कई चीजें बहुत महंगी हैं. कभी यह देश दुनिया के अमीर देशों में शुमार था, लेकिन आज इस देश में महंगाई इस कदर बढ़ चुकी है कि आबादी का एक बड़ा हिस्सा जरूरत की चीजें तक नहीं खरीद पा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां महंगाई दर काफी ज्यादा है. 

यह भी पढ़ें: यमन से लेकर कुवैत तक, इन मुस्लिम देशों में रहते हैं सबसे ज्यादा भारतीय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tyson Army Dog: आतंकियों से लड़ा आर्मी डॉग टाइसन, 15 अगस्त पर मिला बड़ा सम्मान
आतंकियों से लड़ा आर्मी डॉग टाइसन, 15 अगस्त पर मिला बड़ा सम्मान
ताजमहल पर क्यों नहीं फहरा सकते तिरंगा, क्या है नियम?
ताजमहल पर क्यों नहीं फहरा सकते तिरंगा, क्या है नियम?
जनगणना में गलत जवाब दिया तो क्या होगा, क्या हो सकती है जेल?
जनगणना में गलत जवाब दिया तो क्या होगा, क्या हो सकती है जेल?
Lizard Tail: कटने के बाद भी हिलती क्यों रहती है छिपकली की पूंछ, जानें साइंस?
कटने के बाद भी हिलती क्यों रहती है छिपकली की पूंछ, जानें साइंस?

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget