एक्सप्लोरर

इंटरनेट की स्लो स्पीड से परेशान था ये शख्स, फिर खुद का अलग इंटरनेट बना डाला...

इंटरनेट आज के वक्त सबकी जरूरत बन चुकी है. लेकिन क्या आप सोच सकते हैं कि कोई इंसान स्लो और महंगे इंटरनेट से परेशान होकर खुद का इंटरनेट शुरू कर देगा और फिर पूरे गांव में इंटरनेट पहुंचा देगा. जानिए कहानी

आज की दुनिया में इंटरनेट सबसे जरूरी संसाधनों में एक है. इंटरनेट की स्पीड स्लो होने या इंटरनेट के बंद होने पर आधे से ज्यादा काम रुक जाते हैं. इंटरनेट से अच्छी स्पीड मिले इसके लिए अक्सर लोग महंगे प्लान लेते हैं. लेकिन, आज हम आपको एक ऐसा किस्सा सुनाने वाले हैं, जिसको सुनकर आप कहेंगे क्या इंसान है.

दरअसल, अमेरिका का एक शख्स महंगे इंटरनेट बिल से परेशान था, उसके बावजूद उसे इंटरनेट की स्पीड स्लो मिलती थी. इसके बाद उसने अपना ही ब्रॉडबैंड बनाने का फैसला किया. जानिए कैसे हुआ ये संभव...

 स्लो इंटरनेट से परेशान

डेली स्टार न्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, जेयर्ड मॉच अमेरिका के मिशिगन में रहते हैं. वो जिस इलाके में रहते हैं, वो एक ग्रामीण क्षेत्र है. उन्हें उनके घर तक अच्छी इंटरनेट स्पीड नहीं मिलती थी. इससे परेशान होकर उन्होंने हाई स्पीड इंटरनेट लगवाने का सोचा. लेकिन घर तक हाई स्पीड इंटरनेट लाने का खर्च उन्हें 41 लाख रुपये से ज्यादा बताया गया था. जेयर्ड इतनी फीस नहीं देना चाहते थे, इस वजह से उन्होंने तय किया कि वो खुद से इसका कोई ऑप्शन खोजेंगे.

कैसे बनाया इंटरनेट

जानकारी के मुताबिक, 6 साल पहले जेयर्ड ने अपने बगीचे में खुद का फाइबर ब्रॉडबैंड (इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर) इंस्टॉल किया था. उनकी इस ब्रॉडबैंड कंपनी का नाम वॉशटेनॉ फाइबर प्रॉपर्टी था. उस वक्त वो अकेले अपनी इस कंपनी के ग्राहक हुआ करते थे. लेकिन, धीरे-धीरे वॉशटेनॉ काउंटी में उन्होंने अपने पड़ोसियों को भी कस्टमर बनाना शुरू कर दिया था. बता दें कि जनवरी 2021 तक ये नेटवर्क 30 प्रॉपर्टीज तक फैल चुका था. लेकिन, 2022 में उनकी मेहनत रंग लाई. दरअसल, उन्हें सरकार की ओर से 21 करोड़ रुपये मिले थे, जिससे वो अपनी ब्रॉडबैंड सर्विस को ज्यादा फैला सकें.

बेहद कम दाम 

जेयर्ड ने अब तक अपनी इंटरनेट सेवाओं से 400 से ज्यादा घरों को जोड़ लिया है. उन्होंने कहा कि ये इंटरनेट बहुत कारगर है, क्योंकि इसके जरिए छोटी जगहों के लोगों के पास भी बड़े शहरों के लोगों की तरह इंटरनेट का एक्सेस और स्पीड मिल रहा है. जब जेयर्ड इंटरनेट लगवाना चाहते थे, उस वक्त अमेरिका की सबसे बड़ी टेलीकम्यूनिकेशन कंपनी कॉमकास्ट ने उन्हें 41 लाख रुपये कोट किए थे. लेकिन आज जेयर्ड के ग्राहकों को सिर्फ 16 हजार रुपये ही चुकाने पड़ते हैं, जिससे वो अपने घर तक फाइबर केबल लेकर आएं. वहीं इंटरनेट फीस के लिए 6 हजार रुपये प्रति माह देने पड़ते हैं. 

ये भी पढ़ें- यहां के लोग परिवार वाले के मरने पर जलाते हैं नोट, कारण जानकर आप भी होंगे हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Protests In POK: पाकिस्तान के पास कैसे चला गया था PoK, क्या है कश्मीर के इस टुकड़े की इसकी कहानी?
पाकिस्तान के पास कैसे चला गया था PoK, क्या है कश्मीर के इस टुकड़े की इसकी कहानी?
Cylinders Prices Reduced: घरेलू LPG सस्ता और कमर्शियल सिलेंडर इतना महंगा क्यों, कैसे तय होते हैं दाम; किससे ज्यादा कमाती है सरकार?
घरेलू LPG सस्ता और कमर्शियल सिलेंडर इतना महंगा क्यों, कैसे तय होते हैं दाम; किससे ज्यादा कमाती है सरकार?
Mughal Era News System: क्या मुगलों के दौर में भी होते थे अखबार, जनता तक कैसे पहुंचते थे दरबार के शाही फैसले?
क्या मुगलों के दौर में भी होते थे अखबार, जनता तक कैसे पहुंचते थे दरबार के शाही फैसले?
लोकसभा या राज्यसभा, किसके सांसदों के पास है ज्यादा पैसा? यहां देखें हिसाब-किताब
लोकसभा या राज्यसभा, किसके सांसदों के पास है ज्यादा पैसा? यहां देखें हिसाब-किताब

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: प्रेमी-प्रेमिका ने रची मंगेतर की हत्या की खूनी पटकथा!
Ram Mandir Donation Scam | Sandeep Chaudhary: राम मंदिर चोरी मामले का वो 'छुपा हुआ' सच!
Ram Mandir Donation Scam: चढ़ावा चोरी वाला बक्सा..अंदर क्या क्या मिला? | CM Yogi | Champat Rai
Ram Mandir Donation Scam | Mahadangal: आरोपियों का 'कच्चा-चिट्ठा', इन दस्तावेज़ों में छिपा है जवाब!
Ram Mandir Donation Scam: किसने कितना उड़ाया..QR कोड ने बताया? | CM Yogi | Champat Rai | UP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या पानी-खून बहेगा एक साथ? 61 भारतीयों के साइन, पाक टूलकिट का हिस्सा बने राजनेता, क्यों भूल गए पहलगाम?
क्या पानी-खून बहेगा एक साथ? 61 भारतीयों के साइन, पाक टूलकिट का हिस्सा बने राजनेता, क्यों भूल गए पहलगाम?
'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह
'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह
‘दुर्भाग्य! ये कोई पहली घटना नहीं...’, 125 साल पुराना गुरुद्वारा तोड़ने पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
‘ये पहली घटना नहीं...’, 125 साल पुराना गुरुद्वारा तोड़ने पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
'श्रेयस अय्यर को पसंद नहीं वैभव सूर्यवंशी...', संजू सैमसन के फ्लॉप होने पर भड़के फैंस; गौतम गंभीर को बताया घमंडी
'श्रेयस अय्यर को पसंद नहीं वैभव सूर्यवंशी', संजू सैमसन के फ्लॉप होने पर भड़के फैंस; गौतम गंभीर को बताया घमंडी
August Theatrical Release: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
अगस्त थिएटर रिलीज: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
Exclusive: WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की सख्ती के बाद Meta का पहला रिएक्शन, सुरक्षा को लेकर जानें क्या कहा
WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की सख्ती के बाद Meta का पहला रिएक्शन, सुरक्षा को लेकर जानें क्या कहा
दिल्ली जिमखाना क्लब खाली कराने को लेकर केन्द्र का शो काउज नोटिस, 7 जुलाई तक मांगा जवाब
दिल्ली जिमखाना क्लब खाली कराने को लेकर केन्द्र का शो काउज नोटिस, 7 जुलाई तक मांगा जवाब
Explained: गुजरात हाईकोर्ट- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों, फैसले का असर क्या?
गुजरात HC- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों?
Embed widget