एक्सप्लोरर

भारत के S-400 एयर डिफेंस सिस्टम को क्यों कहा जाता है सुदर्शन चक्र? दुश्मन पर ऐसे करता है मार

Sudarshan Chakra S-400: भारतीय वायुसेना ने एयर डिफेंस सिस्टम एस-400 का नाम सुदर्शन चक्र रखा है, क्योंकि ये बेहद ताकतवर हथियार है और दुश्मन को मौका तक नहीं देता है.

Sudarshan Chakra S-400: पाकिस्तान पर भारत ने लगातार आग बरसाना शुरू कर दिया है. आतंकी ठिकानों पर भारत की एयरस्ट्राइक के बाद जब पाकिस्तान की तरफ से भारत के शहरों को टारगेट किया गया तो भारत ने उसे भी सबक सिखा दिया. बताया गया है कि भारत ने पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम HQ-9 को तबाह कर दिया है. ये काम भारत के सबसे मजबूत एयर डिफेंस सिस्टम एस-400 ने किया है. ये एक ऐसा मिसाइल सिस्टम है, जो हमला होते ही एक्टिव हो जाता है और तुरंत दुश्मन के विमान या फिर मिसाइल को तबाह कर देता है. भारतीय सेना ने इस डिफेंस सिस्टम को सुदर्शन चक्र का नाम दिया है, ऐसे में आइए जानते हैं कि कैसे ये सुदर्शन चक्र दुश्मन को तबाह करता है. 

क्या है S-400 मिसाइल
S-400 मिसाइल को भारत का सबसे खतरनाक और ताकतवर एयर डिफेंस सिस्टम माना जाता है. S-400 मिसाइल सिस्टम किसी भी एयर अटैक से बचाने में सक्षम है. यह मिसाइल रूस से खरीदी गई थी, इसको खरीदने के लिए करीब पांच अरब डॉलर में डील की गई थी. जिसके बाद  S-400 मिसाइल को 2018 में खरीदा गया था. इस डील में भारत ने रूस से पांच यूनिट मिसाइलों की खरीद की और यह मिसाइल इतनी पावरफुल है कि यह एडवांस फाइटर जेट को भी मार गिरा सकती है. इसके साथ ही यह मिसाइल एक बार में एक साथ 72 मिसाइल छोड़ सकती है और इसकी ताकत ऐसी है कि इससे पाकिस्तान और चीन हमले की कोशिशों को भारत पहुंचने से पहले खत्म कर सकती है. 

S-400 मिसाइल की ये है ताकत

  • एस-400 को दुनिया का सबसे बेहतर एयर डिफेंस सिस्टम माना जाता है. रूस के अल्माज़-एंटी ने इस मिसाइल सिस्टम को बनाया है.
  • S-400 एक मोबाइल लंबी दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली है.
  • इसमें स्टील्थ फाइटर जेट, बमवर्षक, क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइल और यहां तक कि मानव रहित हवाई वाहन (यूएवी) सहित कई हवाई लक्ष्यों को मार गिराने की क्षमता है. 
  • इसमें चार अलग-अलग तरह की मिसाइलें हैं, जो 400 किलोमीटर की दूरी तक के लक्ष्य को भेद सकती हैं. 
  • एस-400 में दो अलग-अलग रडार सिस्टम हैं, जो 600 किलोमीटर की दूरी तक हवाई लक्ष्यों का पता लगा सकते हैं और एक साथ 80 हवाई टारगेट को निशाना बना सकते हैं. 
  • सिस्टम के एक्टिवेट होने के बाद यह सिग्नल मिलने के 3 मिनट के भीतर फायरिंग के लिए तैयार हो जाता है. यानी दुश्मन का वार तुरंत नाकाम कर देता है. ॉ

ये भी पढ़ें - भारत के S-400 के सामने कितना ताकतवर है पाकिस्तान का HQ-9 एयर डिफेंस सिस्टम? हैरान रह जाएंगे आप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

World Largest Headquarters: इस देश ने बनाया दुनिया का सबसे बड़ा डिफेंस हेडक्वॉर्टर, जानें किस नंबर पर आता है भारत?
इस देश ने बनाया दुनिया का सबसे बड़ा डिफेंस हेडक्वॉर्टर, जानें किस नंबर पर आता है भारत?
Ram Mandir Donation Theft Case: चंपत राय की जगह कृष्ण मोहन दास देखेंगे राम मंदिर का कामकाज, क्या इन्हें अलग सैलरी देगा ट्रस्ट?
चंपत राय की जगह कृष्ण मोहन दास देखेंगे राम मंदिर का कामकाज, क्या इन्हें अलग सैलरी देगा ट्रस्ट?
Ayodhya Ram Mandir Controversy: यूपी के इस कॉलेज में लेक्चरर रह चुके चंपत राय, क्या उन्हें वहां से मिलती है पेंशन?
यूपी के इस कॉलेज में लेक्चरर रह चुके चंपत राय, क्या उन्हें वहां से मिलती है पेंशन?
Ayodhya Ram Mandir Controversy: मस्जिद के लिए वक्फ बोर्ड और मंदिर के लिए ट्रस्ट, जानें क्या है दोनों के संचालन तरीके में फर्क?
मस्जिद के लिए वक्फ बोर्ड और मंदिर के लिए ट्रस्ट, जानें क्या है दोनों के संचालन तरीके में फर्क?

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget