एक्सप्लोरर

भारत से युद्ध छिड़ा तो क्या अपने नागरिकों को भी लड़ने के लिए मजबूर कर सकता है पाकिस्तान? ये रहा जवाब

कोई भी मुल्क, जो युद्ध लड़ रहा होता है वह जरूरत पड़ने पर अपने नागरिकों के लिए युद्ध में शामिल होने का आदेश जारी कर सकता है. ऐसा तब होता है जब युद्ध में अधिक संख्या में सैनिक हताहत होते हैं.

Operation Sindoor: भारतीय सेना की ओर से पाकिस्तान में चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद दोनों देशों के बीच जंग के आसार नजर आ रहे हैं. एलओसी पर देर रात से ही पाकिस्तान की ओर से हैवी फायरिंग की जा रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी में अब तक 15 नागरिकों की मौत हो चुकी है. इधर, भारतीय सेना द्वारा भी पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है. 

बता दें, भारत ने 6-7 की दरमियानी रात पाकिस्तान और पीओके स्थित 9 आतंकी संगठनों को निशाना बनाया. इस हमले में 26 लोगों की मौत की पुष्टि पाकिस्तान की ओर से की गई है, जिसमें आतंकी मसूद अजहर के परिवार के 14 लोग भी शामिल हैं. पाकिस्तान ने भारत की इस सैन्य कार्रवाई को 'एक्ट ऑफ वार' बताया है तो भारत की ओर से कहा गया है कि वह पाकिस्तान की हर हरकत पर पैनी नजर रखे हुए है. ऐसे में सवाल यह है कि अगर भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध होता है तो क्या पाकिस्तान अपने नागरिकों को भी जंग लड़ने के लिए मजबूर कर सकता है? इसको लेकर नियम क्या हैं? चलिए जानते हैं... 

जंग के बीच बदल जाते हैं नियम

बता दें, जब भी किसी देश में युद्ध छिड़ता है तो नियम पूरी तरह बदल जाते हैं और नागरिकों को सरकार और सेना की ओर से दिए गए निर्देशों का पालन करना अनिवार्य हो जाता है. कोई भी मुल्क, जो युद्ध लड़ रहा होता है वह जरूरत पड़ने पर अपने नागरिकों के लिए युद्ध में शामिल होने का आदेश जारी कर सकता है. ऐसा तब होता है जब युद्ध में अधिक संख्या में सैनिक हताहत होते हैं और बॉर्डर पर दुश्मन देश का मुकाबला करने के लिए सैनिकों की संख्या कम होने लगती है. ऐसे में कई देश अपने नागरिकों (विशेषतौर पर पुरुषों और 18 साल के ऊपर के नौजवानों) को देश छोड़कर जाने पर पांबदी लगा देते हैं और उन्हें युद्ध में जाने का आदेश दे सकते हैं. ऐसे में पाकिस्तान भी युद्ध के हालात में ऐसा कर सकता है. 

यूक्रेन ने जारी किया था ऐसा ही आदेश

बता दें, रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की ओर से भी ऐसा ही आदेश दिया गया था, जिसके तहत नौजवानों और 60 साल की उम्र तक के पुरुषों को देश छोड़कर जाने की इजाजत नहीं थी. ऐसा इसलिए किया गया था, जिससे रूस के हमलों से अपने देश की रक्षा करने के लिए यूक्रेन अपने नागरिकों का इस्तेमाल जंग में कर सके. 

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के पास कुल कितनी हैं मिसाइलें, एक बार में वह कितनी कर सकता है फायर?

प्रांजुल श्रीवास्तव एबीपी न्यूज में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. फिलहाल फीचर डेस्क पर काम कर रहे प्रांजुल को पत्रकारिता में 9 साल तजुर्बा है. खबरों के साइड एंगल से लेकर पॉलिटिकल खबरें और एक्सप्लेनर पर उनकी पकड़ बेहतरीन है. लखनऊ के बाबा साहब भीम राव आंबेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता का 'क, ख, ग़' सीखने के बाद उन्होंने कई शहरों में रहकर रिपोर्टिंग की बारीकियों को समझा और अब मीडिया के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं. प्रांजुल का मानना है कि पाठक को बासी खबरों और बासी न्यूज एंगल से एलर्जी होती है, इसलिए जब तक उसे ताजातरीन खबरें और रोचक एंगल की खुराक न मिले, वह संतुष्ट नहीं होता. इसलिए हर खबर में नवाचार बेहद जरूरी है.

प्रांजुल श्रीवास्तव काम में परफेक्शन पर भरोसा रखते हैं. उनका मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ सूचनाओं को पहुंचाने का काम नहीं है, यह भी जरूरी है कि पाठक तक सही और सटीक खबर पहुंचे. इसलिए वह अपने हर टास्क को जिम्मेदारी के साथ शुरू और खत्म करते हैं. 

अलग अलग संस्थानों में काम कर चुके प्रांजुल को खाली समय में किताबें पढ़ने, कविताएं लिखने, घूमने और कुकिंग का भी शौक है. जब वह दफ्तर में नहीं होते तो वह किसी खूबसूरत लोकेशन पर किताबों और चाय के प्याले के साथ आपसे टकरा सकते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dream Science: क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
Pm Modi Australia Visit: समंदर पार से आ रहा है भारत का नया 'पावरहाउस'! यूरेनियम भंडार वाले इस देश से क्या है PM मोदी की महा-डील?
समंदर पार से आ रहा है भारत का नया 'पावरहाउस'! यूरेनियम भंडार वाले इस देश से क्या है PM मोदी की महा-डील?
क्या है अफ्रीका की ग्रेट ग्रीन वॉल, कैसे बन रही और कितनी जरूरी? जानें किन देशों का होगी हिस्सा
क्या है अफ्रीका की ग्रेट ग्रीन वॉल, कैसे बन रही और कितनी जरूरी? जानें किन देशों का होगी हिस्सा
Ayatollah Khamenei: कर्नाटक के इस गांव से था खामेनेई का 40 साल पुराना रिश्ता, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह
कर्नाटक के इस गांव से था खामेनेई का 40 साल पुराना रिश्ता, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rain Today LIVE Updates: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
LIVE: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर बोले- BJP के अहंकार को तोड़ें, कह दी बड़ी बात, 'हर मतदाता को…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर बोले- BJP के अहंकार को तोड़ें, कह दी बड़ी बात, 'हर मतदाता को…'
IND Vs ZIM T20 Series 2026: IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Video: 'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
Embed widget