एक्सप्लोरर

इन देशों में नागरिकों को नहीं देना होता इनकम टैक्स, जानिए लिस्ट में कौन-कौन से नाम

ओमान ने साल 2028 तक देश में टैक्स लगाने की घोषणा की है. चलिए, आपको बताते हैं कि दुनिया में अभी कौन कौन से देश हैं जहां लोगों से कोई टैक्स नहीं लिया जाता है.

आज के युग में जहां दुनिया के कई हिस्सों में टैक्स दरें आसमान छू रही हैं तो वहीं कुछ देश ऐसे भी हैं जहां नागरिकों को इनकम टैक्स नहीं देना होता. यह कर‑मुक्त नीतियां इन देशों को निवेशकों और ज्यादा कमाने वाले लोगों के लिए आकर्षक बनाती हैं. आइए जानें इन देशों की लिस्ट. आपको बता दें कि ओमान ने साल 2028 तक देश में टैक्स लगाने की घोषणा की है. चलिए, आपको बताते हैं कि दुनिया में अभी कौन कौन से देश हैं जहां लोगों से कोई टैक्स नहीं लिया जाता है.

ओमान में क्या हुए हैं बदलाव 

ओमान भी अभी तक उन गिने-चुने देशों में से एक था जहां नागरिकों पर कोई व्यक्तिगत इनकम टैक्स नहीं था. लेकिन अब ओमान सरकार आमदनी पर टैक्स लगाने की योजना बना रही है. ओमान पहले ही 5 प्रतिशत वैट लागू कर चुका है और कंपनियों पर कॉरपोरेट टैक्स भी वसूला जा रहा है. आने वाले समय में यह संभव है कि वहां काम करने वाले नागरिकों, खासकर प्रवासी कर्मचारियों पर इनकम टैक्स लगाया जाए.  यह कदम देश की अर्थव्यवस्था को तेल पर निर्भरता से हटाकर एक स्थायी मॉडल की ओर ले जाने के लिए उठाया जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 2028 से लागू होगा. इसके तहत सालाना 42 हजार ओमानी रियाल (लगभग 93.5 लाख रुपये) से ज्यादा की आमदनी पर 5 फीसद टैक्स लगेगा.

किन देशों में नहीं लगता टैक्स 

दुनियाभर में ज्यादातर देशों के नागरिकों को अपनी कमाई पर इनकम टैक्स देना पड़ता है, लेकिन कुछ देश ऐसे भी हैं जहां व्यक्तिगत आय पर कोई टैक्स नहीं लिया जाता. ये देश आमतौर पर तेल, गैस या टूरिज्म जैसे अन्य स्रोतों से अपनी कमाई करते हैं और नागरिकों को टैक्स में राहत देते हैं. संयुक्त अरब अमीरात, कुवैत, क़तर, सऊदी अरब, बहरीन, ब्रुनेई, बाहामास, मोनाको, कयमैन आइलैंड्स, ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स, एंगुइला और ओमान ऐसे देश हैं जहां लोगों को अपनी सैलरी या व्यापारिक आमदनी पर कोई इनकम टैक्स नहीं देना पड़ता. इन देशों को आमतौर पर टैक्स हेवन कहा जाता है क्योंकि यहां टैक्स सिस्टम या तो बहुत सरल है या बिल्कुल नहीं है. यही वजह है कि कई अमीर लोग, कारोबारी और प्रवासी इन देशों को अपनी पहली पसंद मानते हैं. 

हालांकि, इनमें से कुछ देश अब टैक्स नीति में बदलाव करने की दिशा में बढ़ रहे हैं. उदाहरण के तौर पर ओमान, जो अब तक टैक्स-फ्री था, वहां आने वाले समय में निजी आय पर इनकम टैक्स लागू किया जा सकता है. इसका उद्देश्य देश को तेल पर निर्भरता से बाहर निकालकर अधिक स्थिर और विविध आय वाला बनाना है. ओमान सरकार का मानना है कि टैक्स सिस्टम को मजबूत करना उसकी आर्थिक संरचना के लिए जरूरी है.

इसे भी पढ़ें- रूस-यूक्रेन या ईरान-इजरायल ही नहीं इन देशों में भी कभी भी छिड़ सकती है जंग, तीसरे विश्व युद्ध से कितनी दूर दुनिया?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्रेड-बिस्किट को चाय में डुबोने का ट्रेंड कब शुरू हुआ, भारत कैसे पहुंची ये आदत?
ब्रेड-बिस्किट को चाय में डुबोने का ट्रेंड कब शुरू हुआ, भारत कैसे पहुंची ये आदत?
 CIBIL Score:अपना सिबिल स्कोर कैसे बढ़ाएं, इन बातों का रखें खास ख्याल
अपना सिबिल स्कोर कैसे बढ़ाएं, इन बातों का रखें खास ख्याल
Women Safety in Delhi: रात को महिलाओं के लिए सेफ क्यों नहीं है दिल्ली? बाकी महानगरों से क्या अलग
रात को महिलाओं के लिए सेफ क्यों नहीं है दिल्ली? बाकी महानगरों से क्या अलग
अगर कोई Satellite गिर जाए तो नुकसान की जिम्मेदारी किसकी? स्पेस लॉ समझिए
अगर कोई Satellite गिर जाए तो नुकसान की जिम्मेदारी किसकी? स्पेस लॉ समझिए

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
रांची प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ? छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत
रांची प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ? छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
Embed widget