एक्सप्लोरर

रूस-यूक्रेन या ईरान-इजरायल ही नहीं इन देशों में भी कभी भी छिड़ सकती है जंग, तीसरे विश्व युद्ध से कितनी दूर दुनिया? 

तीसरा विश्व युद्ध होता भी है तो सिर्फ रूस, यूक्रेन, ईरान, इजरायल जैसे देश ही इसके जिम्मेदार नहीं होंगे. दरअसल, दुनिया के कई और देश हैं जिनके बीच तनाव बना हुआ है और कभी भी सैन्य संघर्ष छिड़ सकता है.

बीते कुछ सालों में दुनिया के कई देशों के बीच टकराव बढ़ा है. रूस और यूक्रेन पिछले 3 साल से जंग में उलझे हुए हैं. पश्चिम एशिया में भी ईरान और इजरायल के बीच तनाव बना हुआ है और दोनों देश हाल ही में सीधी जंग भी लड़ चुके हैं. इधर, एशिया में भी भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष हाल ही में खत्म हुआ है. दुनिया के इन देशों के बीच जैसे-जैसे संघर्ष आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे तीसरे विश्व युद्ध की आशंका भी बढ़ती जा रही है. 

अगर तीसरा विश्व युद्ध होता भी है तो सिर्फ रूस, यूक्रेन, ईरान, इजरायल जैसे देश ही इसके जिम्मेदार नहीं होंगे. दरअसल, दुनिया के कई और देश हैं जिनके बीच तनाव बना हुआ है और कभी भी सैन्य संघर्ष छिड़ सकता है. चलिए जानते हैं इन देशों के बारे में. 

चीन और ताइवान

चीन और ताइवान दुनिया के उन देशों में शुमार हैं, जिनके बीच लंबे समय से तनाव बना हुआ है. यह बात किसी से छिपी नहीं है कि चीन का इरादा ताइवान पर कब्जा करने का है, यहां तक कि चीन ताइवान को अपना हिस्सा बताता है. हालांकि, ताइवान अपनी संप्रभुता पर डटा हुआ है. बीते साल जनवरी में चीन ने 12 बार ताइवान के एयर स्पेस में घुसपैठ की थी. इसके बाद अप्रैल, 2024 में भी चीनी फाइटर जेट्स कई बार ताइवान के एयर स्पेस में दाखिल हो चुके हैं. 

दक्षिण कोरिया और उत्तर कोरिया

द्वितीय विश्व युद्ध के बाद कोरिया दो हिस्सा में बंट गया था. एक हिस्सा था उत्तर कोरिया और दूसरा हिस्सा दक्षिण कोरिया. यह विभाजन ही दुनिया के सबसे बड़े विवाद का कारण बना. दक्षिण कोरिया अमेरिका के करीब होता गया और उत्तर कोरिया को रूस और चीन जैसे देशों का साथ मिला. 1968 में उत्तर कोरिया पर दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति की हत्या की नाकाम कोशिश के आरोप भी लगे. यहीं से यह विवाद कट्टर दुश्मनी में बदल गया. उत्तर कोरिया कई बार अपनी ताकत का प्रदर्शन करने के लिए दक्षिण कोरिया की सीमा पर मिसाइलों का परीक्षण करता रहता है.

भारत और पाकिस्तान

भारत और पाकिस्तान के बीच दुश्मनी किसी से छिपी नहीं है. 1947 में हुए विभाजन के बाद से अब तक पाकिस्तान कई बार भारत पर हमला कर चुका है और उसे हर बार मुंह की खानी पड़ी है. भारत और पाकिस्तान के बीच सबसे बड़े विवाद की जड़ कश्मीर मुद्दा है, जिसके लिए पाकिस्तान भारत में आतंकी हमले भी करवाता रहता है. 

यह भी पढ़ें: यूक्रेन को NATO में शामिल क्यों नहीं होने देना चाहता रूस, जानिए किस चीज का बढ़ जाएगा खतरा

प्रांजुल श्रीवास्तव एबीपी न्यूज में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. फिलहाल फीचर डेस्क पर काम कर रहे प्रांजुल को पत्रकारिता में 9 साल तजुर्बा है. खबरों के साइड एंगल से लेकर पॉलिटिकल खबरें और एक्सप्लेनर पर उनकी पकड़ बेहतरीन है. लखनऊ के बाबा साहब भीम राव आंबेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता का 'क, ख, ग़' सीखने के बाद उन्होंने कई शहरों में रहकर रिपोर्टिंग की बारीकियों को समझा और अब मीडिया के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं. प्रांजुल का मानना है कि पाठक को बासी खबरों और बासी न्यूज एंगल से एलर्जी होती है, इसलिए जब तक उसे ताजातरीन खबरें और रोचक एंगल की खुराक न मिले, वह संतुष्ट नहीं होता. इसलिए हर खबर में नवाचार बेहद जरूरी है.

प्रांजुल श्रीवास्तव काम में परफेक्शन पर भरोसा रखते हैं. उनका मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ सूचनाओं को पहुंचाने का काम नहीं है, यह भी जरूरी है कि पाठक तक सही और सटीक खबर पहुंचे. इसलिए वह अपने हर टास्क को जिम्मेदारी के साथ शुरू और खत्म करते हैं. 

अलग अलग संस्थानों में काम कर चुके प्रांजुल को खाली समय में किताबें पढ़ने, कविताएं लिखने, घूमने और कुकिंग का भी शौक है. जब वह दफ्तर में नहीं होते तो वह किसी खूबसूरत लोकेशन पर किताबों और चाय के प्याले के साथ आपसे टकरा सकते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Airplane Altitude: एक तय सीमा से ऊपर क्यों नहीं उड़ सकते विमान, जानें क्या है यह‌ लिमिट?
एक तय सीमा से ऊपर क्यों नहीं उड़ सकते विमान, जानें क्या है यह‌ लिमिट?
Flag Change: ये देश बदल चुके हैं अपने देश का झंडा, जानें क्यों लिया जाता है यह फैसला?
ये देश बदल चुके हैं अपने देश का झंडा, जानें क्यों लिया जाता है यह फैसला?
Earth Water: पृथ्वी पर इतना पानी आखिर कहां से आया, जानें यह कितना पुराना?
पृथ्वी पर इतना पानी आखिर कहां से आया, जानें यह कितना पुराना?
रिटायर होने के बाद सांसद को कितनी पेंशन मिलती है, विधायक से कम या ज्यादा?
रिटायर होने के बाद सांसद को कितनी पेंशन मिलती है, विधायक से कम या ज्यादा?

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'आप और आपके गुंडों में अगर दम है तो...', ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को किया चैलेंज
'आप और आपके गुंडों में अगर दम है तो...', ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को किया चैलेंज
IRGC ने साइप्रस फ्लैग वाले जहाज पर किया अटैक, गुस्से में अमेरिका ने की ईरान पर स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
ईरान ने जहाज पर किया अटैक तो भड़का अमेरिका, शुरू कर दी स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
Video: फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
9 एयरबैग वाली ये 7-सीटर इतनी कीमत पर हुई लॉन्च, लंबे सफर को बना देगी आसान, जानिए खासियत
9 एयरबैग वाली ये 7-सीटर इतनी कीमत पर हुई लॉन्च, लंबे सफर को बना देगी आसान
Embed widget