एक्सप्लोरर

भारत के इस द्वीप पर कोई नहीं पहनता कपड़े, सेना भी नहीं जा सकती

आप भारत के उस द्वीप के बारे में जानते हैं जहां भारत का  कोई व्यक्ति बल्कि सेना भी नहीं जा सकती. वहीं यहां रहने वाले लोग कभी कपड़े भी नहीं पहनते.

Secret Island: भारत एक आजाद देश है, जहां किसी भी व्यक्ति का किसी भी जगह पर जाना मना नहीं है. हालांकि हमारे देश में रहन-सहन को लेकर कुछ नियम है, जिसमें सार्वजनिक जगहों पर बिना कपड़ों के जाना मना है. ऐसे में क्या आप हमारे देश में मौजूद एक ऐसे द्वीप के बारे में जानते हैं जहां के लोग कभी कपड़े पहने नहीं दिखते, साथ ही इस द्वीप पर बाहर से कोई व्यक्ति नहीं जा सकता, सेना भी नहीं. दरअसल ये पाबंदी खुद भारत सरकार ने लगाई है, लेकिन क्यों? चलिए आज इसी द्वीप की दिलचस्प बातें जानते हैं.

इस द्वीप पर नहीं जा सकता कोई

हम अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के सेंटिनल द्वीप की बात कर रहे हैं. जहां पर एक ऐसा जनजातीय समुदाय रहता है, जिनका बाहरी और नई सभ्‍यता से कोई लेना-देना नहीं है. वो आज भी पुराने तौर-तरीकों से अपनी जिंदगी जी रहे हैं. इस द्वीप पर रहने वाले पुरुष, महिलाएं, बच्‍चे, बुजुर्ग पुराने आदिवासी कबीलों की ही तरह बिना कपड़ों के रहते हैं.

वहीं सेंटिनल द्वीप पर जाना जानलेवा तक साबित हो सकता है, जिसका प्रमाण इस बात से मिलता है कि कुछ साल पहले कुछ विदेशी पर्यटक बिना किसी को बताए इस द्वीप पर गए थे, लेकिन वो कभी जिंदा लौटकर नहीं आए. सिर्फ उनका शव ही द्वीप से बाहर मिला था. इसके बाद एक अमेरिकी पर्यटक भी इस द्वीप पर गया था, इसके बाद इस द्वीप पर रहने वाले सेंटिनेलिस जनजातीय समुदाय के आदिवासियों ने उसकी भी कथित तौर पर हत्‍या कर दी थी. इस द्वीप के बारे में जो थोड़ी-बहुत जानकारी बाहर आ पाई है, उसके मुताबिक सेंटिनल आइलैंड दिखने में बहुत खूबसूरत है. हालांकि इसपर रहने वाली सेंटिनेलिस जनजाति को बेहद खतरनाक माना जाता है.

द्वीप पर कब से रह सहे हैं सेंटिनेलिस?

नार्थ सेंटिनल आइलैंड एक अनसुलझी पहेली की तरह है. माना ये भी जाता है कि इस द्वीप पर रहने वाली जनजाति 60,000 सालों से यहां रह रही है, क्योंकि इस द्वीप पर अब किसी का आना-जाना नहीं है इसलिए यहां रहने वाली जनजाति की जनसंख्या की मौजूदा समय में कोई ठोस जानकारी नहीं है. अनुमान लगाया जाता है कि इनकी कुल आबादी कुछ दर्जनभर लोगों से लेकर 100 या फिर 200 हो सकती है. कई बार इन्हें समुद्र तटों पर टहलते हुए देखा गया है, इसी को देखते हुए माना जाता है कि ये लोग कोई कपड़ा नहीं पहनते हैं. वहीं इस द्वीप के लोग बाहरी दखल को बर्दाश्त नहीं करते हैं इसलिए इनके रहन-सहन, रीति-रिवाज और भाषा की किसी को भी जानकारी नहीं है. इनकी भाषा दुनिया की सबसे अलग भाषा है, जिसे कोई समझ भी नहीं पाता.

यह भी पढ़ें: आखिर सोलर पैनल से कैसे जनरेट होती है बिजली, यहां समझें पूरा प्रोसेस, क्या इसे घर पर भी बना सकते हैं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

International Chess Day: शतरंज के दीवानों के 5 शहर, जहां हर गली में बिछती है बिसात
शतरंज के दीवानों के 5 शहर, जहां हर गली में बिछती है बिसात 
Paper vs Plastic Notes: कागज के मुकाबले कितनी होती है प्लास्टिक के नोट की लाइफ, जानें कितने दिन में हो जाते हैं खराब?
कागज के मुकाबले कितनी होती है प्लास्टिक के नोट की लाइफ, जानें कितने दिन में हो जाते हैं खराब?
India Plastic Notes: पहली बार नहीं हो रही प्लास्टिक के नोट छापने की कोशिश, कब-क्या हुआ और क्यों प्लान अटक गया?
पहली बार नहीं हो रही प्लास्टिक के नोट छापने की कोशिश, कब-क्या हुआ और क्यों प्लान अटक गया?
Gujarat Lion Attacks: 31 में से 7 आदमखोर! जानें गुजरात में क्यों इंसानों को खा रहे शेर, जमीन की लड़ाई में क्यों हो रहा इजाफा
31 में से 7 आदमखोर! जानें गुजरात में क्यों इंसानों को खा रहे शेर, जमीन की लड़ाई में क्यों हो रहा इजाफा

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget