एक्सप्लोरर

देश छोड़ने का प्लान बना चुके केपी ओली, जानें कौन-कौन से बड़े नेता कर चुके ऐसा और क्या है उनकी कंडीशन?

नेपाल में पीएम केपी ओली के खिलाफ छात्रों और युवाओं का गुस्सा लगातार बढ़ रहा है. रिपोर्ट्स के अनुसार, ओली देश छोड़ने की तैयारी में हैं. इससे पहले भी कई बड़े नेता विरोध या संकट के बीच देश छोड़ चुके हैं.

नेपाल में छात्रों और युवा प्रदर्शनकार‍ियों का गुस्‍सा बढ़ता ही जा रहा है. सोशल मीड‍िया बैन और भ्रष्‍टाचार के खि‍लाफ शुरू हुआ आंदोलन अब प्रधानमंत्री केपी शर्मा के इस्तीफे तक पहुंच चुका है. इसके बाद राष्ट्रपति ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. नेपाली मीड‍िया की रिपोर्ट्स के अनुसार, ओली अब इलाज के बहाने दुबई जाने की योजना बना रहे हैं. इससे पहले गृहमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और कृषि मंत्री समेत 10 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया. 

नेपाल में आए राजनीतिक संकट ने एक बार फिर भारत की टेंशन बढ़ा दी है. दरअसल, पड़ोसी देश होने के नाते नेपाल में फैली अराजकता भारत को भी प्रभावित कर सकती है. दरअसल, इससे पहले भी भारत के कई पड़ोसी देशा में ऐसे ही तख्तापलट की घटनाएं देखी गई, जिसके बाद बड़े नेताओं को दूसरे देश में राजनीतिक शरण लेनी पड़ी. आइए जानते हैं उनके बारे में...

ओली से पहले दुनिया के कई बड़े नेता भी देश की उथल-पुथल के बीच अपना देश छोड़ चुके हैं.

  • गोटाबाया राजपक्षे, श्रीलंका- 2019 में श्रीलंका में आर्थिक तंगी आई, जिससे वहां के लोग देशव्‍यापी विरोध प्रदर्शन करने लगे. इन प्रदर्शनों ने राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे को घुटने पर ला दिया था. ज‍िसके बाद गोटाबाया मालदीव और सिंगापुर भाग गए.
  • अशरफ गनी, अफगानिस्तान- 2021 में तालिबान के दबाव में अफगानिस्तान के राष्ट्रपति रहे अशरफ गनी ने अपनी जान बचाते हुए इस्तीफा देकर अफगानिस्तान छोड़ दिया था. अशरफ गनी अफगानिस्तान छोड़कर ताजिक‍िस्तान होते हुए संयुक्त अरब अमीरात चले गए और बाद में यूएई ने उन्हें शरण दी थी.
  • नवाज शरीफ, पाकिस्तान- पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ को भी दो बार देश छोड़ना पड़ा था. पहली बार नवाज शरीफ को 1999 में कारगिल युद्ध के बाद देश छोड़ना पड़ा और इसके बाद 2018 में ज्यादा संपत्ति के मामले में दोषी पाए जाने के बाद नवाज शरीफ देश छोड़कर सऊदी अरब चले गए थे.
  • परवेज मुशर्रफ, पाकिस्तान- 2013 में नवाज शरीफ की पार्टी के चुनाव जीतने के बाद परवेज मुशर्रफ पर देशद्रोह का केस दर्ज किया गया . वहीं देशद्रोह मामले से बचने के लिए 2016 में परवेज मुशर्रफ इलाज के बहाने दुबई चले गए और उसके बाद वापस नहीं लौटे. 
  • रजा शाह पहलवी, ईरान- 1978 में ईरान में शाह पहलवी के खिलाफ लाखों की संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए थे. वहीं इसे इस्लामी क्रांति भी कहा जाता है. जिसके बाद शाह पहलवी अपने परिवार के साथ ईरान छोड़कर अमेरिका चले गए थे.
  • शेख हसीना, बांग्लादेश- कुछ समय पहले ही बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना पद से इस्तीफा देकर देश छोड़ चुकी है. बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को आरक्षण विरोधी छात्रों के आंदोलन के बाद इस्तीफा देना पड़ा. इसके बाद उन्होंने बांग्लादेश भी तुरंत छोड़ दिया था.

ये भी पढ़ें-भारत के पड़ोसी देशों में एक-एक कर गिर चुकी सरकारें, जानिए पाकिस्तान से लेकर बांग्लादेश में कैसे हुए तख्तापलट?

कविता गाडरी बीते कुछ साल से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया से जुड़ी हुई है. राजस्थान के जयपुर से ताल्लुक रखने वाली कविता ने अपनी पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स और अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में की है. 
पत्रकारिता में अपना सफर उन्होंने राजस्थान पत्रिका से शुरू किया जहां उन्होंने नेशनल एडिशन और सप्लीमेंट्स जैसे करियर की उड़ान और शी न्यूज के लिए बाय लाइन स्टोरी लिखी. इसी दौरान उन्हें हेलो डॉक्टर शो पर काम करने का मौका मिला. जिसने उन्हें न्यूज़ प्रोडक्शन के लिए नए अनुभव दिए. 

इसके बाद उन्होंने एबीपी नेटवर्क नोएडा का रुख किया. यहां बतौर कंटेंट राइटर उन्होंने लाइफस्टाइल, करंट अफेयर्स और ट्रेडिंग विषयों पर स्टोरीज लिखी. साथ ही वह कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी लगातार सक्रिय रही. कविता गाडरी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में दक्ष हैं. न्यूज़ राइटिंग रिसर्च बेस्ड स्टोरीटेलिंग और मल्टीमीडिया कंटेंट क्रिएशन उनकी खासियत है. वर्तमान में वह एबीपी लाइव से जुड़ी है जहां विभिन्न विषयों पर ऐसी स्‍टोरीज लिखती है जो पाठकों को नई जानकारी देती है और उनके रोजमर्रा के जीवन से सीधे जुड़ती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bengal Rajya Sabha Bypolls 2026: TMC के बागी लोकसभा सांसदों ने बदली पार्टी, लेकिन राज्यसभा सांसदों ने पहले दिया इस्तीफा; क्या है कानूनी पेंच?
TMC के बागी लोकसभा सांसदों ने बदली पार्टी, लेकिन राज्यसभा सांसदों ने पहले दिया इस्तीफा; क्या है कानूनी पेंच?
Satellite Computer: क्या सैटेलाइट फोन की तरह‌ सैटेलाइट कंप्यूटर भी होते हैं, जानें कौन करता है इनका इस्तेमाल?
क्या सैटेलाइट फोन की तरह‌ सैटेलाइट कंप्यूटर भी होते हैं, जानें कौन करता है इनका इस्तेमाल?
Space Effects On Brain: स्पेस में शरीर ही नहीं दिमाग पर भी पड़ता है असर, जानें क्या आता है बदलाव?
स्पेस में शरीर ही नहीं दिमाग पर भी पड़ता है असर, जानें क्या आता है बदलाव?
Iran US War: ईरान में अब कौन चला रहा सरकार, जो अमेरिका के सामने झुकने को नहीं तैयार? जान लें एक-एक नाम
ईरान में अब कौन चला रहा सरकार, जो अमेरिका के सामने झुकने को नहीं तैयार? जान लें एक-एक नाम

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget