एक्सप्लोरर

National Red Rose Day क्यों मनाया जाता है नेशनल रेड रोज डे, यह वैलेंटाइन डे वाले रोज डे से कितना अलग?

हर साल 12 जून को नेशनल रेड रोज डे मनाया जाता है. यह खास दिन उस सुंदर फूल के​ लिए मनाया जाता है जो प्यार और रोमांस का प्रतीक माना जाता है.

गुलाब को एक सुंदर और खुशबूदार फूल होने के साथ प्रेम का प्रतीक माना जाता है. गुलाब एक ऐसा फूल है जो हर किसी  को ही पसंद होता है . लेकिन सभी रोज में से रेड रोज अपनी खूबसूरत रंग और अच्छी खुशबू की वजह से हर जगह काफी ज्यादा पसंद किया जाता है. ऐसे में हर साल 12 जून को नेशनल रेड रोज डे मनाया जाता है. यह खास दिन उस सुंदर फूल के​ लिए मनाया जाता है जो प्यार और रोमांस का प्रतीक माना जाता है.

रेड रोज न सिर्फ सुंदर होता है, बल्कि इसकी खुशबू भी बहुत खास होती है. इसके अलावा यह फूल जून महीने का जन्म फूल भी माना जाता है. हालांकि कई लोग नेशनल रेड रोज डे पर वैलेंटाइन डे वाले रोज डे की वजह से काफी कंफ्यूज रहते      हैं. ऐसे में आज हम आपको बताते हैं ​कि नेशनल रेड रोज डे क्यों मनाया जाता है और यह वैलेंटाइन डे वाले रोज डे से कितना अलग है.

क्यों मनाया जाता है नेशनल रेड रोज डे

नेशनल रेड रोज डे को मनाने की शुरुआत 2000 के दशक की शुरुआत में हुई थी. यह दिन सिर्फ रोज की खूबसूरती का नहीं, बल्कि इसके गहरे इतिहास और महत्व को समझाने के लिए मनाया जाता है. माना जाता है कि इस दिन की प्रेरणा वेलेंटाइन वीक यानी 7 फरवरी को रोज डे और रेड रोज की सदियों पुरानी परंपरा से मिली है. रेड रोज को शादी, प्रेम, सजावट और यहां तक कि दवाओं में भी यूज किया जाता है.

इसके अलावा प्राचीन मिस्र, चीन, ग्रीस और रोम में इसे प्रेम की देवी से जोड़ा जाता था और यूरोप में भी यह प्यार और रोमांस का प्रतीक बन गया. इसका रोज का जिक्र मिस्र, चीन, ग्रीस और रोम जैसी प्राचीन सभ्यताओं में भी मिलती है. वहीं फेमस कवियों जैसे रॉबर्ट बर्न्स और शेक्सपियर ने अपनी कविताओं में रेड रोज को प्रेम का प्रतीक बताया. इसलिए रेड रोज के पुराने और समृद्ध इतिहास को देखते हुए हर साल 12 जून को नेशनल रेड रोज डे मनाया जाता है.

वैलेंटाइन डे वाले रोज डे से कितना अलग नेशनल रेड रोज डे

वैलेंटाइन डे वाले रोज डे को प्रेम, रोमांस और दोस्ती की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है, लेकिन नेशनल रेड रोज डे प्यार के अलावा रोज की सुंदरता, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व को बताता है. वैलेंटाइन डे वाले रोज डे से इसलिए भी अलग है, क्योंकि रोज डे पूरी दुनिया में, खासतौर पर भारत में सबसे ज्यादा मनाया जाता है. वहीं नेशनल रेड रोज डे मुख्य रूप से अमेरिका में मनाया जाता है.

इसके साथ ही नेशनल रेड रोज डे का उद्देश्य रेड रोज का इतिहास, सुंदरता और महत्व को समझना है. लेकिन वैलेंटाइन डे वाले रोज डे का उद्देश्य खासतौर पर किसी को अपनी फीलिंग्स बताने और प्यार जताना है. इसके अलावा वैलेंटाइन डे वाले रोज डे से नेशनल रेड रोज डे इसलिए भी अलग है, क्योंकि वैलेंटाइन डे वाले रोज डे पर हर रंग के रोज का अपना महत्व होता है, लेकिन नेशनल रेड रोज डे पर सिर्फ रेड रोज का इतिहास और महत्व होता है.

ये भी पढ़े- इन लोगों को चेहरे पर नहीं लगाना चाहिए बेसन, वरना स्किन को हो सकता है नुकसान

मानसी उपाध्याय करीब दो साल से डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. फिलहाल वह एबीपी नेटवर्क के टेक सेक्शन में काम कर रही हैं, जहां टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने के साथ-साथ उनके लिए रिसर्च और कंटेंट तैयार करने की जिम्मेदारी संभालती हैं.

पत्रकारिता में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अक्टूबर 2024 में एबीपी नेटवर्क से इंटर्न के रूप में की. इसके बाद से वह डिजिटल कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं. फीचर, टेक और इंफॉर्मेटिव स्टोरीज लिखने के साथ-साथ उनकी रुचि स्क्रिप्ट राइटिंग, सोशल मीडिया और रिसर्च आधारित कंटेंट तैयार करने में है.

मूल रूप से उत्तराखंड से जुड़ी मानसी ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की. वर्तमान में वह राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म कर रही हैं.मानसी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Midterm Elections: मिडटर्म हारकर भी राष्ट्रपति कैसे बने रहेंगे ट्रंप? जानें अमेरिका का कानून
मिडटर्म हारकर भी राष्ट्रपति कैसे बने रहेंगे ट्रंप? जानें अमेरिका का कानून
Netanyahu Salary: इजरायल के पीएम को कितनी सैलरी मिलती है, प्रधानमंत्री मोदी से ज्यादा या कम?
इजरायल के पीएम को कितनी सैलरी मिलती है, प्रधानमंत्री मोदी से ज्यादा या कम?
R.K. Sinha Death: राज्यसभा के पूर्व सांसद आरके सिन्हा को कितनी मिलती थी पेंशन, अब कौन हकदार?
राज्यसभा के पूर्व सांसद आरके सिन्हा को कितनी मिलती थी पेंशन, अब कौन हकदार?
Evil Eye Nazar: क्या सच में लग जाती है किसी की नजर, क्या है इसके पीछे का साइंस?
क्या सच में लग जाती है किसी की नजर, क्या है इसके पीछे का साइंस?

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन; आंकड़ों ने दी गवाही
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Vivo Y600 Sale: 10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
Male Birth Control Pill: अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
Embed widget