एक्सप्लोरर

क्या सही में पान पसंद टॉफी के मालिक बन गए मुकेश अंबानी, रिलायंस से क्या है कनेक्शन?

उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस कंज्‍यूमर ने पान पसंद टॉफी बनाने वाली कंपनी का अधिग्रहण कर लिया है. खबरों के मुताबिक, यह डील 27 करोड़ रुपये में हुई है. जानें कितने साल पुरानी है यह कंपनी.

भारत और एशिया के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस कंज्‍यूमर ने एक और कंपनी का अधिग्रहण कर लिया है. बीते कुछ साल में मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस ने अलग-अलग सेक्टरों में निवेश किया है. आज हम आपको बताएंगे कि मुकेश अंबानी ने कितने करोड़ में पान पसंद बनाने वाली कंपनी को खरीदा है. जानते हैं पान पसंद टॉफी बनाने वाली यह कंपनी कितने साल पुरानी थी.

पान पसंद टॉफी

अधिकांश लोगों ने पान पसंद टॉफी का नाम सुना होगा. अब उसको बनाने वाली कंपनी को रिलायंस रिटेल वेंचर्स की एफएमसीजी कंपनी रिलायंस कंज्यूमर प्रॉडक्ट्स ने खरीद लिया है. बता दें कि रावलगांव शुगर कंपनी करीब 82 साल पुरानी कंपनी है. जानकारी के मुताबिक, यह डील 27 करोड़ रुपये में हुई है. इस डील के बाद से ही कंपनी के ट्रेडमार्क्स, रेसिपीज और इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स अब रिलायंस के पास आ गए हैं.

कब हुई कंपनी की शुरुआत?

बता दें कि कारोबारी वालचंद हीराचंद ने 1933 में महाराष्ट्र में नासिक जिले के रावलगांव गांव में एक शुगर मिल की स्थापना की थी. इसके बाद 1942 में इस कंपनी ने रावलगांव ब्रांड से टॉफी बनाने का काम शुरू किया. इस कंपनी के पास पान पसंद, मैंगो मूड और कॉफी ब्रेक जैसे नौ ब्रांड्स हैं.

रिलायंस कंज्यूमर प्रॉडक्ट्स

बीते कुछ समय से रिलायंस रिटेल वेंचर्स की एफएमसीजी कंपनी रिलायंस कंज्यूमर प्रॉडक्ट्स दुनिया में पार्टनरशिप और अधिग्रहण के जरिए तेजी से अपना विस्तार कर रही है. इससे पहले भी कंपनी ने कैंपा, टॉफीमैन जैसे ब्रांड्स को शामिल किया है. हालांकि, रिलायंस कंज्यूमर प्रॉडक्ट्स ने इस डील के बारे में कोई बयान जारी नहीं किया है. वहीं, रावलगांव कंपनी ने बीते शुक्रवार (9 फरवरी) एक एक्सचेंज फाइलिंग में इस डील के बारे में जानकारी दी. खबरों के मुताबिक, रावलगांव शुगर कंपनी बीते कुछ समय से नुकसान झेल रही है. वहीं, बाजार में भी कंपनी की हिस्सेदारी कम हो गई थी. खबरों के मुताबिक, नुकसान झेलने की वजह से कंपनी को बेचा गया है.  

 

ये भी पढ़ें: असली हार्ट का शेप तो अलग होता, जानें फिर प्यार के लिए इस दिल का आकार कहां से आया

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest: किस देश में पूरी तरह कामयाब हुआ था Gen-Z का प्रोटेस्ट, जानें कैसे गिरा दी थी सरकार?
किस देश में पूरी तरह कामयाब हुआ था Gen-Z का प्रोटेस्ट, जानें कैसे गिरा दी थी सरकार?
NEET Protest: CJP की छात्रों के खिलाफ केस रद्द करने की मांग, कैसे लेगी सरकार FIR वापस?
CJP की छात्रों के खिलाफ केस रद्द करने की मांग, कैसे लेगी सरकार FIR वापस?
Compensation Rules India: भारत में कैसे तय होता है मुआवजा, सीजेपी की मांग के बीच जान लें नियम?
भारत में कैसे तय होता है मुआवजा, सीजेपी की मांग के बीच जान लें नियम?
Dharmendra Pradhan Resignation: धर्मेंद्र प्रधान की चिट्ठी भर से छूट जाएगा मंत्री पद? जानें क्या होती है इस्तीफे की पूरी प्रक्रिया
धर्मेंद्र प्रधान की चिट्ठी भर से छूट जाएगा मंत्री पद? जानें क्या होती है इस्तीफे की पूरी प्रक्रिया

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
अब CM सम्राट चौधरी हटेंगे? पटना में जुटेंगे 'कॉकरोच', अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान
अब CM सम्राट चौधरी हटेंगे? पटना में जुटेंगे 'कॉकरोच', अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
IND vs ZIM Highlights: भारत ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को बुरी तरह रौंदा, दर्ज की 2026 की तीसरी सबसे बड़ी जीत
भारत ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को बुरी तरह रौंदा, दर्ज की 2026 की तीसरी सबसे बड़ी जीत
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
कैसे काम करता है NTA का सिस्टम, UGC-CBSE और UPSC से कितनी अलग है व्यवस्था?
कैसे काम करता है NTA का सिस्टम, UGC-CBSE और UPSC से कितनी अलग है व्यवस्था?
Embed widget