एक्सप्लोरर

असली हार्ट का शेप तो अलग होता, जानें फिर प्यार के लिए इस दिल का आकार कहां से आया 

वैलेंटाइन वीक में आपको हर जगह दिल के आकार के गिफ्ट और इमोजी दिखने को मिल रहे होंगे. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये दिल के आकार का इमोजी आखिर कहां से आया है. आज हम आपको इसके पीछे की कहानी बताएंगे.

 

वैलेंटाइन वीक में सोशल मीडिया से लेकर अलग-अलग मार्केट में आपको हर जगह हार्ट शेप वाला इमोजी दिख रहा होगा. लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्यार दर्शाने के लिए उपयोग होने वाला ये हार्ट शेप का दिल असली हार्ट के आकार से कितना है. आज हम आपको बताएंगे कि प्यार के लिए उपयोग होने वाला ये हार्ट शेप कहां से आया है.

असली हार्ट 

हमारे शरीर में जो असली हार्ट है, असल में वो 13 सेंटीमीटर लम्बा और 9 सेंटीमीटर चौड़ा लाल रंग का तिकोना, खोखला एवं मांसल अंग होता है. बता दें कि यह छाती के बीच में थोड़ा सा बाई तरफ स्थित होता है.  इसके अलावा हार्ट एक दिन में लगभग एक लाख बार और एक मिनट में 60 से 90 बार धड़कता है. इसके अलावा यह एक आवरण द्वारा घिरा होता है, जिसे हृदयावरण कहते हैं. वहीं इसमें पेरिकार्डियल द्रव भरा रहता है, जो हृदय की बाहरी आघातों से रक्षा करता है.

हार्ट के दाहिने एवं बाएं ओर दो चैम्बर (एट्रिअम एवं वेंट्रिकल नाम के) होते हैं. इसके अलावा हृदय में चार चैम्बर होते हैं. इसमें दाहिना भाग शरीर से दूषित रक्त प्राप्त करता है एवं उसे फेफडों में पम्प करता है और रक्त फेफडों में शोधित होकर ह्रदय के बाएं भाग में वापस लौटता है. जहां से वह शरीर में वापस पम्प हो जाता है. वहीं चार वॉल्व दो बाईं ओर (मिट्रल एवं एओर्टिक) एवं दो हृदय की दाईं ओर (पल्मोनरी एवं ट्राइक्यूस्पिड) रक्त के बहाव को निर्देशित करने के लिए एक दिशा के द्वार की तरह कार्य करते हैं.

फिर कैसे बना दिल का आकार

बता दें कि जिस दिल को हम लोग प्यार जताने के लिए इस्तेमाल करते हैं, वो असली दिल से बिल्कुल अलग होता है. आपको जानकर हैरानी होगी कि जिस दिल का इस्तेमाल हम सदियों से प्यार के निशानी के तौर पर करते हैं, वो असल में एक पौधे के बीज से आया है. ये बीज आज प्यार जताने के लिए इस्तेमाल करने वाले दिल की तरह ही दिखता था. इस पौधे का नाम सिल्फियम है. 

एक यूनानी इतिहासकार और भूगोलवेत्ता हेरोडोटस ने अपनी किताब हिस्टोरिया IV.169 में इसका जिक्र करते हुए लिखा है कि इस पौधे के बीजों का इस्तेमाल गर्भनिरोधकर के तौर पर किया जाता था. कुछ कहानियों में दावा किया जाता है कि आज से सदियों पहले जब शादी से पहले लड़के और लड़की के बीच यौन संबंध स्थापित हो जाते थे. उस वक्त लड़की को अनचाहे प्रेग्नेंसी से बचाने के लिए लड़के उन्हें ये बीज भेजते थे. इसके बाद धीरे-धीरे इस बीज को ही प्यार की निशानी माना जाने लगा था. कहानियों के मुताबिक सिल्फियम के बीज के आकार को ही लोग दिल का आकार मानने लगे. हालांकि ये कहानी सोशल मीडिया पर है, हम इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करते हैं. 

 

ये भी पढ़ें: व्हाट्सएप पर हैं लाल, काले, पीले, नीले हार्ट की इमोजी, जानिए किस वक्त कौनसा वाला भेजना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लंदन की सड़कों पर लगी रेलिंग का क्या है द्वितीय विश्व युद्ध से संबंध, जानें यहां?
लंदन की सड़कों पर लगी रेलिंग का क्या है द्वितीय विश्व युद्ध से संबंध, जानें यहां?
किस कार का इस्तेमाल करती हैं ममता बनर्जी? ये कितनी सुरक्षित
किस कार का इस्तेमाल करती हैं ममता बनर्जी? ये कितनी सुरक्षित
बिना इजाजत किसी का बना लिया वीडियो, इस पर कितनी हो सकती है सजा?
बिना इजाजत किसी का बना लिया वीडियो, इस पर कितनी हो सकती है सजा?
किन राज्यों में बाहरी नहीं खरीद सकते जमीन, क्यों लिया गया ऐसा फैसला?
किन राज्यों में बाहरी नहीं खरीद सकते जमीन, क्यों लिया गया ऐसा फैसला?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget