एक्सप्लोरर

Aurangzeb Cap Price: कितने रुपये में बिकती थीं औरंगजेब की बनाई टोपियां? अनसुना है क्रूर मुगल बादशाह का यह पहलू

Aurangzeb Cap Price: औरंगजेब अपने दौर में अपने निजी खर्चे के लिए कभी भी शाही खजाने पर निर्भर नहीं रहा. वो टोपियां सिलकर बेचता था और इसी से अपना निजी खर्च निकालता था. आज आपको उसकी एक टोपी की कीमत बताते हैं.

Aurangzeb Cap Price: औरंगजेब को देश का सबसे क्रूर शासक माना जाता है. हाल ही में रिलीज हुई विकी कौशल और अक्षय खन्ना की फिल्म छावा अगर आपने देखी होगी तो इसमें औरंगजेब को दरबार में बैठे हुए हाथों में कुछ बुनते हुए दिखाया गया है. आपको ये जानकर आश्चर्य जरूर होगा कि इतना बड़ा शासक आखिरकार दरबार में बैठकर क्या बुनता रहता था. जबकि उसके पास अकूत संपत्ति, हीरे-जवाहरात, सोना-चांदी, नौकरचाकर सब कुछ भरा रहता था, उसके बाद भी वो हाथ में क्या बुना करता था. दरअसल ये कोई मनगढ़ंत कहानी नहीं है, बल्कि औरंगजेब अपने दरबार में बैठकर टोपियां बुना करता था. इतिहास की तमाम किताबों में भी इस बात का जिक्र मिलता है. लेकिन वो ऐसा क्यों करता था और उसकी एक टोपी की कीमत क्या थी. आपको बताते हैं. 

सबसे क्रूर शासक औरंगजेब

जब इब्राहिम लोदी को पानीपत के युद्ध में हराकर बाबर ने मुगल साम्राज्य की नींव रखी थी, उस वक्त शायद किसी ने ये नहीं सोचा होगा कि इस वंश से कोई औरंगजेब जैसा क्रूर शासक भी पैदा होगा. अपने भाइयों का कत्ल करके औरंगजेब 1658 में मुगल तख्त पर विराजमान हुआ था. उसने अपने शासन काल में सख्त इस्लामी नीतियां, शरिया कानून और विस्तारवादी युद्ध लागू किया था. वो औरंगजेब ही था, जिसने जजिया कर लगाया था, मंदिरों को तोड़ा और लाखों लोगों का कत्ल किया. यहीं वजह है कि औरंगजेब के दौर को इस सल्तनत का सबसे खराब दौर माना जाता है. 

निजी खर्चे के लिए टोपियां सिलता था औरंगजेब

औरंगजेब शारीरिक परिश्रम के जरिए रोजी-रोटी कमाने पर जोर देता था. इतिहासकारों की मानें तो औरंगजेब ने अपना कुछ वक्त नमाज की टोपियां बुनने और हाथ से कुरान लिखने में बिताया था. वो अपने निजी खर्चे के लिए शाही खजाने का इस्तेमाल करने के खिलाफ था. इसीलिए वो अपनी बनाई हुई टोपियां बेचता था और इससे मिलने वाले पैसे का वो अपने निजी खर्च में इस्तेमाल करता था. हालांकि इतिहासकार मानते हैं कि इस्लामी शिक्षा के अनुसार वो सादा जीवन जीने की परंपरा का पालन करता था. 

कितनी थी औरंगजेब की एक टोपी की कीमत

रिपोर्ट्स की मानें तो औरंगजेब अपने अंतिम समय में अपनी कब्र के लिए पैसे जुटाता था और इसीलिए वो टोपियां सिलकर बेचता था. इन टोपियों की कीमत उस जमाने के हिसाब से 14 रुपये 12 आना थी. उस दौर के रुपये की बात करें तो औरंगजेब के शासनकाल में (1658-1707) मुगल साम्राज्य में सोने की मोहरें, चांदी के रुपये और तांबे के दाम चलते थे. जिसमें से चांदी का रुपया हर रोज लेन-देन के लिए आम हुआ करता था. इस हिसाब से उसकी एक टोपी की कीमत 14 चांदी के सिक्के और 12 आना थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस मिठाई ने दिया था भारत छोड़ो आंदोलन में योगदान, जानें इसका इतिहास?
इस मिठाई ने दिया था भारत छोड़ो आंदोलन में योगदान, जानें इसका इतिहास?
चीन में कभी नहीं होगी अनाज की कमी, इसे कैसे मुमकिन कर रहा ड्रैगन?
चीन में कभी नहीं होगी अनाज की कमी, इसे कैसे मुमकिन कर रहा ड्रैगन?
हवाई जहाज के टायर में क्यों भरी जाती है नाइट्रोजन, क्यों नहीं होता हवा का इस्तेमाल?
हवाई जहाज के टायर में क्यों भरी जाती है नाइट्रोजन, क्यों नहीं होता हवा का इस्तेमाल?
दुर्गा पंडाल में भगदड़, बाहरी राज्यों के मृतक के परिजनों को कैसे मिलेगी बंगाल में नौकरी?
दुर्गा पंडाल में भगदड़, बाहरी राज्यों के मृतक के परिजनों को कैसे मिलेगी बंगाल में नौकरी?

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
Embed widget