एक्सप्लोरर

हज के दौरान मरे तो उसके देश नहीं भेजा जाता मृतक का शव, फिर कहां होता है अंतिम संस्कार?

मक्का में अबतक 600 हजयात्रियों की मौत हो चुकी है, ऐसे में सवाल ये उठता है कि आखिर उन हज यात्रियों का अंतिम संस्कार कैसे होगा और क्या उन्हें उनके देश वापस भेजा जाएगा?

Mecca Pilgrims Death: मक्का में हज यात्रियों की मौत का आंकड़ा 600 पार जा चुका है. इनमें 90 भारत के हजयात्री भी शामिल हैं. हालांकि सबसे ज्यादा मिस्त्र के हजयात्रियों की मौतें हुई हैं. मक्का में 300 से ज्यादा मिस्त्र के और जॉर्डन के 60 हज यात्री मारे गए हैं. इन भीषण मौतों का कारण गर्मी को बताया जा रहा है. हज के लिए गए ये यात्री वहां का 52 डिग्री सेल्सियस तापमान सहन नहीं कर पाए.

हालांकि कि बिना रजिस्ट्रेशन इतने ज्यादा तादाद में हज यात्रियों का पहुंचना भी इसकी एक वजह बताई जा रही है. इस बीच सवाल ये उठता है कि हज यात्रा में जब किसी यात्री की मौत होती है तो ये पता कैसे लगाया जाता है कि वो यात्री किस देश का है और उनके अंतिम संस्कार के लिए क्या उनके शवों को उनके देश पहुंचाया जाता है? यदि नहीं तो फिर उनका अंतिम संस्कार कहां और कौन करता है?

भारत वापस आएंगे हज यात्रियों के शव?

बता दें कि ऐसी मामलों में सऊदी अरब के हज संबंधित कानून में साफतौर पर इस बात का जिक्र किया गया है कि यदि हज के दौरान किसी व्यक्ति की मौत हो जाती है तो उसका शव उसके देश में नहीं भेजा जाता. बल्कि उसे सऊदी अरब में ही दफना दिया जाता है.

हज यात्रा की तैयारी करते वक्त हर व्यक्ति हज से संबंधित एक आवेदन पत्र पर साइन करता है, जिसमें लिखा होता है कि यदि सऊदी अरब की जमीन पर या आसमान में उसकी मौत होती है तो उसके शव को वहां दफना दिया जाएगा. उनके परिवार या फिर उसके परिजनों की भी किसी भी आपत्ति को स्वीकार नहीं की जाएगा. साफ शब्दों में कहें तो हज यात्रा के दौरान जिस भी व्यक्ति की मौत होती है उसे उसके देश वापस नहीं भेजा जाता, भले ही उस व्यक्ति का परिवार भी क्यों न उसका शव ले जाना चाहे.

मक्का में मरना माना जाता है पवित्र?

दरअसल मुस्लिम धर्म में मक्का को सबसे पवित्र जगह माना जाता है. मुस्लिम समाज के बीच मक्का और मदीना को लेकर ये मान्यता है कि यहां की मिट्टी में दफन होना उनके लिए सौभाग्य जैसा है. कई लोग जब हज पर जाते हैं तो इस बात की ख्वाहिश भी करते हैं कि यदि मौत आए तो इस यात्रा के दौरान ही आ जाए, ताकि मरने के बाद उनकी आत्मा को शांति मिले.

वहीं सवाल ये भी उठता है कि आखिर मरने वाले शख्स की पहचान कैसे होती है. तो बता दें कि सऊदी अरब की ओर से उन्हें एक कार्ड दिया जाता है, जिसे यात्रा के दौरान वो गले में पहनते हैं. साथ ही उन्हें हाथ में पहनने के लिए एक ब्रेसलेट भी दिया जाता है जिसमें उनकी सारी जानकारी होती है. इसी से उनकी पहचान भी होती है.

यह भी पढ़ें: 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

45 पैसे में रेलवे कैसे देता है 10 लाख का इंश्योरेंस, क्यों नहीं होता नुकसान?
45 पैसे में रेलवे कैसे देता है 10 लाख का इंश्योरेंस, क्यों नहीं होता नुकसान?
माइक्रोसॉफ्ट में कितने भारतीय करते हैं काम, कितनी है इनकी औसत सैलरी?
माइक्रोसॉफ्ट में कितने भारतीय करते हैं काम, कितनी है इनकी औसत सैलरी?
किस देश में औसत उम्र सबसे कम और कहां सबसे ज्यादा? जानें भारत का हाल
किस देश में औसत उम्र सबसे कम और कहां सबसे ज्यादा? जानें भारत का हाल
इस शख्स से ही भगत सिंह ने सीखा था बम बनाना, 63 दिन तक की थी भूख हड़ताल
इस शख्स से ही भगत सिंह ने सीखा था बम बनाना, 63 दिन तक की थी भूख हड़ताल

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
Embed widget