एक्सप्लोरर

बच्चों में बढ़ रहा खसरे का खतरा... आप भी जान लीजिए इससे बचने के लिए कौनसी वैक्सीन लगती है?

खसरे से बचाव के लिए वैक्सीन बेहद जरूरी है. वैक्सीन न लगने पर यह बीमारी बेहद तेजी से बच्चे को अपनी चपेट में लेती है. यदि वैक्सीन समय से लग जाए तो उतना ही खतरा भी कम हो जाता है.

Measles Treatment: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई खसरे के खौफ में है. विश्व के कई देशों में बच्चे इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं. खसरा तेजी से फैलने वाला संक्रामक रोग है. डॉक्टरों का कहना है कि यदि कोई छोटा बच्चा खसरे संक्रमित है और उसके पास में कोई स्वस्थ्य बच्चा है तो उसे खसरा होने में अधिक समय नहीं लगेगा. खसरे से बचाव केवल समय पर होने वाला वैक्सीनेशन है. डॉक्टरों ने बताया कि वैक्सीन से 100 प्रतिशत बचाव संभव नहीं है. लेकिन एक बार वैक्सीन लगने के बाद खसरा से होने वाले खतरा काफी कम हो जाता है.

दो तरह की होती है खसरे की वैक्सीन

खसरे की वैक्सीन दो तरह की होती है. इनमें खसरा, मंप्स और रुबेला MMR वैक्सीन और दूसरी तरह की वैक्सीन MMRV तरीके की होती हैं. इनमें मंप्स, रुबेला, वेरिसेला होती हैं 

1. MMR वैक्सीन की आमतौर पर दो खुराक देी जाती है. पहली डोज 12 से 15 साल की उम्र और दूसरी 4 से 5 साल में दी जाती है

2. MMRV वैक्सीन 2 महीने से 12 साल के बच्चों को दी जाती है. पहली डोज 12 से 15 महीने के बीच, जबकि दूसरी वैक्सीन 4 से 6 साल के बीच दी जाती है. 

क्या होते हैं इसके लक्षण
यदि समय से वैक्सीन लगवा दी जाए तो खसरे से बचा जा सकता है. डॉक्टरों का कहना है कि बीमारी के लक्षण 14 दिन बाद तक दिख सकते हैं. ऐसे में यदि पहले कुछ दिन में कोई लक्षण नहीं दिख रहे हैं तो यह न समझें कि बच्चा खसरा की चपेट में नहीं आया है. लक्षण की बात करें तो बहती नाक, सूखी खांसी, आंखें लाल होना, बुखार, शरीर पर चकत्ते होना शामिल हैं. 

कोविड के बाद बिगड़े हालात
खसरे का खतरा कोविड वायरस ने अधिक बढ़ाया है. डब्ल्यूएचओ के अधिकारियों ने हाल में मीडिया में बताया था कि कोविड के कारण खसरे का वैक्सीनेशन अभियान प्रभावित हुआ. कई देशों में बच्चों को वैक्सीन नहीं लगी. भारत भी इससे अछूता नहीं रहा. आलम यह रहा कि वैक्सीनेशन की कमी के कारण इस साल खसरे ने तेजी से पांव पसार दिए. मुंबई में 160 से अधिक केस सामने आ चुके हैं. कई बच्चों की जान जा चुकी हैं. बचाव के लिए बच्चे को भीड़भाड़ वाले एरिया में न लेकर जाएं. खुद भी जाने से बचें. 

 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: इम्युनिटी बढ़ाने की दवा किचन में ही है, ये हैं 3 तरह की खास चाय जिसके फायदे कुछ ही दिन में दिख जाएंगे

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नकली दवा बेचने पर कितने साल की होती है सजा, क्या हैं इसके नियम?
नकली दवा बेचने पर कितने साल की होती है सजा, क्या हैं इसके नियम?
कैसे बनते हैं जल्लाद, क्या इसके लिए भी देनी होती है परीक्षा?
कैसे बनते हैं जल्लाद, क्या इसके लिए भी देनी होती है परीक्षा?
फ्लाइट में कौन कौन से कोड होते हैं, किसका क्या होता है मतलब?
फ्लाइट में कौन कौन से कोड होते हैं, किसका क्या होता है मतलब?
दिल्ली में सड़क हादसों ने तोड़ा 6 साल का रिकॉर्ड, रोजाना हो रही इतनी मौतें
दिल्ली में सड़क हादसों ने तोड़ा 6 साल का रिकॉर्ड, रोजाना हो रही इतनी मौतें

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget