एक्सप्लोरर

यहां दुल्हन लेकर आती है बरात और दूल्हे की होती है विदाई, होश उड़ा देगा यह रिवाज

भारत में शादियों को लेकर अलग अलग हिस्सों में अलग अलग परंपरा है. आपको उस समुदाय की परंपरा के बारे में बताते हैं, जिसमें लड़की बरात लेकर लड़के के घर जाती है.

भारत विविधताओं वाला देश है. यहां कुछ दूरी पर ही आपको रीति रिवाज, रहन-सहन और खानपान में बदलाव देखने को मिल जाएगा. एक ही धर्म को मानने वाले लोगों के कल्चर में आपको विविधता देखने को मिल जाएगी. ऐसा ही कुछ शादियों के कल्चर को लेकर भी है. देश के हर प्रांत में शादियों को लेकर अलग-अलग रीति रिवाज हैं. आइए देश के उस समुदाय के कल्चर के बारे में बताते हैं, जहां दुल्हन बरात लेकर आती है और दूल्हे को विदा कराकर अपने घर लेकर जाती है. 

किस राज्य में है यह समुदाय?

नॉर्थ ईस्ट के राज्य अपनेआप में अद्भुत हैं. यहां आपको खूबसूरत पहाड़, झरने, नदियां और खाने के लिए बेहतरीन फूड मिल जाएगा. हर साल यहां बड़ी संख्या में लोग बाहर से लोग घूमने आते हैं. इन राज्यों में आदिवासी लोगों की आबादी काफी ज्यादा है. इन आदिवासी समुदायों में शादी का कल्चर काफी अलग होता है. ऐसे ही मेघालय में एक समुदाय है खासी समुदाय. इस समुदाय की खास बात यह है कि इसमें महिलाओं को सबसे ज्यादा अधिकार होते हैं. मेघालय की 25 प्रतिशत आबादी खासी समुदाय की है. देश के बाकी हिस्सों में जहां पितृ सत्तात्मक को प्राथमिकता दी जाती है तो इस समुदाय में मातृ सत्तात्मक यानी महिलाओं के अधिकार को सबसे ऊपर रखा जाता है. 

शादियों को लेकर क्या है अनोखा रिवाज?

देश के बाकी हिस्सों में शादी के लिए बरात दूल्हा पक्ष वाले लेकर जाते हैं, लेकिन खासी समुदाय में दुल्हन शादी में बरात लेकर जाती है. शादी के बाद लड़के लड़की के घर पर आते हैं. ऐसा परिवार की सबसे छोटी लड़की के मामले में ज्यादातर होता है कि उसका दूल्हा शादी के बाद लड़की के घर आ जाता है. यहां लड़कियों को अपना जीवनसाथी चुनने का पूरा अधिकार होता है. यहां माता-पिता की संपत्ति पर पहला अधिकार लड़कियों का होता है यानी घर की संपत्ति की असली मालिकन भी महिला ही होती है. खासी के अलावा मेघालय की ही दो अन्य जनजातियां गारो और जयंतिया में भी खासी समुदाय के नियमों का पालन किया जाता है. 

अलग हैं रीति रिवाज 

देश के बाकी हिस्सों में जहां लड़का पैदा होने पर खुशी मनाई जाती है तो इस समुदाय में इसका उल्टा होता है. यहां लड़की होने पर खुशियां मनाई जाती हैं. इसके अलावा इस समुदाय के लोगों को गाने-बजाने का काफी शौक होता है. यहां आपको तमाम अलग-अलग तरह के वाद्ययंत्र देखने को मिल जाएंगे. ये लोग खुशी के मौके पर गिटार, बांसुरी और ड्रम आदि बजाते हैं. सिर्फ इसी समुदाय में ही नहीं, बल्कि आपको पूरे नॉर्थ ईस्ट में गाने-बजाने के शौकीन लोग मिल जाएंगे. 

इसे भी पढ़ें- कभी थे दोस्त फिर ईरान का जानी दुश्मन कैसे बन गया अमेरिका? जान लें पूरा इतिहास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत ही नहीं, अमेरिका में भी वोटर लिस्ट की गलतियां; कैसे हुईं हजारों एंट्री?
भारत ही नहीं, अमेरिका में भी वोटर लिस्ट की गलतियां; कैसे हुईं हजारों एंट्री?
कितने दिन में घिस जाते हैं ट्रेन के पहिये, कितने का आता है एक जोड़ा?
कितने दिन में घिस जाते हैं ट्रेन के पहिये, कितने का आता है एक जोड़ा?
एयरलाइन खोलने में कितना आता है खर्च, कितना है एक दिन का मुनाफा?
एयरलाइन खोलने में कितना आता है खर्च, कितना है एक दिन का मुनाफा?
ग्लोबल मार्केट में धूम मचा रहे ये भारतीय सुपरफूड्स, कहां-कहां होते हैं एक्सपोर्ट?
ग्लोबल मार्केट में धूम मचा रहे ये भारतीय सुपरफूड्स, कहां-कहां होते हैं एक्सपोर्ट?

वीडियोज

Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
PM Modi Varanasi Air Show: बनारस के नमो घाट से 'पावर शो' | Indian Air Force | UP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'जेलर 2' ने रविवार को किया जोरदार धमाका, 398 करोड़ पार कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को किया जोरदार धमाका, 398 करोड़ पार कलेक्शन
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
अफीम की खेती का लाइसेंस पाना हुआ मुश्किल, सरकार ने बढ़ाई पैदावार की शर्त
अफीम की खेती का लाइसेंस पाना हुआ मुश्किल, सरकार ने बढ़ाई पैदावार की शर्त
रील बना रही थी लड़की, पीछे कार और डंपर में हुई खौफनाक टक्कर
रील बना रही थी लड़की, पीछे कार और डंपर में हुई खौफनाक टक्कर
Embed widget