एक्सप्लोरर

किन्नर अखाड़े में शामिल हुईं ममता कुलकर्णी, क्या कोई पुरुष भी ऐसा कर सकता है?

फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को लेकर विवाद है कि उन्हें किन्नर अखाड़े का महामंडलेश्वर कैसे बनाया जा सकता है. आइए जानते हैं कि क्या कोई स्त्री या पुरुष भी किन्नर अखाड़े में शामिल हो सकता है?

Mamta Kulkarni Mahamandaleshwar: प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ से पिछले दिनों सामने आई एक तस्वीर ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था. यह तस्वीर थी फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी की. इन तस्वीरों के जरिए खबर आई कि ममता कुलकर्णी ने संन्यास ले लिया है और वह किन्नर अखाड़े में शामिल हो गई हैं. इतना ही नहीं उन्हें किन्नर अखाड़े का महामंडलेश्वर की पदवी भी दी गई. 

ममता कुलकर्णी को यह पद किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने दिया. इसके साथ ही उन्होंने ही ममता कुलकर्णी को उनका नया नाम यमाई ममता नंद भी दिया. बस इसी के बाद विवाद शुरू हो गया और इस बात पर बहस शुरू हो गई कि ममता कुलकर्णी को किन्नरअखाड़े का महमंडलेश्वर कैसे बनाया जा सकता है. इस बीच खबर है कि किन्नर अखाड़े के संस्थापक अजय दास ने आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी और ममता कुलकर्णी को महामंडेश्वर के पद से हटा दिया है. अब सवाल यह है कि जिस तरह ममता कुलकर्णी किन्नर अखाड़े में शामिल हुईं, वैसे ही क्या कोई पुरुष भी इस अखाड़े में शामिल हो सकता है? 

बहुत महत्वपूर्ण होता है महामंडलेश्वर का पद

बता दें कि किसी भी अखाड़े में महामंडलेश्वर का पद काफी महत्वपूर्ण होता है. सनातन धर्म में शंकराचार्य का पद सबसे बड़ा माना जाता है. इसके बाद दूसरा सबसे बड़ा धार्मिक पद महामंडलेश्वर का पद होता है. यहां तक कि चांदी के सिंहासन पर महामंडलेश्वर की सवारी निकलती है. ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े में यही पद दिया गया है, उनका काम समाज को अध्यात्म और धर्म के अनुसार मार्गदर्शन देने का है. 

कौन हो सकता है शामिल?

किन्नर अखाड़े में शामिल होने के लिए किन्नर होना जरूरी नहीं है. कई LGBT संत भी इस अखाड़े से जुड़े हैं. इसके अलावा कोई भी सामान्य स्त्री या पुरुष भी इस अखाड़े से जुड़ सकता है और संन्यास का मार्ग अपना सकता है. सीधे शब्दों में कहें तो वह व्यक्ति को सनातन धर्म और किन्नरों में आस्था रखता हो, वह इस अखाड़े से जुड़ सकता है. बता दें, किसी को भी महामंडलेश्वर की उपाधि देने से पहले कई योग्यताएं देखी जाती हैं. महामंडेश्वर बनने के लिए शास्त्री या आचार्य होना जरूरी है. व्यक्ति ने वेदांत की शिक्षा ली हो. किसी ऐसे मठ से जुड़ा हो जहां जनकल्याण के काम होते हैं. इसके अलावा अगर कोई व्यक्ति पहले से संन्यासी जीवन बिना रहा है और अखाड़े के नियमों पर खरा उतरता है, तो उसे भी महामंडलेश्वर बनाया जा सकता है. 

यह भी पढ़ें: ममता कुलकर्णी की तरह क्या कोई भी बन सकता है महामंडलेश्वर? जानें इसके लिए कहां करना होता है आवेदन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

करोड़ों का बंगला और लग्जरी गाड़ी, ये हैं भारत के सबसे अमीर भिखारी; हैरान कर देगी नेटवर्थ
करोड़ों का बंगला और लग्जरी गाड़ी, ये हैं भारत के सबसे अमीर भिखारी; हैरान कर देगी नेटवर्थ
CJP Sansad March: यह है अब तक का सबसे आक्रामक आंदोलन, जानें कितने आंदोलनकारियों की गई थी जान?
यह है अब तक का सबसे आक्रामक आंदोलन, जानें कितने आंदोलनकारियों की गई थी जान?
क्या है सतलुज नदी का इतिहास, जानें क्यों कहा जाता था इसे हिंदुस्तान पर राज करने की चाबी?
क्या है सतलुज नदी का इतिहास, जानें क्यों कहा जाता था इसे हिंदुस्तान पर राज करने की चाबी?
CJP Sansad March: प्रदर्शन के दौरान कौन देता है लाठी चार्ज का ऑर्डर, क्या जवान खुद लेते हैं फैसला?
प्रदर्शन के दौरान कौन देता है लाठी चार्ज का ऑर्डर, क्या जवान खुद लेते हैं फैसला?

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... प्रदर्शनकारियों के खिलाफ होगा सख्त एक्शन, CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... CJP प्रोटेस्ट में बवाल करने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
अनशन के 24वें दिन कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? सामने आया ताजा हेल्थ अपडेट
अनशन के 24वें दिन कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? सामने आया ताजा हेल्थ अपडेट
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
सड़क पर बिखरी चप्पलें, रोते छात्र....जख्म से लेकर लाठीचार्ज तक, प्रदर्शनकारियों ने सुनाई आपबीती
सड़क पर बिखरी चप्पलें, रोते छात्र....जख्म से लेकर लाठीचार्ज तक, प्रदर्शनकारियों ने सुनाई आपबीती
First Dengue Vaccine: भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
Embed widget