एक्सप्लोरर

लिवर ट्रांसप्लांट होता है तो कौन-कौन कर सकता है डोनेट, कितने करीबी रिश्तेदार होते हैं मान्य?

लिवर हमारे शरीर का एक जरूरी अंग होता है, चलिए आपको बताते हैं कि कौन कर सकता है लिवर डोनेशन, इसके लिए कौन कौन से नियम और कानून बनाए गए हैं जिसको फॉलो करना जरूरी होता है.

किसी- किसी इंसान का लिवर कभी-कभी काम करना बंद कर देता है या फिर खराब हो जाता है, ऐसी स्थिति में उसे लिवर ट्रांसप्लांट करवाने की जरूरत पड़ती है. यह काफी मुश्किल लेकिन किसी इंसान की जिंदगी बचाने वाली प्रक्रिया है, जिसमें मरीज (रिसीपिएंट) को किसी दूसरे व्यक्ति (डोनर) का लिवर या लिवर का हिस्सा लगाया जाता है. ऐसे में हमारे मन में सवाल आता है कि क्या सभी लोग लिवर डोनेट कर सकते हैं? यदि नहीं तो फिर कौन कर सकता है. चलिए, आपके मन में उठने वाले इन्हीं सवालों का जवाब देते हैं. 

कौन-कौन कर सकता है लिवर डोनेट 

लिवर दो तरीकों से डोनेट किए जा सकते हैं, इसमें पहला है कैडेवर डोनेशन. कैडेवर डोनेशन उसे कहा जाता है, जिसमें किसी मरे हुए इंसान का लिवर लिया जाता है. यह तब होता है जब कोई व्यक्ति ब्रेन डेड हो जाता है लेकिन अन्य अंग मशीन से काम कर रहे होते हैं, तब उसके परिजनों की सहमति से लिवर निकाला जा सकता है.

दूसरा तरीका है लिविंग डोनेशन का. इसमें जीवित व्यक्ति भी अपना आधा लिवर डोनेट कर सकता है, जो रिसीपिएंट के शरीर में जाकर पूरी तरह काम करने लगता है. आपको बता दें कि, लिवर शरीर में वह अंग है जो पुनर्जीवित हो सकता है. अगर डोनर की बात करें कि कौन इसको दान कर सकता है तो आमतौर पर रक्त संबंधी ही इसको दान करते हैं, लेकिन अगर कोई अजनबी इसको दान करना चाहे तो कोई रोक नहीं है. हालांकि, इसको दान करने वाले व्यक्ति खुद से इच्छुक होना चाहिए, किसी भी तरह की जोर-जबरदस्ती या फिर खरीद फरोख्त गैर-कानूनी माना जाता है. इसके अलावा डोनर की उम्र 18 साल से 60 साल के बीच में होनी चाहिए. 

लिवर दान करने के लिए नियम और शर्तें

डोनर की उम्र 18 से 60 साल के बीच होनी चाहिए, 18 साल से कम उम्र वाले इंसान लिवर डोनेट नहीं कर सकते हैं. डोनर को शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ होना चाहिए. इसके अलावा डोनर को डायबिटीज, हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, हेपेटाइटिस B या C या फिर HIV/AIDS और कैंसर नहीं होना चाहिए. 

इसे भी पढ़ें- पहले हमास फिर हिजबुल्लाह और अब ईरान...एक साथ इतने देशों से जंग कैसे लड़ रहा इजरायल, कितना बड़ा है हथियारों का जखीरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्यों ज्यादातर याचिकाओं पर तुरंत सुनवाई नहीं करता SC, क्या है तारीख के नियम?
क्यों ज्यादातर याचिकाओं पर तुरंत सुनवाई नहीं करता SC, क्या है तारीख के नियम?
जब नहीं था इंटरनेट तो कैसे फैलती थी अफवाहें, कैसे हो जाते थे दंगे?
जब नहीं था इंटरनेट तो कैसे फैलती थी अफवाहें, कैसे हो जाते थे दंगे?
किसे जाता है रामलीला मैदान के किराए का पैसा, कौन है वहां का मालिक?
किसे जाता है रामलीला मैदान के किराए का पैसा, कौन है वहां का मालिक?
क्या इस्तीफा देने वाले RS सांसदों को भी मिलती है पेंशन, कितनी होती है रकम?
क्या इस्तीफा देने वाले RS सांसदों को भी मिलती है पेंशन, कितनी होती है रकम?

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'एकजुटता के साथ खड़े', सऊदी पर हूती के हमले की भारत ने की कड़ी आलोचना
'एकजुटता के साथ खड़े', सऊदी पर हूती के हमले की भारत ने की कड़ी आलोचना
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद, भड़कीं पाक एक्ट्रेस
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
Embed widget