एक्सप्लोरर

पहले हमास फिर हिजबुल्लाह और अब ईरान...एक साथ इतने देशों से जंग कैसे लड़ रहा इजरायल, कितना बड़ा है हथियारों का जखीरा

Israel Iran War: इजराइल पिछले कई सालों से कभी हमास कभी हिजबुल्लाह तो अब ईरान के साथ युद्ध लड़ रहा है. सभी युद्ध में इजराइल मजबूती से खड़ा है. ऐसे में यह जानना चाहिए कि आखिर यह देश कितना मजबूत है.

हाल ही में इजराइल ने ईरान पर बड़ा हमला किया. इस हमले में इजराइल ने ईरान के परमाणु ठिकाने और सैन्य ठिकानों को टारगेट किया. इसके लिए ड्रोन, युद्धक विमान और गुप्त साधन का इस्तेमाल किया है. लेकिन यहां पर सवाल यह है कि आखिर इजराइल के पास कितना बड़ा हथियारों का जखीरा है कि वो पहले हमास, फिर हिजबुल्लाह और अब ईरान के साथ लगातार युद्ध कर रहा है. इजराइल के पास कितनी और कौन सी मिसाइलें हैं, जिससे वह ईरान के साथ हवाई हमले कर रहा है. 

इजराइल की सेना

इजराइल की तुलना मिडिल ईस्ट के सबसे छोटे देशों में की जाती है. इजराइल भू-मध्य सागर के छोर पर स्थित है. इसका कुल क्षेत्रफल 22,000 स्क्वायर किलोमीटर है. इसकी जनसंख्या सिर्फ 90 लाख है. इजराइल की सैन्य ताकतों की बात करें तो भले ही यह छोटा देश हो, लेकिन मिडिल ईस्ट के देशों में इजराइल की मिलिट्री को सबसे बेहतर माना जाता है. यहां की जल, थल और वायु सेना अत्याधुनिक हथियारों से लैस है. इजराइल के पास लगभग 1 लाख 70 हजार एक्टिव सैनिक हैं और 4 लाख रिजर्व सैनिक हैं. पिछले काफी वक्त से गाजा पट्टी में हमास से लड़ रही इजराइली सेना अब युद्ध में माहिर हो चुकी है. हाल ही में ईरानी हमलों में इसका असर देखने को मिला है. 

मिडिल ईस्ट का एकमात्र परमाणु संपन्न देश है इजराइल

जब इजराइली एयरस्ट्राइक के पलटवार में ईरान ने इजराइल पर दर्जनों मिसाइलें एक-साथ दागीं तो ज्यादातर मिसाइलों को इजराइली सेना ने हवा में ही खत्म कर दिया. इजराइल मिडिल ईस्ट का एकमात्र परमाणु संपन्न देश है. इजराइल को अमेरिका भी पूरी तरह से सहयोग करता है. खासतौर से ईरान के खिलाफ तो इजराइल और अमेरिका साथ रहते हैं. ग्लोबल फायर इंजेक्स की मानें तो इजराइल के पास 600 से ज्यादा एडवांस फाइटर जेट्स हैं. इसमें F-15, F-16 और F-35I Adir (5th Gen Stealth Jets) शामिल हैं. इजराइल और अमेरिका की दोस्ती इस कदर है कि इजराइल इकलौता ऐसा देश है, जिसे अमेरिका ने F-35 के कस्टम वर्जन दिए हैं. 

इजराइल की मिसाइलें

इजराइल के पास सारे अत्याधुनिक हथियार हैं, जिनके सामने ईरान का टिकना मुश्किल है. इजराइल के पास ईरान से कम मिसाइलें हैं, लेकिन टेक्नोलॉजी के लिहाज से सबसे ज्यादा स्ट्रॉन्ग हैं. इजराइल के पास लॉरा एयर लॉन्च बैलिस्टिक मिसाइल है जो कि जमीन और हवा से लॉन्च की जा सकती है, Jericho III ICBM है जो कि 4800 किलोमीटर से ज्यादा मार कर सकती है. यह परमाणु हथियार ले जाने में भी सक्षम है. इसके अलावा सैकड़ों स्पाइस- 2000, पाइथन सीरीज और डेलिला की गाइडेड मिसाइलें हैं. इसके अलावा इजराइल की सबसे बड़ी ताकत उसका मल्टी एयर डिफेंस सिस्टम है. 

इजराइल का मल्टी एयर डिफेंस सिस्टम

इजराइल के पास आयरन डोम (शॉर्ट रेंज मिसाइल इंटरसेप्टर), Arrow-⅔ (लॉन्ग रेंज और एंटी बैलिस्टिक मिसाइल इंटरसेप्टर), David Sling (मीडियम रेंज मिसाइल इंटरसेप्टर) हैं. इसके अलावा F-35 और AEW सिस्टम के जरिए एडवांस रडार कवरेज हैं. ईरान के पास कुछ घरेलू और कुछ रूस के डिफेंस सिस्टम भी हैं. इजराइल के सिस्टम के आगे ईरान का सिस्टम बहुत कमजोर है. 

यह भी पढ़ें: कितनी होती है पायलट के रिटायरमेंट की उम्र, कॉमर्शियल और आर्मी प्लेन के लिए कितने अलग हैं नियम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लंदन की सड़कों पर लगी रेलिंग का क्या है द्वितीय विश्व युद्ध से संबंध, जानें यहां?
लंदन की सड़कों पर लगी रेलिंग का क्या है द्वितीय विश्व युद्ध से संबंध, जानें यहां?
किस कार का इस्तेमाल करती हैं ममता बनर्जी? ये कितनी सुरक्षित
किस कार का इस्तेमाल करती हैं ममता बनर्जी? ये कितनी सुरक्षित
बिना इजाजत किसी का बना लिया वीडियो, इस पर कितनी हो सकती है सजा?
बिना इजाजत किसी का बना लिया वीडियो, इस पर कितनी हो सकती है सजा?
किन राज्यों में बाहरी नहीं खरीद सकते जमीन, क्यों लिया गया ऐसा फैसला?
किन राज्यों में बाहरी नहीं खरीद सकते जमीन, क्यों लिया गया ऐसा फैसला?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget