एक्सप्लोरर

लाखों साल पुरानी है इस झील पर सालभर गिरती रहती है आसमान से बिजली, वैज्ञानिक भी हैं हैरान

वेनेजुएला की मैराकाइबो झील दुनिया की सबसे पुरानी झीलों में से एक है. यह झील आज भी रहस्यमय बनी हुई है कि आखिर किस वजह से साल के 300 दिन यहां बिजली चमकती है?

वेनेजुएला दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप में बना हुआ एक देश है. वैसे तो अक्सर वेनेजुएला महंगाई की वजह से सुर्खियों में बना रहता है, इसके अलावा भी कई कारण हैं जिसकी वजह से वेनेजुएला हमेशा चर्चा का विषय बना रहता है. वेनेजुएला की मैराकाइबो झील के बारे में तो आपने जरूर सुना होगा. यूरोपियन स्पेस एजेंसी का मानना है कि मैराकाइबो झील दुनिया की सबसे पुरानी झीलों में से एक है, जो लगभग 35 मिलियन साल पुरानी है. ये झील आम झीलों के मुकाबले काफी बड़ी है. वैज्ञानिकों का मानना है कि लाखों वर्षों में इस झील का पानी और तली कई बार बदलावों से गुजरी होगी. तो अब सवाल यह है कि क्या इसी दौरान झील की तलहटी में कुछ ऐसा जम गया है जिसकी वजह से इस जगह पर सबसे ज्यादा बिजली चमकती है? आइए जानते हैं. 

एक मिनट मे कितनी बार चमकती है बिजली? 

सन 2016 मे, अमेरिकन मेटेरोलॉजिकल सोसायटी (American Meteorological Society) ने एक स्टडी की और उस स्टडी में पाया गया कि मैराकाइबो झील में एक साल में लगभग 297 दिनों तक लगातार बिजली चमकती है और हर एक मिनट मे 25 से 40 बार बिजली चमकती है. इसी वजह से NASA ने इस जगह को लाइटनिंग कैपिटल ऑफ वर्ल्ड का नाम दिया है. बिजली चमकने की रोशनी इतनी ज्यादा तेज होती है कि लोग रात के समय में उस रोशनी में पढ़ाई-लिखाई जैसे काम भी कर लेते हैं. 

क्या भूत प्रेत है इसका कारण? 

स्पेनिश सैलानी अमेरिको वेस्पकी ने 16वीं सदी में इस झील की खोज की. आपको बता दें कि लोकल लोग तब भी इस जगह के बारे में जानते थे, लेकिन डर के कारण कोई भी झील के आसपास नहीं जाता था. वहां के लोगों का यह मानना था कि ये कुदरती तो बिल्कुल भी नहीं है, बल्कि इसके पीछे भूत-प्रेतों का हाथ है. लगभग 3 सौ सालों के बाद इस झील के किनारे आबादी बसने लगी. जो लोग पहले इस झील को रहस्यमयी मान कर उससे डरते थे, अब वही झील उनके लिए रोजगार का जरिया बन गयी. 

झील को देखने के लिए बढ़ा टूरिज्म 

कुछ टूरिस्ट अजीबोगरीब जगह देखने के बहुत बड़े शौकीन होते हैं, वही टूरिस्ट यहां पर बिजली चमकना देखने के लिए आते हैं. यही कारण है कि इसे लाइटनिंग टूरिज्म कहा जाता है. टूरिस्ट(tourist) सितंबर और नवंबर के समय में यहां आते हैं, ताकि बिजली को पूरे दिन और पूरी रात चमकते हुए देख सकें. 

बिजली चमकने का कारण

कुछ वैज्ञानिकों का मानना है कि सालभर बिजली के चमकने का असली कारण नमी, तापमान और स्थान है. झील के दक्षिण की ओर एंडीज पर्वत (Andes mountains) है और उत्तर में कैरेबियन सागर(Caribbean Sea) है. सागर (sea) की तरफ से चलने वाली गर्म और नम हवा जब पर्वत (mountain) की तरफ से चलने वाली ठंडी हवा से टकराती है, तो ये बिजली चमकती है.

कुछ वैज्ञानिक इस थ्योरी से इंकार करते हैं और उनके अनुसार, लाखों सालों में इस झील का पानी और तली कई बार बदलावों से गुजरी है, जिसकी वजह से झील के तल में मीथेन गैस जमा हो गई. जब झील के तल मे जमी मिथेन गैस ऊपर की तरफ उठकर वातावरण की गैस से मिलती है, तब बिजली चमकती है. अब भी वैज्ञानिक इसके रहस्य को समझने के लिए कई प्रयोग कर रहे हैं. 

यह भी पढ़े - 8 साल की उम्र में अपने नाम किए 8 वर्ल्ड रिकॉर्ड, 3 मिनट में इस बच्चे ने मार डाले 1100 पंच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मंगल ग्रह के चांद से मिट्टी क्यों लाना चाहता है जापान, इससे क्या फायदा?
मंगल ग्रह के चांद से मिट्टी क्यों लाना चाहता है जापान, इससे क्या फायदा?
फ्रांस में कब-कब हुए हिंसक प्रदर्शन, हर बार क्या बदला?
फ्रांस में कब-कब हुए हिंसक प्रदर्शन, हर बार क्या बदला?
लॉरेंस बिश्नोई गैंगस्टर है या डॉन, दोनों में क्या फर्क?
लॉरेंस बिश्नोई गैंगस्टर है या डॉन, दोनों में क्या फर्क?
बिना गोली लगे कैसे झुलसा टाइगर का हाथ, कैसे असर करता है गन पाउडर?
बिना गोली लगे कैसे झुलसा टाइगर का हाथ, कैसे असर करता है गन पाउडर?

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: पांच मिनट के भीतर 2 मेडल, मनीष और अशोक ने जीता सिल्वर
LIVE: पांच मिनट के भीतर 2 मेडल, मनीष और अशोक ने जीता सिल्वर
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
Embed widget