एक्सप्लोरर

Lemurs: इस जानवर की होती हैं दो जीभें, एक जीभ खाने और दूसरी दिखाने के लिए करता है इस्तेमाल 

दुनिया में लाखों प्रजाति के जानवर पाए जाते हैं.सभी जानवरों की अपनी विशेषता भी होती है,लेकिन आज हम आपको एक ऐसे जानवर के बारे में बताने वाले हैं, जिसके पास दो जीभ होती है. जानिए कहां पाया जाता ये जानवर.

दुनिया में लाखों प्रजाति के जानवर पाए जाते हैं. हर जानवरों की अपनी एक खूबी भी होती है, जिसके लिए उन्हें जाना जाता है. लेकिन आज हम आपको एक ऐसे जानवर के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी दो जीभ होती है. जानिए आखिर ये जानवर कहां पर पाया जाता है और इन दो जीभ का इस्तेमाल किस तरीके से करता है. 

दो जीभ वाला जानवर

बता दें कि अफ्रीकी देशों में एक छोटा सा जानवर पाया जाता है. ये दिखने में बंदर जैसा लगता है. लेकिन इस जानवर का नाम लीमर है. भारतीय चिड़ियाघरों में भी इसे देखा जा सकता है. यह दुनिया का अकेला जानवर है, जिसके पास दो जीभ होती है. इसमें एक जीभ तो वो खूब दिखाता है और दूसरी जीभ के जरिए इसके नीचे छिपी होती है. दरअसल लीमर जिस जीभ को दिखाता है, इसे उसकी मुख्य या प्राथमिक जीभ कहा जाता है. ये खाने-पीने के लिए उसी जीभ का इस्तेमाल करता है. वहीं आमतौर पर फोटो खिंचाने के दौरान भी वो ये जीभ निकाल लेता है. 

दूसरी जीभ का इस्तेमाल

लीमर की दूसरी जीभ को वैसे तो अंग्रेजी में सेकेंड्री जीभ कहा जाता है. इसे सब्लिंगुआ या अंडर-जीभ भी कहा जाता है. ये छोटी, अधिक कठोर, मांसल जीभ होती है, जो प्राथमिक जीभ के ठीक नीचे होती है और छोटी होती है. इसमें स्वादेंद्रियां नहीं होती हैं. आप इस जीभ को लीमर की कंघी भी कह सकते हैं. इसके जरिए वह अपनी त्वचा के रोओं को संवारता है, उन्हें अलग करता है. इसके वह अपनी पूंछ से लेकर शरीर के रोओं में जो गंदगी आ जाती है, उन्हें निकालता है. आसान भाषा में ये जीभ एक ऐसी कंघी जैसी संरचना है, जिसका उपयोग वो अपने फर को संवारने के लिए करता है.

बता दें कि लीमर आम तौर पर फल, फूल और कीड़े खाते हैं. वे अपनी जीभ का उपयोग फूलों के अंदर तक पहुंचने और स्वादिष्ट अमृत को चाटने के साथ-साथ सामान्य खाने के लिए करता है. ये कहा जा सकता है कि उनकी मुख्य जीभ अपेक्षाकृत ज्यादा लंबी होती है. 

कहां पाया जाता है ये जानवर

जानकारी के मुताबिक लेमर्स दुर्लभ जीव हैं, ये सिर्फ अफ्रीकी द्वीप मेडागास्कर और उसके आस-पास के छोटे द्वीपों पर पाए जाते हैं. ये जानवर इंसानों की तरह प्राइमेट हैं. प्राइमेट का मतलब पांच अंगुली वाले होते हैं. इनके हाथ और पैर में पांच अंगुलियां होती हैं, जिसमें अंगूठा भी होता है. दुनिया में ये अकेला जानवर होता है, जो पांच अंगुलियों के मामले में इंसानों जैसा हो जाता है. हालांकि ये दूसरे जानवरों की तुलना में काफी ज्यादा बुद्धिमान भी होते हैं. वहीं लीमर काफी लंबी उम्र जीते हैं. जंगल में वे लगभग 20 साल तक जीवित रहते हैं, लेकिन कैद में 35 साल तक जीवित रह सकते हैं. शोध ये भी कहते हैं कि उनकी ज्यादा उम्र का राज उनका कम खाना है.

ये भी पढ़ें:Tractor: ट्रैक्टर का पीछे का टायर बड़ा क्यों होता है? अगर इसे आगे लगा दें तो क्या होगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Anti Paper Leak Law:पेपर लीक पर सबसे सख्त कानून किस राज्य में, कितनी सजा?
पेपर लीक पर सबसे सख्त कानून किस राज्य में, कितनी सजा?
Education Minister Bungalow: शिक्षा मंत्री को कौन-सा बंगला अलॉट होता है, इसका किराया कितना है?
शिक्षा मंत्री को कौन-सा बंगला अलॉट होता है, इसका किराया कितना है?
CJP: कॉकरोच जनता पार्टी कभी क्यों नहीं बन सकती पॉलिटिकल पार्टी?
कॉकरोच जनता पार्टी कभी क्यों नहीं बन सकती पॉलिटिकल पार्टी?
इस्तीफे के बाद क्या धर्मेंद्र प्रधान को बंगला भी खाली करना होगा?
इस्तीफे के बाद क्या धर्मेंद्र प्रधान को बंगला भी खाली करना होगा?

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
मैनपुरी में CM योगी का सपा पर बड़ा हमला, 'पहले नाम सुनकर घबराते थे लोग, 'लेकिन अब...'
मैनपुरी में CM योगी का सपा पर बड़ा हमला, 'पहले नाम सुनकर घबराते थे लोग, 'लेकिन अब...'
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
Pralhad Joshi Education Minister: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
4 दिन बाद भी लौट आया खोया हुआ बटुआ, बेंगलुरु के कैब ड्राइवर की ईमानदारी ने जीता लोगों का दिल
4 दिन बाद भी लौट आया खोया हुआ बटुआ, बेंगलुरु के कैब ड्राइवर की ईमानदारी ने जीता लोगों का दिल
Embed widget