एक्सप्लोरर

मुख्यमंत्री चुनने के लिए होती है विधायक दल की बैठक, जानें इसमें कैसे होती है वोटिंग

दिल्ली की जनता को अभी सबसे ज्यादा मुख्यमंत्री के नाम का इंतजार है. 19 फरवरी को होने वाली विधायक दलों की बैठक में मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा हो सकती है. जानिए बैठक में कैसे होता है वोटिंग.

दिल्ली में अभी तक नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा नहीं हुई है. सूत्रों के मुताबिक 19 फरवरी को दिल्ली में विधायक दल की बैठक होनी है, जिसमें मुख्यमंत्री के नाम पर आखिरी मुहर लग सकती है. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री को चुनने के लिए किस तरीके से वोटिंग होती है, आज हम आपको उसके बारे में बताएंगे. 

कौन होगा दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री?

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है. 70 विधानसभा वाले दिल्ली में बीजेपी ने 48 सीटों पर जीत दर्ज की है. वहीं आम आदमी पार्टी के खाते में 22 सीट गई है. हालांकि कांग्रेस समेत बाकी किसी भी दल का खाता तक नहीं खुला है. बीजेपी की जीत के बाद से मुख्यमंत्री की रेस में अलग-अलग नेताओं के नामों की चर्चा हो रही है. लेकिन बीजेपी हाईकमान की तरफ से अभी तक किसी भी नाम की घोषणा नहीं हुई है. हालांकि ये लगभग तय हो चुका है कि 20 फरवरी को दिल्ली के नए सीएम का शपथ ग्रहण समारोह होना है. 

क्यों बदला विधायक दल की बैठक का समय?

बता दें कि दिल्ली विधानसभा में चुनाव जीते बीजेपी के 48 विधायकों की आज यानी 18 फरवरी को बैठक होनी थी. माना जा रहा था कि इस बैठक के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा होगी, लेकिन आखिरी समय पर बैठक टल गई है. जानकारी के मुताबिक अब ये बैठक 19 फरवरी को होगी. जहां पर मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा होगी, जिसके बाद 20 फरवरी को शपथ ग्रहण होना है.  

विधायक दल की बैठक में कैसे होता है चुनाव?

अब सवाल ये है कि जब विधायक दल की बैठक होती है, तो उस समय मुख्यमंत्री के नाम का चयन कैसे होता है. आज हम आपको इससे जुड़ा सारा प्रोसेस बताएंगे. जानकारी के मुताबिक जब विधायक दलों की बैठक बुलाई जाती है, तो उसमें राज्य के वरिष्ठ नेता और सांसद भी मौजूद रहते हैं. अक्सर विधायकों दलों की बैठक की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करते हैं. इस दौरान प्रदेशअध्यक्ष मुख्यमंत्री के नामों की घोषणा करते हैं. जिसके बाद सभी विधायक उस नाम पर अपनी सहमति और असहमति दर्ज करते हैं. अगर पार्टी की तरफ से प्रस्तावित नाम पर सभी विधायक हामी भर देते हैं, तो उस नाम को फाइनल कर दिया जाता है. जिसके बाद पार्टी की तरफ से उस नाम को मीडिया और प्रदेश की जनता के सामने सार्वजनिक कर दिया जाता है. वहीं अगर आधे से ज्यादा विधायक नाम पर सहमति नहीं देते हैं, तो फिर पार्टी दूसरे नाम का प्रस्ताव रखती है.

ये भी पढ़ें:दिल्ली के नए मुख्यमंत्री को कितनी मिलेगी सैलरी? जानें विधायकों की तुलना में कितनी ज्यादा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chenab-Beas Link Project: चिनाब और ब्यास नदी को जोड़ने में कितना आएगा खर्च, इससे कितना बढ़ जाएगा भारत का पानी?
चिनाब और ब्यास नदी को जोड़ने में कितना आएगा खर्च, इससे कितना बढ़ जाएगा भारत का पानी?
क्या है 'भूल जाने' का अधिकार, जिसे अदालत ने भी माना सही; इससे कैसे लीक होती थी प्राइवेसी?
क्या है 'भूल जाने' का अधिकार, जिसे अदालत ने भी माना सही; इससे कैसे लीक होती थी प्राइवेसी?
India Nepal Dispute: भारत-नेपाल के बीच कब से चल रहा सीमा विवाद, रोटी-बेटी के रिश्ते वाले दोनों देश आमने-सामने क्यों?
भारत-नेपाल के बीच कब से चल रहा सीमा विवाद, रोटी-बेटी के रिश्ते वाले दोनों देश आमने-सामने क्यों?
भारत के इस गांव को कहते हैं सांपों का गांव, यहां कोबरा के साथ खेलते हैं बच्चे
भारत के इस गांव को कहते हैं सांपों का गांव, यहां कोबरा के साथ खेलते हैं बच्चे

वीडियोज

Sansani | Crime News: खोड़ा थाने में 150 अपराधियों ने हाथ उठाकर मांगी माफी, योगी पुलिस का खौफ!
UP Police Action: मथुरा पुलिस का 'ऑन-स्पॉट' इंसाफ! | Vrindavan
UP Election 2027 | Surya Murder Case | Janhit:खोड़ा में 'असद' के नाम पर शुरू हुई वोट बैंक की सियासत!
Bharat Ki Baat | CM Yogi Speech | Akhilesh: CM Yogi की हुंकार, अखिलेश का पलटवार!
Weather Update: मौसम का क्यों बिगड़ रहा मिजाज? | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
600-700 पुरुषों ने तो कभी जानवरों ने किया रेप...ब्रिटेन में बाल यौन शोषण के काले सच! पीड़िताओं की गवाहियों से कांप उठेगी रूह
600-700 पुरुषों ने तो कभी जानवरों ने किया रेप...ब्रिटेन में बाल यौन शोषण के काले सच से कांप उठेगी रूह!
Ghaziabad News: सूर्या हत्याकांड के बाद पुलिस का एक्शन तेज, खोड़ा के 3 मदरसे सील, बिजली काटी
सूर्या हत्याकांड के बाद गाजियाबाद पुलिस का एक्शन तेज, इलाके के 3 मदरसे सील, बिजली काटी
IPL 2026 के बाद भी सूर्यकुमार यादव का फ्लॉप शो जारी, इस लीग में बुरी तरह फेल
IPL 2026 के बाद भी सूर्यकुमार यादव का फ्लॉप शो जारी, इस लीग में बुरी तरह फेल
Cocktail 2 Trailer Out: रोमांस और कॉमेडी से भरपूर है 'कॉकटेल 2' का ट्रेलर, छा गया शाहिद-कृति और रश्मिका का लव ट्रायंगल
रोमांस और कॉमेडी से भरपूर है 'कॉकटेल 2' का ट्रेलर, छा गई शाहिद-कृति और रश्मिका की तिकड़ी
सीबीएसई OSM सिस्टम विवाद पर पीछे हटने के मूड में नहीं विपक्ष, शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़ा
सीबीएसई OSM विवाद पर पीछे हटने के मूड में नहीं विपक्ष, शिक्षा मंत्री प्रधान के इस्तीफे पर अड़ा
होर्मुज पर बड़ी खबर, ईरान के सरकारी टीवी का ऐलान, अब चौबीसो घंटे खुला रहेगा ट्रैफिक
होर्मुज पर बड़ी खबर, ईरान के सरकारी टीवी का ऐलान, अब चौबीसो घंटे खुला रहेगा ट्रैफिक
शुभेंदु सरकार के खिलाफ ममता का बड़ा धरना, शामिल होने पहुंचे TMC के सिर्फ 5 विधायक और 6 सांसद
शुभेंदु सरकार के खिलाफ ममता का बड़ा धरना, शामिल होने पहुंचे TMC के सिर्फ 5 विधायक और 6 सांसद
Explained: दिन में बिजली सस्ती और रात में 14 रुपए यूनिट तक महंगी क्यों? समझिए 'डक कर्व' और सोलर एनर्जी का दिलचस्प खेल
दिन में बिजली सस्ती और रात में 14 रुपए यूनिट तक महंगी क्यों? समझिए सोलर एनर्जी का दिलचस्प खेल
Embed widget