एक्सप्लोरर

दिल्ली के नए मुख्यमंत्री को कितनी मिलेगी सैलरी? जानें विधायकों की तुलना में कितनी ज्यादा

दिल्ली में अभी तक नए सीएम के नाम की घोषणा नहीं हुई है. हालांकि शपथ ग्रहण की तारीख फाइनल हो चुकी है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दिल्ली के होने वाले सीएम को कितनी सैलरी मिलेगी?

दिल्ली में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बाद अब हर किसी को मुख्यमंत्री के नाम का इंतजार है. नेताओं समेत आम नागरिक भी ये जानना चाहता है कि दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा. हालांकि अभी तक बीजेपी हाईकमान ने दिल्ली सीएम नाम की घोषणा नहीं की है. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि बीजेपी में जो भी अगला सीएम होगा, उसे कितनी सैलरी मिलेगी? आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे.

कौन होगा दिल्ली का सीएम?

दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, जिसको लेकर चर्चाएं तेज हो रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए अलग-अलग नामों पर कयास लगाए जा रहे हैं, लेकिन अभी तक किसी भी नाम की घोषणा नहीं हुई है. हालांकि ये तय हो चुका है कि 20 फरवरी को रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होने जा रहा है. वहीं पहले जहां 20 फरवरी की शाम 4.30 बजे दिल्ली के नए सीएम का शपथ ग्रहण होना था,  अब ये कार्यक्रम सुबह 11 बजे होना तय हुआ है. सूत्रों के मुताबिक 19 फरवरी को विधायक दल की बैठक के बाद सीएम के नाम की घोषणा हो सकती है. 

कितनी होती है CM की सैलरी?

दिल्ली के मुख्यमंत्री के नाम को लेकर जब चर्चा हो रही है, तो लोग मुख्यमंत्री को मिलने वाली सैलरी और सुविधाओं के बारे में भी जानना चाहते हैं. आज हम आपको बताएंगे कि दिल्ली के मुख्यमंत्री को कितनी सैलरी मिलती है और उनकी सैलरी विधायकों से कितनी अधिक होती है. जानकारी के मुताबिक दिल्ली में विधायकों के वेतन भत्ते मिलाकर कुल 90 हजार रुपये मिलते हैं. वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री को हर महीने 1 लाख 70 हजार रुपये मिलते हैं.  बता दें कि बाकी सभी राज्यों के मुकाबले दिल्ली के मुख्यमंत्री को ज्यादा सैलरी मिलती है. 

 सीएम की रेस में कौन आगे?

दिल्ली मुख्यमंत्री की रेस में कई नेताओं का नाम सामने आ रहा है. इसमें दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को हराने वाले बीजेपी के नेता प्रवेश वर्मा, तीन बार रोहिणी सीट से विधायक रहे विजेंद्र गुप्ता, बीजेपी के प्रमुख पदों पर रह चुके सतीश उपाध्याय, प्रदेश के महासचिव रहे आशीष सूद जो इस बार जनकपुरी से विधायक चुने गये हैं. इसके अलावा जितेंद्र महाजन का नाम भी सामने आ रहा है. अब देखना ये होगा कि दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा.

ये भी पढ़ें:ओसामा बिन लादेन को मारने वाली टीम को ओबामा ने क्यों गिफ्ट किया था इंचटेप? दिलचस्प है ये कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sky Color Fact : धरती से नीला और अंतरिक्ष से काला क्यों दिखता है आसमान? जान लीजिए इसके पीछे का लोचा
धरती से नीला और अंतरिक्ष से काला क्यों दिखता है आसमान? जान लीजिए इसके पीछे का लोचा
CJP Protest Delhi: बड़े आंदोलन को संभालने के लिए कहां रिजर्व रहती है फोर्स? जानिए कितनी ताकतवर है दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था
बड़े आंदोलन को संभालने के लिए कहां रिजर्व रहती है फोर्स? जानिए कितनी ताकतवर है दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था
UCC In MP: धर्म बदलने के बाद भी क्या पिता की संपत्ति का अधिकारी रहेगा बेटा, जानिए क्या कहता है नया UCC कानून?
धर्म बदलने के बाद भी क्या पिता की संपत्ति का अधिकारी रहेगा बेटा, जानिए क्या कहता है नया UCC कानून?
Black Armband Protest : कहां से शुरू हुआ काली पट्टी बांधकर विरोध करना, किसने पहली बार किया था ऐसा प्रयोग
कहां से शुरू हुआ काली पट्टी बांधकर विरोध करना, किसने पहली बार किया था ऐसा प्रयोग

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget