एक्सप्लोरर

कैसे बनता है गोल्डन पासपोर्ट और किन लोगों को मिलता है? जानें इसकी खासियत

दुनिया के कई देशों में नागरिकता को लेकर नियम बनाए गए हैं, लेकिन कुछ देश ऐसे हैं जो अपनी नागरिकता बेचते हैं. कोई भी व्यक्ति इन देशों में निवेश करके या प्रॉपर्टी खरीदकर नागरिकता हासिल कर सकता है.

What is Golden Passport: आईपीएल की पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी को लेकर एक खबर सामने आई है. ललित मोदी ने लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग में अपना इंडियन पासपोर्ट सरेंडर कर दिया है. इसके बाद उन्होंने एक छोटे से देश वानुआतु की नागरिकता ले ली है. विदेश मंत्रालय की ओर से इसकी पुष्टि भी की गई है. इस खबर में कहा गया है कि ललित मोदी ने वानुआतु में मोटा निवेश करके वहां का गोल्डन पासपोर्ट भी हासिल कर लिया है, जिसके बाद वह करीब 113 देशों में वीजा फ्री एंट्री कर पाएंगे. 

अब सवाल यह है कि आपने कई तरह के पासपोर्ट के बारे में सुना होगा, लेकिन यह गोल्डन पासपोर्ट क्या होता है? इसे किस तरह हासिल किया जा सकता है? इसकी खासियत क्या होती है? इस आर्टिकल में यह जानेंगे. 

नागरिकता बेचने का है जरिया

दुनिया के कई देशों में नागरिकता हासिल करने को लेकर नियम बनाए गए हैं, लेकिन कुछ देश ऐसे हैं जो अपनी नागरिकता बेचते हैं. कोई भी व्यक्ति इन देशों में निवेश करके या प्रॉपर्टी खरीदकर नागरिकता हासिल कर सकता है. इस तरह से ये देश निवेश के जरिए आर्थिक विकास को बढ़ावा देते हैं. वानुआतु जैसे लगभग 20 देश ऐसे हैं जो 'सिटिजनशिप बाय इन्वेस्टमेंट' (CBI) या 'गोल्डन पासपोर्ट' जैसा कार्यक्रम चला रहे हैं. इन देशों में निवेश के जरिए नागरिकता हासिल की जा सकती है. 

इतने करोड़ में मिल जाता है गोल्डन पासपोर्ट

ललित मोदी ने वानुआतु की नागरिकता ली है, इसके उन्होंने इस देश में करोड़ों का निवेश किया है. जानकारी के मुताबिक, वानुआतु में सिटिजनशिप खरीदने की लागत 1.18 करोड़ रुपये से 1.35 करोड़ रुपये तक है. इसके अलावा कुछ अन्य देश भी हैं, जो इस तरह का कार्यक्रम चलाकर नागरिकता बेचते हैं. ऑस्ट्रिया में इन्वेस्टमेंट का कोई पैमाना नहीं है. इस देश का नागरिक बनने पर 180 देशें में वीजा फ्री एंट्री मिल जाती है. वहीं माल्टा में 5.4 करोड़ का निवेश करने पर नागरिकता मिलती है. डॉमिनिका और सेंटर लूसिया में 83 लाख तो वहीं तुर्की भी इसमें शामिल है, जहां नागरिकता के लिए 3.3 करोड़ रुपये का इन्वेस्टमेंट करना होता है. 

क्यों खरीदा जाता है गोल्डन पासपोर्ट

जो देश इस तरह का कार्यक्रम चलाकर नागरिकता बेच रहे हैं, उन देशों का पासपोर्ट काफी ताकतवर है. ऐसे मे वहां का नागरिक बनने पर कई देशों में वीजा फ्री एंट्री मिल जाती है. अधिकतर बिजनेसमैन ऐसा करते हैं, जिससे उनको अपना व्यापार बढ़ाने में मदद मिलती है. 'सिटिजनशिप बाय इन्वेस्टमेंट' कार्यक्रम वाले कई देश टैक्स हेवन हैं, यहां बिजनेस करने पर टैक्स भी नहीं देना होता है. 

यह भी पढ़ें: भारत में सबसे ज्यादा इस देश से होती है सोने की तस्करी, आंकड़े देख घूम जाएगा सिर

प्रांजुल श्रीवास्तव एबीपी न्यूज में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. फिलहाल फीचर डेस्क पर काम कर रहे प्रांजुल को पत्रकारिता में 9 साल तजुर्बा है. खबरों के साइड एंगल से लेकर पॉलिटिकल खबरें और एक्सप्लेनर पर उनकी पकड़ बेहतरीन है. लखनऊ के बाबा साहब भीम राव आंबेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता का 'क, ख, ग़' सीखने के बाद उन्होंने कई शहरों में रहकर रिपोर्टिंग की बारीकियों को समझा और अब मीडिया के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं. प्रांजुल का मानना है कि पाठक को बासी खबरों और बासी न्यूज एंगल से एलर्जी होती है, इसलिए जब तक उसे ताजातरीन खबरें और रोचक एंगल की खुराक न मिले, वह संतुष्ट नहीं होता. इसलिए हर खबर में नवाचार बेहद जरूरी है.

प्रांजुल श्रीवास्तव काम में परफेक्शन पर भरोसा रखते हैं. उनका मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ सूचनाओं को पहुंचाने का काम नहीं है, यह भी जरूरी है कि पाठक तक सही और सटीक खबर पहुंचे. इसलिए वह अपने हर टास्क को जिम्मेदारी के साथ शुरू और खत्म करते हैं. 

अलग अलग संस्थानों में काम कर चुके प्रांजुल को खाली समय में किताबें पढ़ने, कविताएं लिखने, घूमने और कुकिंग का भी शौक है. जब वह दफ्तर में नहीं होते तो वह किसी खूबसूरत लोकेशन पर किताबों और चाय के प्याले के साथ आपसे टकरा सकते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meerut Jail Radio Station: क्या जेल में फरमाइश पर सुने जा सकते हैं पसंद के गाने, क्या कहता है नियम?
क्या जेल में फरमाइश पर सुने जा सकते हैं पसंद के गाने, क्या कहता है नियम?
Rani Karnavati and Humayun: इस हिंदू रानी से राखी बंधवाता था मुगल बादशाह हुमायूं, एक बुलावे पर हो गई थी जंग
इस हिंदू रानी से राखी बंधवाता था मुगल बादशाह हुमायूं, एक बुलावे पर हो गई थी जंग
मोर को कौन-सा दाना खिलाना सही? वरना खराब हो जाएगा पेट
मोर को कौन-सा दाना खिलाना सही? वरना खराब हो जाएगा पेट
खेत में दिखे यह सांप तो न करें अजगर समझने की गलती, चली जाएगी जान
खेत में दिखे यह सांप तो न करें अजगर समझने की गलती, चली जाएगी जान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
1650 करोड़ का साम्राज्य और राजाओं जैसी जिंदगी! एक्टिंग के अलावा इन कामों से करोड़ों छापते हैं मेगास्टार चिरंजीवी
1650 करोड़ का साम्राज्य और राजाओं जैसी जिंदगी! इन कामों से करोड़ों छापते हैं चिरंजीवी
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
Embed widget