एक्सप्लोरर

भारत के इस राज्य में ऐसा क्या हुआ कि पेट्रोल के रेट 15 रुपये तक कम, जानें इसके पीछे की वजह

भारत के केंद्रशासित प्रदेश लक्ष्यद्वीप में सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दाम में बड़ी कटौती की है. जानिए कैसे आखिर इस स्टेट में पेट्रोल-डीजल का दाम इतना कम हुआ है.

केंद्र सरकार ने लक्षद्वीप द्वीप समूह की जनता को बड़ा तोहफा दिया है. सरकार ने लक्षद्वीप द्वीप में एंड्रोट और कल्पेनी द्वीप के लिए पेट्रोल और डीजल के दाम में 15.3 रुपये प्रति लीटर कमी की है. वहीं कावारत्ती और मिनिकॉय के लिए यह कटौती 5.2 रुपये प्रति लीटर है.  लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस राज्य में आखिर पेट्रोल डीजल के दाम में इतनी बड़ी कटौती क्यों की गई है. 

कीमतों में क्यों हुई कटौती?

पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्रालय ने बताया कि लक्षद्वीप में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन चार द्वीपों- कवरत्ती, मिनिकॉय, एंड्रोट और कल्पेनी को पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति करता है. इस सरकारी कंपनी के डिपो कवरत्ती और मिनिकॉय में हैं. इनमें सप्लाई केरल के कोच्चि वाले आईओसीएल डिपो से होती है. मंत्रालय ने बताया कि लक्षद्वीप द्वीपों के डिपो में पेट्रोल-डीजल पहुंचाने की लागत काफी अधिक थी और उस हिसाब से फायदा नहीं होता था. इसलिए पूंजीगत खर्च की वसूली के लिए तीन साल पहले पेट्रोल और डीजल पर 6.90 रुपये प्रति लीटर का अतिरिक्त चार्ज लगाया गया था. यह 10 फीसदी वैट समेत 7.60 रुपये हो गया था. लेकिन अब वसूली पूरी हो गई है, इसलिए इस चार्ज को हटा लिया गया है.

क्यों अलग था चार्ज

पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्रालय के मुताबिक सभी द्वीपों की कीमत को बराबर करने के लिए 7.60 रुपये प्रति लीटर के चार्ज को बिक्री की मात्रा के आधार पर चार द्वीपों में बांटा गया था. इस वजह से मुख्य द्वीपों- कावारत्ती और मिनिकॉय में पेट्रोल और डीजल की रिटेल सेलिंग प्राइस में 5.2 रुपये प्रति लीटर की कमी आएगी. वहीं अन्य द्वीपों यानी एंड्रोट और कालपेनी के लिए यह कटौती लगभग 15.3 रुपये/लीटर रहेगी.

कितना हुआ पेट्रोल का दाम?

नई कटौती के बाद अब लक्षद्वीप के सभी द्वीपों पर पेट्रोल 100.75 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.71 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से मिलेगा. केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लक्ष्‍यद्वीप में पेट्रोल और डीजल के दाम घटाने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी पहले ऐसे नेता है, जिन्होंने लक्ष्यदीप वासियों को अपना परिवार माना है.

 

ये भी पढ़ें: कैसे लगते हैं ट्रेन के ब्रेक, जिनके ना लगने से मालगाड़ी से टकराई साबरमती-आगरा सुपरफास्ट ट्रेन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
Devendra Nath Mahto Hunger Strike : अनशन में चोरी-छिपे खाना खाया तो क्या हो सकती है सजा? जानें नियम
अनशन में चोरी-छिपे खाना खाया तो क्या हो सकती है सजा? जानें नियम
Shakib Al Hasan Net Worth : कितनी दौलत के मालिक हैं शाकिब अल हसन? कहां से होती है उनकी कमाई
कितनी दौलत के मालिक हैं शाकिब अल हसन? कहां से होती है उनकी कमाई

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
रांची प्रोटेस्ट में एक अनशनकारी की बिगड़ी तबीयत, ले जाया गया अस्पताल
रांची प्रोटेस्ट में एक अनशनकारी की बिगड़ी तबीयत, ले जाया गया अस्पताल
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
Embed widget