एक्सप्लोरर

पाकिस्तान में कृष्ण भगवान का सबसे बड़ा मंदिर कौन सा है? जानिए उसका इतिहास और महत्व

Krishna Janmashtami 2025: पाकिस्तान में भगवान श्रीकृष्ण का सबसे बड़ा मंदिर स्थित है. आज भी जन्माष्टमी पर यहां धूमधाम से पूजा, आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं और भगवान कृष्ण की आराधना करते हैं.

Krishna Janmashtami 2025: 16 अगस्त यानि कि कल (शनिवार) जन्माष्टमी का त्योहार देशभर में धूमधाम से मनाया जाएगा. यह एक ऐसा त्योहार है जिसे दुनियाभर में हिंदू धर्म के लोग मनाते हैं. विदेश में रहने वाले लोग भी भारतीय परंपरा को जीवित रखने के लिहाज से जन्माष्टमी का त्योहार बड़े जोश के साथ मनाते हैं. भारत की तरह पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी जन्माष्टमी को खूब हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. इस दौरान यहां के हिंदू मंदिरों में पूजा-पाठ के साथ भगवान की आरती होती है. चलिए इसी क्रम में जानते हैं कि आखिर पाकिस्तान में कृष्ण भगवान का सबसे बड़ा मंदिर कौन सा है. 

पाकिस्तान का सबसे बड़ा कृष्ण मंदिर

पाकिस्तान में भगवान श्रीकृष्ण का सबसे बड़ा मंदिर कृष्ण मंदिर रावलपिंडी है. पाक में यह मंदिर 1897 में बनाया गया था और रावलपिंडी का यह सबसे बड़ा हिंदू स्थल है. इस मंदिर को कांची मल और उजागर मल राम पांचाल द्वारा बनवाया गया था. 1947 में कुछ वक्त के लिए इसे विभाजन के वक्त बंद किया गया था, लेकिन बाद में फिर इस मंदिर को खोल दिया गया था. 

पहले तो यहां पर रहने वाले हिंदू इस मंदिर की देखरेख करते रहते थे, लेकिन बाद में 1970 में इसे ईटीपीबी के नियंत्रण में दे दिया गया था. 1980 के दशक तक तो पाकिस्तान के इस्लामाबाद में रहने वाले भारतीय राजदूत भी इस मंदिर में पूजा करने के लिए आते थे. 

पाक में और भी हैं श्रीकृष्ण के मंदिर

इस मंदिर के अलावा भी पाकिस्तान में कई सारे कृष्ण मंदिर हैं. जन्माष्टमी पर जिनकी छटा निराली होती है. लाहौर की बात करें तो अभी भी वहां पर 20-22 मंदिर हैं, लेकिन पूजा सिर्फ दो ही मंदिरों में की जाती है, इनमें से एक कृष्ण मंदिर है और दूसरा वाल्मीकि मंदिर है. कृष्ण मंदिर केसरपुरा में मौजूद है, यहां जन्माष्टमी पर विधिवत पूजा की जाती है. एबटाबाद में भी श्रीकृष्ण का मशहूर मंदिर है, लेकिन फिलहाल यह खस्ताहाल में है. इस मंदिर में पूजा-पाठ नहीं होता है, लेकिन हिंदू श्रद्धालु मंदिर में पूजा करने के लिए आते हैं. 

कराची में श्रीकृष्ण मंदिर

कराची के स्वामीनारायण मंदिर में हिंदू धर्म को मानने वालों के साथ-साथ इस्लाम को मानने वाले भी आते हैं. इसमें हरे कृष्ण महाराज और राधा कृष्णदेव की मूर्तियां हैं. इसके अलावा क्वेटा में इस्कॉन मंदिर बना है. साल 2007 में पाकिस्तान सरकार से जमीन खरीदकर भगवान श्रीकृष्ण के लिए मंदिर बनवाया गया था. यह मंदिर भी बहुत मशहूर है.

यह भी पढ़ें: कराची से लाहौर तक, जानिए सरहद के उस पार पाकिस्तान में कैसे मनाते हैं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी?

About the author निधि पाल

निधि पाल को पत्रकारिता में छह साल का तजुर्बा है. लखनऊ से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत भी नवाबों के शहर से की थी. लखनऊ में करीब एक साल तक लिखने की कला सीखने के बाद ये हैदराबाद के ईटीवी भारत संस्थान में पहुंचीं, जहां पर दो साल से ज्यादा वक्त तक काम करने के बाद नोएडा के अमर उजाला संस्थान में आ गईं. यहां पर मनोरंजन बीट पर खबरों की खिलाड़ी बनीं. खुद भी फिल्मों की शौकीन होने की वजह से ये अपने पाठकों को नई कहानियों से रूबरू कराती थीं.

अमर उजाला के साथ जुड़े होने के दौरान इनको एक्सचेंज फॉर मीडिया द्वारा 40 अंडर 40 अवॉर्ड भी मिल चुका है. अमर उजाला के बाद इन्होंने ज्वाइन किया न्यूज 24. न्यूज 24 में अपना दमखम दिखाने के बाद अब ये एबीपी न्यूज से जुड़ी हुई हैं. यहां पर वे जीके के सेक्शन में नित नई और हैरान करने वाली जानकारी देते हुए खबरें लिखती हैं. इनको न्यूज, मनोरंजन और जीके की खबरें लिखने का अनुभव है. न्यूज में डेली अपडेट रहने की वजह से ये जीके के लिए अगल एंगल्स की खोज करती हैं और अपने पाठकों को उससे रूबरू कराती हैं.

खबरों में रंग भरने के साथ-साथ निधि को किताबें पढ़ना, घूमना, पेंटिंग और अलग-अलग तरह का खाना बनाना बहुत पसंद है. जब ये कीबोर्ड पर उंगलियां नहीं चला रही होती हैं, तब ज्यादातर समय अपने शौक पूरे करने में ही बिताती हैं. निधि सोशल मीडिया पर भी अपडेट रहती हैं और हर दिन कुछ नया सीखने, जानने की कोशिश में लगी रहती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान में कितने हिंदू, 1947 से कितने हुए कम?
पाकिस्तान में कितने हिंदू, 1947 से कितने हुए कम?
पूरा क्यों नहीं गाया जाता था वंदे मातरम, किसने हटाए थे बाकी अंतरे?
पूरा क्यों नहीं गाया जाता था वंदे मातरम, किसने हटाए थे बाकी अंतरे?
CM विजय की मां पर बीजेपी चीफ की आपत्तिजनक टिप्पणी, कितनी हो सकती है सजा?
CM विजय की मां पर बीजेपी चीफ की आपत्तिजनक टिप्पणी, कितनी हो सकती है सजा?
क्या अब पूरा गाना होगा वंदे मातरम, दो अंतरे गाने पर हो जाएगी जेल?
क्या अब पूरा गाना होगा वंदे मातरम, दो अंतरे गाने पर हो जाएगी जेल?

वीडियोज

Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie
Hrithik Roshan-Saba Azad के Breakup Rumours के बीच Viral Dating App Profile ने बढ़ाई हलचल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget