एक्सप्लोरर

किस हिंदू देश में रहते हैं सबसे ज्यादा मुस्लिम, 2050 तक कितनी हो जाएगी इनकी आबादी?

भारत ऐसा हिंदू देश है जहां सबसे ज्यादा मुस्लिम रहते हैं. विशेषज्ञों का अनुमान है कि 2050 तक भारत दुनिया का सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाला देश बन जाएगा, जो इंडोनेशिया को भी पीछे छोड़ देगा.

हिंदू बहुल देशों की बात करें तो भारत और नेपाल प्रमुख हैं. भारत और नेपाल दोनों आसपास में स्थित हैं. नेपाल और भारत दोनों देशों में अधिकांशत: हिंदू धर्म के लोग रहते हैं. चलिए जानते हैं कि किस हिंदू देश में रहते हैं सबसे ज्यादा मुस्लिम, 2050 तक इनकी आबादी कितनी हो जाएगी?

किस देश में सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी

भारत में करीब 79% लोग हिंदू धर्म को मानते हैं, जबकि नेपाल में ये आंकड़ा 81% के आसपास है. लेकिन अगर मुस्लिम आबादी की बात करें, तो भारत दुनिया का वो हिंदू बहुल देश है जहां सबसे ज्यादा मुस्लिम रहते हैं. 2011 की जनगणना के अनुसार, भारत में मुस्लिम आबादी लगभग 17.22 करोड़ थी, जो कुल जनसंख्या का 14.2% है. यह संख्या इंडोनेशिया और पाकिस्तान के बाद दुनिया में तीसरे नंबर पर है. लेकिन विशेषज्ञों का अनुमान है कि 2050 तक भारत दुनिया का सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाला देश बन जाएगा, जो इंडोनेशिया को भी पीछे छोड़ देगा.

2050 तक कितनी हो जाएगी संख्या

प्यू रिसर्च सेंटर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2050 तक भारत में मुस्लिम आबादी बढ़कर लगभग 31 करोड़ हो सकती है. इसका मतलब है कि भारत की कुल आबादी का करीब 18.4% हिस्सा मुस्लिम होगा. लेकिन उस समय भी भारत में हिंदू बहुसंख्यक रहेंगे यानी भारत में चार में से तीन लोग हिंदू होंगे और मुस्लिम सबसे बड़ा अल्पसंख्यक समुदाय होगा.

इसका मुख्य कारण है 

दुनिया में इस्लाम दूसरा सबसे बड़ा धर्म है. इसके साथ ही ये तेजी से बढ़ने वाला धर्म भी है. प्यू रिसर्च सेंटर की स्टडी बताती है कि मुस्लिम समुदाय में प्रति महिला औसतन 3.1 बच्चे पैदा होते हैं, जो हिंदू समुदाय (2.1 बच्चे) से ज्यादा है. दुनिया में मुस्लिमों की आबादी 200 करोड़ के पार है. जो कुल जनसंख्या की एक चौथाई हिस्सा है.

किस राज्य में सबसे ज्यादा मुस्लिम

भारत के सबसे अधिक आबादी वाले उत्तर प्रदेश में मुस्लिम आबादी भी सबसे आगे है. उत्तर प्रदेश की कुल आबादी में मुस्लिम समुदाय की संख्या लगभग 3.84 करोड़ थी, जो राज्य की कुल आबादी का 19.26% है. UP में सबसे ज्यादा मुस्लिम मुरादाबाद में रहते हैं. इसके बाद रामपुर, बिजनौर, शामली, मुजफ्फरनगर मुस्लिम बहुल क्षेत्र में आते हैं.

इसे भी पढ़ें-क्या भारतीय नागरिकता साबित करने के लिए आधार कार्ड काफी है, क्या कहता है 2016 का आधार एक्ट?

About the author नेहा सिंह

नेहा सिंह बीते 6 साल से डिजिटल मीडिया की दुनिया से जुड़ी हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद से ताल्लुक रखती हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद हैदराबाद स्थित ईटीवी भारत से साल 2019 में अपने करियर की शुरुआत की. यहां पर दो साल तक बतौर कंटेट एडिटर के पद पर काम किया इस दौरान उन्हें एंकरिंग का भी मौका मिला जिसमें उन्होंने बेहतरीन काम किया.

फिर देश की राजधानी दिल्ली का रुख किया, यहां प्रतिष्ठित चैनलों में काम कर कलम को धार दी. पहले इंडिया अहेड के साथ जुड़ीं और कंटेंट के साथ-साथ वीडियो सेक्शन में काम किया. 

इसके बाद नेहा ने मेनस्ट्रीम चैनल जी न्यूज में मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के पद पर अपनी सेवाएं दीं. जी न्यूज में रहते हुए नेशनल और इंटरनेशनल मुद्दों पर एक्सप्लेनर वीडियो क्रिएट किए.

इसी बीच प्रयागराज महाकुंभ के दौरान कुलवृक्ष संस्थान से जुड़कर महाकुंभ भी कवर किया, साधु-संतों का इंटरव्यू किया. लोगों से बातचीत करके उनके कुंभ के अनुभव और समस्याओं को जाना.

वर्तमान में नेहा एबीपी लाइव में कार्यरत हैं, जहां पर नॉलेज सेक्शन में ऐसी खबरों को एक्सप्लेन करती हैं, जिनके बारे में आम पाठक को रुचि होती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या किसी मंत्री को गिरफ्तार कर सकती है पुलिस, क्या है प्रोसेस
क्या किसी मंत्री को गिरफ्तार कर सकती है पुलिस, क्या है प्रोसेस
FIR से कितनी अलग होती है NCR, इसमें कैसे होती है कार्रवाई?
FIR से कितनी अलग होती है NCR, इसमें कैसे होती है कार्रवाई?
यहां अमीर भुगतते हैं रईसी की सजा, जानें क्या है वजह?
यहां अमीर भुगतते हैं रईसी की सजा, जानें क्या है वजह?
भारत के इस राज्य में टूटते हैं सबसे कम रिश्ते, आंकड़े देख रह जाएंगे हैरान
भारत के इस राज्य में टूटते हैं सबसे कम रिश्ते, आंकड़े देख रह जाएंगे हैरान

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी उम्र कम, वो नए अध्यक्ष', नितिन नवीन के लिए ये क्या बोल गए TMC नेता सौगत रॉय
'उनकी उम्र कम, वो नए अध्यक्ष', नितिन नवीन के लिए ये क्या बोल गए TMC नेता सौगत रॉय
'कुछ फैसले दिल्ली में होते हैं...' NDA में जाने की अटकलों के बीच शरद पवार का बयान
'कुछ फैसले दिल्ली में होते हैं...' NDA में जाने की अटकलों के बीच शरद पवार का बयान
अमेरिकी धरती पर US को भारत ने जमकर सुनाया, जयशंकर बोले- 'दिखावा खत्म'
अमेरिकी धरती पर US को भारत ने जमकर सुनाया, जयशंकर बोले- 'दिखावा खत्म'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
Delhi SIR: 'हमें कचरे में ही फेंक दो...', वोटर लिस्ट से नाम कटने पर भड़के बेला स्टेट के नागरिक
'हमें कचरे में ही फेंक दो...', वोटर लिस्ट से नाम कटने पर भड़के बेला स्टेट के नागरिक
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले - गंभीर मसला
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले - गंभीर मसला
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
बकरे में बढ़ाना है मांस, उसे खिलाएं नेपियर घास के साथ लोबिया
बकरे में बढ़ाना है मांस, उसे खिलाएं नेपियर घास के साथ लोबिया
Embed widget