एक्सप्लोरर

मुर्गी-बत्तख से लेकर शतरमुर्ग तक के अंडे खा जाता है इंसान, सांप के क्यों नहीं खाता? कारण जान लेंगे तो रह जाएंगे हैरान

मुर्गी-बत्तख से लेकर शतरमुर्ग तक के अंडे तो इंसान बड़े चाव से खाता है. लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि सांप के अंडे को भी खाया जा सकता है?. क्या सांप के अंडे में जहर होता है? आइये जानते हैं.

दुनिया के सबसे जहरीले जानवरों में से एक सांप को लेकर लोगों के मन में भय बना रहता है. इंसानों के बीच सांपो को लेकर डर उनका जहरीला होने होता है. इनके काटने मात्र से शरीर में तेजी से जहर फैलता है और सही समय पर इलाज ना मिलने पर इंसान की मौत भी हो जाती है. अन्य जीवों की तरह सांप भी अंडे देते हैं. लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि इंसान मुर्गी, बत्तख से लेकर शुतुरमुर्ग तक के अंडे बड़े चाव से खाता है. लेकिन सांप के अंडे क्यों नहीं खाता? क्या सांप के अंडे खाने योग्य होते हैं? आइये जानते हैं.

दुनिया में कितनी प्रजाति के सांप जहरीले

बता दें कि दुनियाभर में सांपों की 35 हजार से भी ज्यादा प्रजातियां पाई जाती हैं. वैज्ञानिकों के अनुसार इनमें से केवल 600 प्रजातियां ही जहरीली होती हैं. वहीं इनमें से कुछ ही सांप की प्रजातियां ऐसी होती हैं जो इंसानों के लिए खतरा है. इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि हर सांप इंसानों के लिए खतरा नहीं होता है. भारत की बात करें तो भारत में सांपों की 300 से भी ज्यादा प्रजातियां पाई जाती हैं. जिसमें से 66 प्रजाति के सांप ऐसे होते हैं जो जहरीले होते हैं बाकी 42 प्रजाति के सांप कम जहरीले और सांपों की 23 प्रजातियां ऐसी होती है जिनके काटने से व्यक्ति की मौत हो जाती है. सांप काटने से सबसे ज्यादा मौत भारत में होती है इसिलिए भारत को 'स्नेक कैपिटल ऑफ द वर्ल्ड' कहा जाता है.

 सांप का अंडा जहरीला होता है

एक्सपर्ट्स कहते हैं कि सांप के अंडों में जहर नहीं होता इन्हें खाया जा सकता है. बशर्ते वे ताजा हों और सही तरीके से तैयार किए जाएं. जिस तरह मुर्गी के अंडे में प्रोटीन पाया जाता है ठीक उसी तरह सांपों के अंडों में भी प्रोटीन पाया जाता है. हालांकि सांप के अंडों में बैक्टीरिया हो सकता है जिसे खाने से लोगों को एलर्जी या पेट में दर्द की समस्या हो सकती है. इसिलिए इसे खाने से पहले अच्छी तरह पकाकर खाना चाहिए. इतना ही नहीं दुनिया में कुछ ऐसे देश भी हैं जहां सांप के अंडे खाने की परंपरा है. इसमें वियतनाम, थाइलैंड, चीन, जापान हैं. यहां अंडे के साथ-साथ सांप को भी खाने की परंपरा है. जैसे चीन में खास फंक्शन पर सांप का मांस परोसा जाता है. वियतनाम में भी लोग सांप के मांस को बड़े चाव से खाते हैं. थाईलैंड में सांप का मांस खाना आम बात है.  

इसे भी पढ़ें- Us Pakistan Oil Deal: कराची के समंदर में कितना है तेल, जिससे रातोंरात अमीर बन सकता है पाकिस्तान

About the author नेहा सिंह

नेहा सिंह बीते 6 साल से डिजिटल मीडिया की दुनिया से जुड़ी हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद से ताल्लुक रखती हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद हैदराबाद स्थित ईटीवी भारत से साल 2019 में अपने करियर की शुरुआत की. यहां पर दो साल तक बतौर कंटेट एडिटर के पद पर काम किया इस दौरान उन्हें एंकरिंग का भी मौका मिला जिसमें उन्होंने बेहतरीन काम किया.

फिर देश की राजधानी दिल्ली का रुख किया, यहां प्रतिष्ठित चैनलों में काम कर कलम को धार दी. पहले इंडिया अहेड के साथ जुड़ीं और कंटेंट के साथ-साथ वीडियो सेक्शन में काम किया. 

इसके बाद नेहा ने मेनस्ट्रीम चैनल जी न्यूज में मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के पद पर अपनी सेवाएं दीं. जी न्यूज में रहते हुए नेशनल और इंटरनेशनल मुद्दों पर एक्सप्लेनर वीडियो क्रिएट किए.

इसी बीच प्रयागराज महाकुंभ के दौरान कुलवृक्ष संस्थान से जुड़कर महाकुंभ भी कवर किया, साधु-संतों का इंटरव्यू किया. लोगों से बातचीत करके उनके कुंभ के अनुभव और समस्याओं को जाना.

वर्तमान में नेहा एबीपी लाइव में कार्यरत हैं, जहां पर नॉलेज सेक्शन में ऐसी खबरों को एक्सप्लेन करती हैं, जिनके बारे में आम पाठक को रुचि होती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सालों से रखे परमाणु बम खराब क्यों नहीं होते? कैसे किया जाता है इन्हें स्टोर
सालों से रखे परमाणु बम खराब क्यों नहीं होते? कैसे किया जाता है इन्हें स्टोर
क्या चुनाव आयोग में कोई छोटा-बड़ा है, SC के अनुसार किसके पास ज्यादा पावर?
क्या चुनाव आयोग में कोई छोटा-बड़ा है, SC के अनुसार किसके पास ज्यादा पावर?
अलग अलग क्यों होते हैं सवारी और माल गाड़ी के इंजन? क्या है वजह
अलग अलग क्यों होते हैं सवारी और माल गाड़ी के इंजन? क्या है वजह
समुद्र में ट्रैफिक रूल तोड़ने पर कौन करता है चालान? कौन है वहां की पुलिस
समुद्र में ट्रैफिक रूल तोड़ने पर कौन करता है चालान? कौन है वहां की पुलिस

वीडियोज

Hanuman Ansh के बाद Bageshwar Dham पर फिल्म बनाएंगी Anupriya Nagar? दिया बड़ा हिंट
Oscars 2027 के लिए India की Official Entry बनी Marathi Film Gondhal
Katrina Kaif की Postpartum Body पर Trolls, Aishwarya से Kareena तक Actresses भी हुईं Target
Qazi Touqeer की 21 साल पुरानी कहानी: Fame Gurukul की जीत से Bigg Boss 20 तक का सफर
IIT छात्र के सुसाइड केस में नया ट्विस्ट !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR प्रक्रिया पर बवाल के बीच चुनाव आयोग का जवाब- 'सभी काम कानून के मुताबिक'
SIR प्रक्रिया पर बवाल: EC ने कहा- विचारों में मतभेद का मतलब नहीं टकराव, सहमति से सभी फैसले
रविवार को भी खुलेंगे बैंक, हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसला
रविवार को भी खुलेंगे बैंक, हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसला
सलवार उतारने की कोशिश रेप का प्रयास नहीं? पटना HC के फैसले पर SC नाराज, CJI बोले- 'हम...'
सलवार उतारने की कोशिश रेप का प्रयास नहीं? पटना HC के फैसले पर SC नाराज, CJI बोले- 'हम...'
रिंकू सिंह ने 2027 वर्ल्ड कप का जिक्र कर विराट-रोहित पर दिया बड़ा बयान, जानें क्या कहा
रिंकू सिंह ने 2027 वर्ल्ड कप का जिक्र कर विराट-रोहित पर दिया बड़ा बयान, जानें क्या कहा
SIR विवाद पर अभिषेक मनु सिंघवी बोले- 'चुनाव आयोग के अंदर भी बुलडोजर'
SIR विवाद पर अभिषेक मनु सिंघवी बोले- 'चुनाव आयोग के अंदर भी बुलडोजर'
बिहार दारोगा भर्ती की मुख्य परीक्षा रद्द, BPSSC ने जारी किया नोटिस
बिहार दारोगा भर्ती की मुख्य परीक्षा रद्द, BPSSC ने जारी किया नोटिस
UN में पाकिस्तान के बिगड़े बोल, भारत को गीदड़भभकी देकर बोले इशाक डार- 'आर्टिकल 370...'
UN में पाकिस्तान के बिगड़े बोल, भारत को गीदड़भभकी देकर बोले इशाक डार- 'आर्टिकल 370...'
'चुनाव दोबारा हों...' ECI-SIR विवाद पर अरविंद केजरीवाल ने कर दी बड़ी मांग
'चुनाव दोबारा हों...' ECI-SIR विवाद पर अरविंद केजरीवाल ने कर दी बड़ी मांग
Embed widget