एक्सप्लोरर

यूनिवर्सिटी का चुनाव जीतकर हर साल कितने रुपये कमाते हैं छात्र नेता, जानें किस पोस्ट पर होती है कितनी कमाई?

विश्वविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव न केवल छात्रों के बीच नेतृत्व और लोकप्रियता का मंच हैं, बल्कि कई बार आर्थिक अवसरों का भी जरिया बनते हैं चलिए जानते हैं कि छात्रनेता कितना कमाते हैं.

भारत में बड़े-बड़े विश्वविद्यालयों जैसे दिल्ली यूनिवर्सिटी, JNU, BHU और इलाहाबाद यूनिवर्सिटी जैसे संस्थानों में छात्रसंघ चुनाव चर्चा का विषय रहते हैं. यहां के चुनाव न केवल राजनीतिक दलों के लिए भविष्य के नेताओं को तैयार करने का मंच हैं, बल्कि छात्र नेताओं के लिए भी कई तरह के आर्थिक लाभ लेकर आते हैं. हालांकि, छात्रसंघ के पदों पर सीधे तौर पर कोई वेतन या सैलरी नहीं दी जाती. फिर भी, विभिन्न स्रोतों से होने वाली कमाई और सुविधाएं छात्र नेताओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाती हैं. चलिए जानते हैं कि छात्रसंघ चुनाव जीतने पर हर साल कितने रुपये कमाते हैं छात्र नेता और किस पोस्ट पर होती है ज्यादा कमाई. 

छात्रसंघ नेताओं की जिम्मेदारियां

छात्रसंघ में आमतौर पर चार प्रमुख पद होते हैं अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव और संयुक्त सचिव. प्रत्येक पद की अपनी जिम्मेदारियां होती हैं, जैसे छात्रों की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाना, कैंपस की गतिविधियों का आयोजन करना और विभिन्न योजनाओं को लागू करना. लेकिन इन जिम्मेदारियों के साथ-साथ कुछ ऐसी सुविधाएं और अवसर भी मिलते हैं, जो आर्थिक लाभ का जरिया बनते हैं. 

कमाई के सोर्स

छात्रनेताओं की कोई सैलरी नहीं होती बल्कि उनकी आय विश्वविद्यालय और उनके प्रभाव पर निर्भर करता है. छात्रसंघ के पदाधिकारी कैंपस में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों, फेस्ट और सेमिनार जैसे आयोजनों का आयोजन करते हैं. इन आयोजनों में प्रायोजकों (स्पॉन्सर्स) से फंडिंग मिलती है. कई बार ये प्रायोजन लाखों रुपये तक हो सकते हैं. कई छात्र संगठन बड़े राजनीतिक दलों से समर्थित होते हैं, जैसे ABVP (BJP), NSUI (Congress) और AISA (वामपंथी दल). इन दलों से छात्र नेताओं को प्रचार, आयोजन और अन्य गतिविधियों के लिए फंडिंग मिलती है.

अन्य सोर्स

इसके अलावा छात्रसंघ के बड़े पदों पर बैठे नेताओं को अक्सर स्थानीय व्यवसायियों, कोचिंग संस्थानों और अन्य संगठनों से व्यक्तिगत प्रायोजन या सहायता मिलती है. यह राशि उनके प्रभाव और नेटवर्क पर निर्भर करती है. बता दें कि छात्रसंघ का अध्यक्ष सबसे प्रभावशाली पद होता है. एक अध्यक्ष को सुविधाओं और प्रायोजनों के जरिए सालाना अच्छी कमाई हो सकती है. बड़े विश्वविद्यालयों में यह राशि और भी अधिक हो सकती है.

इसे भी पढ़ें: वर्ल्ड बुक ऑफ गिनीज में लिखवाना है अपना तो कर सकते हैं ये काम, देख लें पूरी लिस्ट

About the author नेहा सिंह

नेहा सिंह बीते 6 साल से डिजिटल मीडिया की दुनिया से जुड़ी हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद से ताल्लुक रखती हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद हैदराबाद स्थित ईटीवी भारत से साल 2019 में अपने करियर की शुरुआत की. यहां पर दो साल तक बतौर कंटेट एडिटर के पद पर काम किया इस दौरान उन्हें एंकरिंग का भी मौका मिला जिसमें उन्होंने बेहतरीन काम किया.

फिर देश की राजधानी दिल्ली का रुख किया, यहां प्रतिष्ठित चैनलों में काम कर कलम को धार दी. पहले इंडिया अहेड के साथ जुड़ीं और कंटेंट के साथ-साथ वीडियो सेक्शन में काम किया. 

इसके बाद नेहा ने मेनस्ट्रीम चैनल जी न्यूज में मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के पद पर अपनी सेवाएं दीं. जी न्यूज में रहते हुए नेशनल और इंटरनेशनल मुद्दों पर एक्सप्लेनर वीडियो क्रिएट किए.

इसी बीच प्रयागराज महाकुंभ के दौरान कुलवृक्ष संस्थान से जुड़कर महाकुंभ भी कवर किया, साधु-संतों का इंटरव्यू किया. लोगों से बातचीत करके उनके कुंभ के अनुभव और समस्याओं को जाना.

वर्तमान में नेहा एबीपी लाइव में कार्यरत हैं, जहां पर नॉलेज सेक्शन में ऐसी खबरों को एक्सप्लेन करती हैं, जिनके बारे में आम पाठक को रुचि होती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुर्गा पंडाल में भगदड़, बाहरी राज्यों के मृतक के परिजनों को कैसे मिलेगी बंगाल में नौकरी?
दुर्गा पंडाल में भगदड़, बाहरी राज्यों के मृतक के परिजनों को कैसे मिलेगी बंगाल में नौकरी?
घर में करानी है रामलीला, जानिए कितना आता है कुल खर्च?
घर में करानी है रामलीला, जानिए कितना आता है कुल खर्च?
किस देश में कुत्ते को मिला था कार चलाने का लाइसेंस, जानें क्या थी वजह?
किस देश में कुत्ते को मिला था कार चलाने का लाइसेंस, जानें क्या थी वजह?
इस देश में बिल्ली को मारने पर दी जाती थी मौत की सजा, जानें क्यों बना ऐसा कानून ?
इस देश में बिल्ली को मारने पर दी जाती थी मौत की सजा, जानें क्यों बना ऐसा कानून ?

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget