एक्सप्लोरर

वर्ल्ड बुक ऑफ गिनीज में लिखवाना है अपना तो कर सकते हैं ये काम, देख लें पूरी लिस्ट

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाना हर हुनरमंद शख्स का सपना होता है. ये न केवल गर्व की बात है, बल्कि यह आपको दुनिया भर में पहचान दिला सकता है. चलिए जानते हैं कि इसके लिए क्या प्रक्रिया होती है.

दुनिया में टैलेंट की कमी नहीं है. किसी ना किसी के पास कोई ना कोई हुनर होता है और हर हुनरमंद शख्स चाहता है कि उसके हुनर को दुनिया देखे. कुछ लोग तो ऐसे होते हैं जो अपने टैलेंट के दम पर रिकॉर्ड बनाते हैं और इनके रिकॉर्ड दर्ज होते हैं 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' की किताब में. तो अगर आपके अंदर भी टैलेंट है और रिकॉर्ड बनाना चाहते हैं तो चलिए जानते हैं कि आप गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम कैसे दर्ज करवा सकते हैं. 

कौन दर्ज करवा सकता है नाम

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में कोई भी अपना नाम दर्ज करवा सकता है जिसके पास कुछ नया करने का टैलेंट हो. चाहे आप सबसे तेज समय में कुछ करने की योजना बना रहे हों, सबसे लंबा नृत्य करना चाहते हों या कोई अनोखा रिकॉर्ड बनाना चाहते हों तो इसके लिए आप गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड से संपर्क कर सकते हैं. चलिए जानते हैं इसके लिए क्या-क्या करना होगा.

पहला कदम

सबसे पहले आपको यह तय करना होगा कि आप कौन सा रिकॉर्ड बनाना चाहते हैं. गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की आधिकारिक वेबसाइट (www.guinnessworldrecords.com) (www.guinnessworldrecords.com) पर जाकर लॉग इन करें. कैटेगरी चुनें और 'Apply Now' पर क्लिक करें. आवेदन में आपको अपने रिकॉर्ड का विवरण, नियम और इसे पूरा करने की योजना बतानी होगी. आवेदन मुफ्त है, लेकिन इसकी समीक्षा में 12-16 हफ्ते लग सकते हैं. गिनीज की टीम आपके प्रस्ताव की जांच करेगी और अगर वह स्वीकार होता है, तो आपको दिशा-निर्देश और नियम मिलेंगे. 

रिकॉर्ड की तैयारी

एक बार जब आपका आवेदन स्वीकार हो जाए, तो रिकॉर्ड तोड़ने या बनाने की तैयारी शुरू करें. गिनीज के नियमों का सख्ती से पालन करना होगा. अगर आपका रिकॉर्ड बड़ा है, जैसे सामूहिक आयोजन, तो गिनीज के अधिकारी मौके पर मौजूद हो सकते हैं.

ऐसे दर्ज हो जाता है गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम

जब आप रिकॉर्ड बनाने के लिए तैयार हों, तो सुनिश्चित करें कि सभी नियमों का पालन हो रहा है. अपने प्रयास को वीडियो में रिकॉर्ड करें, जिसमें शुरुआत से अंत तक पूरी प्रक्रिया दिखे. सबूत जमा करने के बाद, गिनीज की टीम आपके प्रयास की जांच करेगी. अगर सब कुछ सही रहा, तो आपको आधिकारिक गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड सर्टिफिकेट मिलेगा और आपका नाम उनकी किताब में दर्ज हो सकता है. अगर रिकॉर्ड स्वीकार नहीं होता, तो आपको कारण बताया जाएगा और आप दोबारा कोशिश कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें-15 दिन बाद कम हो जाएगा GST, जानें व्हिस्की-रम और बियर की कीमतों पर कितना पड़ेगा असर?

About the author नेहा सिंह

नेहा सिंह बीते 6 साल से डिजिटल मीडिया की दुनिया से जुड़ी हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद से ताल्लुक रखती हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद हैदराबाद स्थित ईटीवी भारत से साल 2019 में अपने करियर की शुरुआत की. यहां पर दो साल तक बतौर कंटेट एडिटर के पद पर काम किया इस दौरान उन्हें एंकरिंग का भी मौका मिला जिसमें उन्होंने बेहतरीन काम किया.

फिर देश की राजधानी दिल्ली का रुख किया, यहां प्रतिष्ठित चैनलों में काम कर कलम को धार दी. पहले इंडिया अहेड के साथ जुड़ीं और कंटेंट के साथ-साथ वीडियो सेक्शन में काम किया. 

इसके बाद नेहा ने मेनस्ट्रीम चैनल जी न्यूज में मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के पद पर अपनी सेवाएं दीं. जी न्यूज में रहते हुए नेशनल और इंटरनेशनल मुद्दों पर एक्सप्लेनर वीडियो क्रिएट किए.

इसी बीच प्रयागराज महाकुंभ के दौरान कुलवृक्ष संस्थान से जुड़कर महाकुंभ भी कवर किया, साधु-संतों का इंटरव्यू किया. लोगों से बातचीत करके उनके कुंभ के अनुभव और समस्याओं को जाना.

वर्तमान में नेहा एबीपी लाइव में कार्यरत हैं, जहां पर नॉलेज सेक्शन में ऐसी खबरों को एक्सप्लेन करती हैं, जिनके बारे में आम पाठक को रुचि होती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केजरीवाल से कन्हैया तक, आंदोलन से निकलकर बड़े नेता बन चुके ये लोग
केजरीवाल से कन्हैया तक, आंदोलन से निकलकर बड़े नेता बन चुके ये लोग
मौत की सजा सुनाने के बाद जज क्यों तोड़ देते थे पेन की नोक, क्या थी वजह?
मौत की सजा सुनाने के बाद जज क्यों तोड़ देते थे पेन की नोक, क्या थी वजह?
क्या आप भी रिकॉर्ड करते हैं ऑफिस की बातें, ऐसे केस में कितनी सजा?
क्या आप भी रिकॉर्ड करते हैं ऑफिस की बातें, ऐसे केस में कितनी सजा?
कितनी मिलती है तिहाड़ जेल के जल्लाद को सैलरी, कौन देता है पैसा?
कितनी मिलती है तिहाड़ जेल के जल्लाद को सैलरी, कौन देता है पैसा?

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: पैसा कहां से आया, कहां गया और आम आदमी को क्या मिला?
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: जानिए सरकारी खजाने में पैसा कहां से आया, कहां गया
Embed widget