एक्सप्लोरर

आगरा के लाल किले और दिल्ली के लाल किले में क्या है अंतर, दोनों में से कौन-सा ज्यादा महंगा?

आगरा का लाल किला और दिल्ली का लाल किला दोनों मुगलकालीन ऐतिहासिक स्मारक हैं और इनमें कई अंतर हैं. लेकिन क्या आपको पता है दोनों में से किस स्मारक को बनाने में ज्यादा लागत लगी थी. चलिए जानते हैं.

आगरा का लाल किला और दिल्ली का लाल किला दोनों ही मुगलकालीन ऐतिहासिक स्मारक हैं जो अपनी भव्य स्थापत्य कला के लिए जाना जाता है. चलिये जानते हैं कि दोनों में क्या अंतर है और किसे बनाने में ज्यादा पैसा लगा था. 

दिल्ली के लाल किले का इतिहास

मुगल बादशाह शाहजहां ने 17वीं सदी में लाल किले को बनवाया था. लाल पत्थरों से बना होने के कारण इसे लाल किला कहा जाने लगा लेकिन इसका दूसरा नाम किला-ए-मुबारक था. लाल किले की नींव 1938 में रखी गई थी जिसे तैयार होने में करीब एक दशक लग गए थे. इस किले को सम्राट की शक्ति और भव्यता के प्रतीक के रूप में बनाया गया था. मुगल परिवार लाल किले में 200 साल तक रहे थे. बता दें कि इस इमारत को बनाने में कुल 1 करोड़ रुपये का खर्च आया था. 

आगरा के लाल किले का इतिहास

आगरा का लाल किला, जिसे यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया है. यह दुनिया के सात अजूबों में से एक ताजमहल से करीब 2.5 किमी दूर है. 16वीं शताब्दी में सम्राट अकबर द्वारा बनवाया गया था. इसका निर्माण 1565 में शुरू हुआ और इसे बनने में 8 साल लगे. इसे लाल बलुआ पत्थर से बनाया गया, जिसके कारण इसे लाल किला कहा जाता है. यह किला मुख्य रूप से एक सैन्य गढ़ के रूप में बनाया गया था, लेकिन बाद में शाहजहां ने इसे शाही महल के रूप में परिवर्तित किया. 

दोनों में अंतर

दिल्ली का किला आगरा के मुकाबले काफी बड़ा है. दिल्ली का किला करीब 254 एकड़ में बनाया गया था. जबकि आगरा का किला करीब 94 एकड़ में बना है. भारत की राजधानी में स्थित होने के कारण दिल्ली के लाल किले में स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी कई यादें यहां संजोई गई है. लाल किला शासकीय और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है, भारत की आजादी और गौरव का प्रतीक है इसलिए हर साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यहां प्रधानमंत्री राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं.

दोनों में कौन ज्यादा महंगा

आगरा के लाल किले और दिल्ली के लाल किले की निर्माण लागत की तुलना की जाए तो दोनों के निर्माण के समय और आर्थिक परिस्थितियां अलग थीं. साथ ही इनकी लागत को लेकर कोई सटीक जानकारी उपलब्ध नहीं है. लेकिन अगर एरिया के हिसाब से देखा जाए तो आगरा का किला महज 94 एकड़ मे बना था जो दिल्ली के 254 एकड़ में फैले किले से छोटा है. इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि दिल्ली का लाल किला, आगरा के लाल किले से ज्यादा महंगा होगा.

इसे भी पढें- यमुना तो दिल्ली में भी है, फिर शाहजहां ने आगरा में ही क्यों बनवाया ताजमहल?

About the author नेहा सिंह

नेहा सिंह बीते 6 साल से डिजिटल मीडिया की दुनिया से जुड़ी हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद से ताल्लुक रखती हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद हैदराबाद स्थित ईटीवी भारत से साल 2019 में अपने करियर की शुरुआत की. यहां पर दो साल तक बतौर कंटेट एडिटर के पद पर काम किया इस दौरान उन्हें एंकरिंग का भी मौका मिला जिसमें उन्होंने बेहतरीन काम किया.

फिर देश की राजधानी दिल्ली का रुख किया, यहां प्रतिष्ठित चैनलों में काम कर कलम को धार दी. पहले इंडिया अहेड के साथ जुड़ीं और कंटेंट के साथ-साथ वीडियो सेक्शन में काम किया. 

इसके बाद नेहा ने मेनस्ट्रीम चैनल जी न्यूज में मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के पद पर अपनी सेवाएं दीं. जी न्यूज में रहते हुए नेशनल और इंटरनेशनल मुद्दों पर एक्सप्लेनर वीडियो क्रिएट किए.

इसी बीच प्रयागराज महाकुंभ के दौरान कुलवृक्ष संस्थान से जुड़कर महाकुंभ भी कवर किया, साधु-संतों का इंटरव्यू किया. लोगों से बातचीत करके उनके कुंभ के अनुभव और समस्याओं को जाना.

वर्तमान में नेहा एबीपी लाइव में कार्यरत हैं, जहां पर नॉलेज सेक्शन में ऐसी खबरों को एक्सप्लेन करती हैं, जिनके बारे में आम पाठक को रुचि होती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यहां अमीर भुगतते हैं रईसी की सजा, जानें क्या है वजह?
यहां अमीर भुगतते हैं रईसी की सजा, जानें क्या है वजह?
भारत के इस राज्य में टूटते हैं सबसे कम रिश्ते, आंकड़े देख रह जाएंगे हैरान
भारत के इस राज्य में टूटते हैं सबसे कम रिश्ते, आंकड़े देख रह जाएंगे हैरान
बंगालियों को क्यों पसंद है हिल्सा मछली, जिसके एक्सपोर्ट पर लगा बैन?
बंगालियों को क्यों पसंद है हिल्सा मछली, जिसके एक्सपोर्ट पर लगा बैन?
कब और कैसे शुरू हुआ लंच बॉक्स का चलन? जानें इतिहास
कब और कैसे शुरू हुआ लंच बॉक्स का चलन? जानें इतिहास

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद के बीच महाराष्ट्र CEO ने भी उठाए सवाल! EC को लिखा मेल, की ये डिमांड
SIR विवाद के बीच महाराष्ट्र CEO ने भी उठाए सवाल! EC को लिखा मेल, की ये डिमांड
बिहार बाढ़: गंडक के दबाव से चंपारण तटबंध टूटा, कई इलाकों में घुसा पानी
बिहार बाढ़: गंडक के दबाव से चंपारण तटबंध टूटा, कई गावों में घुसा पानी
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
BB20: ‘निरहुआ मेरी शादी करवाना चाहते हैं’, डेटिंग पर आम्रपाली ने तोड़ी चुप्पी
'बिग बॉस 20': ‘निरहुआ मेरी शादी करवाना चाहते हैं’, डेटिंग पर आम्रपाली ने तोड़ी चुप्पी
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
भारत समेत कौन-कौन से देश पहुंचे पाकिस्तान, SCO का प्लान क्या?
भारत समेत कौन-कौन से देश पहुंचे पाकिस्तान, SCO का प्लान क्या?
राज्यसभा चुनाव में 2 नहीं 3 प्रत्याशी उतारेगी सपा! अखिलेश के सरप्राइज से बढ़ी हलचल
राज्यसभा चुनाव में 2 नहीं 3 प्रत्याशी उतारेगी सपा! अखिलेश के सरप्राइज से बढ़ी हलचल
20 लाख की नौकरी ठुकराकर बने IPS, पढ़ें शरण कांबले की कहानी
20 लाख की नौकरी ठुकराकर बने IPS, पढ़ें शरण कांबले की कहानी
Embed widget