एक्सप्लोरर

भारत छोड़िए...जानिए और किन देशों में खाया जाता है देसी घी

रिपोर्ट की मानें तो भारत के बाद पूरी दुनिया में देसी घी का सबसे ज्यादा इस्तेमाल नॉर्थ अमेरिका, लैटिन अमेरिका, यूरोप, मिडिल ईस्ट, अफ्रिका और एशिया पैसिफिक में होता है.

भारतीयों के लिए देसी घी एक पवित्र चीज है. इसका इस्तेमाल पूजा पाठ और व्रत में ज्यादातर किया जाता है. जब भी कोई ऐसी चीज बनानी होती है जिसका भोग भगवान को लगाया जाना होता है तो उसे देसी घी से बनाया जाता है. इसके साथ ही इसे स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक माना जाता है. आयूर्वेद में देसी घी को सभी प्रकार के घी और तेलों में उत्तम बताया गया है. कुछ लोग तो देसी घी को भगवान का भोजन कहते हैं, ऐसा इसलिए क्योंकि उनका मानना है कि ईश्वर सिर्फ इसे ही ग्रहण करते हैं. शायद मंदिरों में इसीलिए देसी घी का ही दिया जलाया जाता है. हां, लेकिन इसमें इस बात का विशेष ध्यान रखा जाता है कि ये देसी घी गाय के दूध से बना हो.

देसी घी का बाजार कितना बड़ा है

देसी घी हर उस जगह खाया जाता है जहां भारतीय होते हैं. पूरी दुनिया में आपको देसी घी मिल जाएगा. अब तो ऑनलाइन और ई-कॉमर्स वेबसाइटों की वजह से देसी घी पूरी दुनिया में अपनी पहुंच बना रहा है. एक्सपर्ट मार्केट रिसर्च की एक रिपोर्ट के अनुसार, साल 2020 तक पूरी दुनिया में देसी घी का मार्केट 6.1 मिलियन टन था. यानी करीब 61 लाख टन. वहीं अनुमान है कि 2023 से 2028 के बीच देसी घी का बाजार पूरी दुनिया में 4.3 फीसदी और बढ़ जाएगा जो दुनियाभर में घी की खपत को लगभग 78 लाख टन तक पहुंचा देगा.

भारत के अलावा कहां है सबसे ज्यादा खपत

रिपोर्ट की मानें तो भारत के बाद पूरी दुनिया में देसी घी का सबसे ज्यादा इस्तेमाल नॉर्थ अमेरिका, लैटिन अमेरिका, यूरोप, मिडिल ईस्ट, अफ्रिका और एशिया पैसिफिक में होता है. वहीं दुनियाभर के बाजार को कवर करने वाली मुख्य रूप से देसी घी की कंपनियां हैं- गुजरात कोआपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड जिसे आप अमूल के नाम से जानते हैं. इसके बाद है ब्रिटानिया इंडस्ट्री, मिल्कफूड लिमिटेड और नेस्ले हैं. इसके साथ ही कई और छोटी छोटी कंपनियां हैं जो बाजार में जम कर अपना देसी घी लोगों को बेच रही हैं.

ये भी पढ़ें: बाइक के ज्यादातर हेलमेट काले क्यों होते हैं, इसके पीछे छुपी है कमाल की साइंस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हर साल दशहरे पर रामलीला मैदान में कितने का होता है कारोबार?
हर साल दशहरे पर रामलीला मैदान में कितने का होता है कारोबार?
किस विचारधारा के हैं नेतन्याहू के विरोधी कैंडिडेट गादी आइजनकोट?
किस विचारधारा के हैं नेतन्याहू के विरोधी कैंडिडेट गादी आइजनकोट?
बैलेट पेपर या फिर EVM, किसमें ज्यादा आता है चुनाव खर्च?
बैलेट पेपर या फिर EVM, किसमें ज्यादा आता है चुनाव खर्च?
पंजाब में नशे को लेकर अब तक कितनी हत्याएं, वहां कितना बड़ा है इसका कारोबार?
पंजाब में नशे को लेकर अब तक कितनी हत्याएं, वहां कितना बड़ा है इसका कारोबार?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, बीजेपी ने MP से बनाया उम्मीदवार
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, बीजेपी ने MP से बनाया उम्मीदवार
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
'Its Done Bro', कर्नाटक MLC चुनावों में बड़ी जीत के बाद BJP ने DK शिवकुमार के लिए मजे
'Its Done Bro', कर्नाटक MLC चुनावों में बड़ी जीत के बाद BJP ने DK शिवकुमार के लिए मजे
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
Embed widget