एक्सप्लोरर

जानिए कैसे खत्म हुई पाकिस्तान हिंदू पार्टी, इस हिंदू राजा ने बनाया था इसे

पाकिस्तान हिंदू पार्टी का झंडा बिल्कुल अपने नाम की तरह हिंदू चिन्हों और रंग से भरपूर था. भगवा रंग के इस झंडे पर त्रिशूल का निशान बना था. इसके साथ ही इस पर ॐ का भी निशान था.

पाकिस्तान में आजादी से पहले हिंदुओं की संख्या काफी थी. इस वजह से वहां उनका दबदबा भी था. हालांकि, आजादी के बाद जब बंटवारा हुआ और पाकिस्तान एक अलग देश बना तो उधर से भारी संख्या में हिंदू भारत चले आए. लेकिन इसके बाद भी कुछ हिंदू राजा और लोग पाकिस्तान में ही रहे. इन्हीं में से एक थे पाकिस्तान के उमरकोट के हिंदू राजा राणा चंद्र सिंह. इन्होंने ने ही पहली बार पाकिस्तान में 1990 में पाकिस्तान हिंदू पार्टी बनाई थी.

कौन थे हिंदू पार्टी बनाने वाले राणा चंद्र सिंह?

पाकिस्तान में एक जगह है अमरकोट, जिसे अब उमरकोट कर दिया गया है. राणा चंद्र सिंह वहीं के राजा हुआ करते थे. हिंदू सोढा राजपूत राजा राणा चंद्र सिंह ने पाकिस्तान बनने के बाद जब देखा कि हिंदुओं की अनदेखी हो रही है तो उन्होंने पाकिस्तान हिंदू पार्टी बना डाली. हालांकि, इस पार्टी का जोर पाकिस्तान में ज्यादा दिखा नहीं. क्योंकि इन्हें पाकिस्तान के सभी हिंदुओं का समर्थन नहीं मिला.

ये पार्टी क्यों नहीं चल पाई?

राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना था कि इस पार्टी में उच्च पदों पर राणा चंद्र सिंह के ही घर परिवार के या फिर पाकिस्तान के उच्च जातियों के लोगों का कब्जा था. जबकि, पाकिस्तान में जो हिंदू वोटर था वो ज्यादातर निचली हिंदू जातियों से था. इस वजह से वह अपने को इस पार्टी से कनेक्ट नहीं कर पाया और ये पार्टी जितनी जोर शोर से बनी थी, उतनी ही जोर शोर से खत्म हो गई.

कैसा था पार्टी का झंडा?

पाकिस्तान हिंदू पार्टी का झंडा बिल्कुल अपने नाम की तरह हिंदू चिन्हों और रंग से भरपूर था. भगवा रंग के इस झंडे पर त्रिशूल का निशान बना था. इसके साथ ही इस पर ॐ का भी निशान था. आज ये पार्टी भले ही अस्तित्व में नहीं है, लेकिन इसे बनाने वाले राणा चंद्र सिंह के बेटे राणा हमीर सिंह राजनीति में जिंदा हैं. यहां तक कि वह सिंध प्रांत से तीन बार विधायक भी रह चुके हैं. सिंध प्रांत में उन्हें काफी दबंग व्यक्ति माना जाता है. आपको बता दें राणा हमीर सिंह पाकिस्तान के उन चंद हिंदुओं में से एक हैं जिनकी तूती आज भी बोलती है.

ये भी पढ़ें: इस बंदूक के दम पर होती है मुकेश अंबानी की सुरक्षा, ट्रिगर दबाते ही होती है गोलियों की बौछार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस देश में कुत्ते को मिला था कार चलाने का लाइसेंस, जानें क्या थी वजह?
किस देश में कुत्ते को मिला था कार चलाने का लाइसेंस, जानें क्या थी वजह?
दुर्गा पंडाल में भगदड़, बाहरी राज्यों के मृतक के परिजनों को कैसे मिलेगी बंगाल में नौकरी?
दुर्गा पंडाल में भगदड़, बाहरी राज्यों के मृतक के परिजनों को कैसे मिलेगी बंगाल में नौकरी?
इस देश में बिल्ली को मारने पर दी जाती थी मौत की सजा, जानें क्यों बना ऐसा कानून ?
इस देश में बिल्ली को मारने पर दी जाती थी मौत की सजा, जानें क्यों बना ऐसा कानून ?
ठंड में शराब पीने से भाग जाती है सर्दी, कितनी सच है ये बात?
ठंड में शराब पीने से भाग जाती है सर्दी, कितनी सच है ये बात?

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
Embed widget