एक्सप्लोरर

रेशम के कीड़े को क्यों उबाल दिया जाता है, जानिए आपके कपड़े बनाने के लिए कैसे तैयार किया जाता है रेशम

गरम पानी में जाते ही रेशम के कीड़े मर जाते हैं, जिसके बाद एक मशीन के सहारे इस रेशम के कैप्सूल को धागों में बदल दिया जाता है.

आपने अक्सर लोगों को रेशम की साड़ी और रेशम के कपड़े पहने देखा होगा. ज्यादातर रेशम के कपड़े वही लोग पहनते हैं जो आर्थिक रूप से काफी मजबूत होते हैं. जाहिर सी बात है, ऐसा इसलिए है क्योंकि इसकी कीमत ज्यादा होती है. लेकिन आखिर रेशम की कीमत इतनी ज्यादा क्यों होती है? इसका भी आसान सा जवाब है... क्योंकि इसे हासिल करने में बेहद जटिल प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है. अब ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें आप देख सकते हैं कि कैसे स्टेप बाय स्टेप रेशम के कीड़ों से रेशम तैयार किया जाता है. तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिरकार रेशम के कीड़ों से रेशमी साड़ी तक का सफर कैसा होता.

कैसे बनाया जाता है रेशम

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें आप देख सकते हैं कि कैसे रेशम के छोटे-छोटे लारवा से पूरा रेशम तैयार किया जाता है. स्टेप बाय स्टेप इसे समझने की कोशिश करें तो सबसे पहले लारवा को एक गोल आकार के बांस के बने तश्तरीनुमा ढांचों में डाल दिया जाता है. इस ढांचे में पहले से ढेर सारी हरी पत्तियां बिछी होती हैं, जिन्हें ये लारवा तेजी से खाकर बड़े होते हैं. जब ये लारवा बड़े हो जाते हैं तो इन्हें यहां से निकालकर एक जालीनुमा ढांचे में रख दिया जाता है और यहीं ये कीड़े बाद में अपने मुंह से एक लिक्विड निकालते हैं जो एक प्रकार का प्रोटीन होता है, लेकिन हवा के संपर्क में आते ही यह एक जालीनुमा ठोस पदार्थ में बदल जाता है.

फिर इस ठोस पदार्थ को यहां से निकाल कर इकट्ठा कर लेते हैं. यह देखने में पीले रंग का होता है. यह एक कैप्सूल की तरह दिखाई देता है, जिसे यहां से निकाल कर गरम या उबलते हुए पानी में डाल दिया जाता है. गरम पानी में जाते ही रेशम के कीड़े मर जाते हैं, जिसके बाद एक मशीन के सहारे इस रेशम के कैप्सूल को धागों में बदल दिया जाता है. इन धागों को एक चरखे नुमा मशीन में लपेटा जाता है और फिर उन्हें वहां से निकाल कर सुखा लिया जाता है. इस पूरी प्रक्रिया को करने में काफी समय और मेहनत जाया होता है, यही वजह है कि रेशम की बाजार में कीमत इतनी ज्यादा है.

ये भी पढ़ें: शराब पीने के बाद लोग बातें क्यों भूल जाते हैं? आपको पता है अल्कोहल ब्लैकआउट क्या होता है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नकली दवा बेचने पर कितने साल की होती है सजा, क्या हैं इसके नियम?
नकली दवा बेचने पर कितने साल की होती है सजा, क्या हैं इसके नियम?
कैसे बनते हैं जल्लाद, क्या इसके लिए भी देनी होती है परीक्षा?
कैसे बनते हैं जल्लाद, क्या इसके लिए भी देनी होती है परीक्षा?
फ्लाइट में कौन कौन से कोड होते हैं, किसका क्या होता है मतलब?
फ्लाइट में कौन कौन से कोड होते हैं, किसका क्या होता है मतलब?
दिल्ली में सड़क हादसों ने तोड़ा 6 साल का रिकॉर्ड, रोजाना हो रही इतनी मौतें
दिल्ली में सड़क हादसों ने तोड़ा 6 साल का रिकॉर्ड, रोजाना हो रही इतनी मौतें

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget