एक्सप्लोरर

क्या पूरी दुनिया से अकेले लड़ सकता है रूस, जानें वह कितना ताकतवर?

रूस के पास भले ही शक्तिशाली सैन्य बल, परमाणु हथियार हैं लेकिन रूस क्षेत्रीय स्तर पर मजबूत है और कुछ देशों के खिलाफ अकेले लड़ सकता है. लेकिन पूरे विश्व के खिलाफ युद्ध में उसकी जीत असंभव है.

रूस ना केवल क्षेत्रफल की दृष्टि से दुनिया का सबसे बड़ा देश है बल्कि इसके पास विशाल परमाणु हथियारों का जखीरा, आधुनिक सैन्य तकनीक और अनुभवी सेना है. सैन्य ताकत के साथ साथ रूस का क्षेत्रफल भी दुनिया में सबसे बड़ा है. प्राकृतिक संसाधनों जैसे तेल और गैस की प्रचुरता इसे आर्थिक रूप से भी मजबूत बनाती है. लेकिन चलिए जानते हैं कि क्या रूस अकेले पूरी दुनिया से लड़ सकता है. 

रूस की सैन्य ताकत

रूस की सैन्य शक्ति दुनिया में टॉप लेवल की है. सैन्य शक्ति रैंकिंग के हिसाब से बात करें तो रूस सैन्य शक्ति में विश्व में दूसरे स्थान पर है. रूस के  पास 5,580 परमाणु हथियार हैं. जो अमेरिका के बाद सबसे अधिक हैं. ये हथियार हिरोशिमा नागासाकी में गिराए गए बमों की तुलना में चार गुना ज्यादा विनाशकारी हैं. रूसी सेना के पास लगभग 15 मिलियन सक्रिय सैनिक हैं. इसके पास 12,500 से अधिक टैंक, 30,000 बख्तरबंद वाहन और 6,500 तोपखाने मौजूद हैं. सैन्य बजट की बात करें तो रूस अपने जीडीपी का 6.2 प्रतिशत हिस्सा रक्षा पर खर्च करता है.

पूरी दुनिया से अकेले लड़ सकता है रूस

रूस के पास एक शक्तिशाली सैन्य बल, परमाणु हथियार और प्राकृतिक संसाधनों की अच्छी खासी मात्रा है. लेकिन वैश्विक स्तर पर सभी देशों के संयुक्त सैन्य, आर्थिक और तकनीकी शक्ति के सामने वह अकेला टिक नहीं सकता. पूरी दुनिया से अकेले लड़ना असंभव है क्योंकि वैश्विक शक्तियां जैसे अमेरिका, नाटो और चीन के पास संयुक्त रूप से कहीं अधिक सैन्य और आर्थिक संसाधन हैं. नाटो जैसे गठबंधन की ताकत रूस से कहीं अधिक है.

नाटो में शक्तिशाली राष्ट्र शामिल हैं

नाटो में 31 देश हैं जिनमें अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस जैसे शक्तिशाली राष्ट्र शामिल हैं. नाटो के पास 35 लाख सैनिक, 5,000 से अधिक आधुनिक तोपखाने और 6,000 से ज्यादा परमाणु हथियार हैं. नाटो का सैन्य बजट 1.3 ट्रिलियन डॉलर से अधिक है, जबकि रूस का केवल 84 बिलियन डॉलर है. नाटो की उन्नत तकनीक जैसे पांचवीं पीढ़ी के बख्तरबंद वाहन और सामूहिक रक्षा नीति इसे रूस से कहीं ज्यादा मजबूत बनाती है. रूस की अर्थव्यवस्था भी नाटो की तुलना में कमजोर है.

इसे भी पढ़ें- रूस के कौन-कौन से शहर यूरोप में आते हैं और कौन-से एशिया में? देख लें पूरी लिस्ट

About the author नेहा सिंह

नेहा सिंह बीते 6 साल से डिजिटल मीडिया की दुनिया से जुड़ी हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद से ताल्लुक रखती हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद हैदराबाद स्थित ईटीवी भारत से साल 2019 में अपने करियर की शुरुआत की. यहां पर दो साल तक बतौर कंटेट एडिटर के पद पर काम किया इस दौरान उन्हें एंकरिंग का भी मौका मिला जिसमें उन्होंने बेहतरीन काम किया.

फिर देश की राजधानी दिल्ली का रुख किया, यहां प्रतिष्ठित चैनलों में काम कर कलम को धार दी. पहले इंडिया अहेड के साथ जुड़ीं और कंटेंट के साथ-साथ वीडियो सेक्शन में काम किया. 

इसके बाद नेहा ने मेनस्ट्रीम चैनल जी न्यूज में मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के पद पर अपनी सेवाएं दीं. जी न्यूज में रहते हुए नेशनल और इंटरनेशनल मुद्दों पर एक्सप्लेनर वीडियो क्रिएट किए.

इसी बीच प्रयागराज महाकुंभ के दौरान कुलवृक्ष संस्थान से जुड़कर महाकुंभ भी कवर किया, साधु-संतों का इंटरव्यू किया. लोगों से बातचीत करके उनके कुंभ के अनुभव और समस्याओं को जाना.

वर्तमान में नेहा एबीपी लाइव में कार्यरत हैं, जहां पर नॉलेज सेक्शन में ऐसी खबरों को एक्सप्लेन करती हैं, जिनके बारे में आम पाठक को रुचि होती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किन किन देशों में बैन है स्टारलिंक? भारत में आया तो कितना तेज होगा इंटरनेट
किन किन देशों में बैन है स्टारलिंक? भारत में आया तो कितना तेज होगा इंटरनेट
उपचुनाव में सांसद-विधायक बने नेताओं को कब से मिलेगी सैलरी, जानें नियम?
उपचुनाव में सांसद-विधायक बने नेताओं को कब से मिलेगी सैलरी, जानें नियम?
नार्वे में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या खरीद सकते हैं?
नार्वे में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या खरीद सकते हैं?
स्टारलिंक की एंट्री पर कहां फंसा पेच, भारत के लिए इस पर दांव लगाना रिस्की क्यों?
स्टारलिंक की एंट्री पर कहां फंसा पेच, भारत के लिए इस पर दांव लगाना रिस्की क्यों?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget