एक्सप्लोरर

MCD, केंद्र और दिल्ली सरकार... जानिए राजधानी में कौनसा काम किसके हिस्से में आता है?

Delhi MCD Results 2022: अक्सर दिल्ली में होने वाले सरकारी कामों में काफी कंफ्यूजन दिखाई देता है. जैसे कुछ काम एमसीडी करवाती है तो कुछ काम दिल्ली सरकार के अधीन होता है.

Delhi MCD Results 2022: दिल्ली MCD की 250 सीटों पर रिजल्ट को लेकर रुझान आने शुरू हो गए हैं. रुझानों में साफ दिख रहा है कि भारतीय जनता पार्टी AAP को कांटे की टक्कर दे रही है. कुछ घंटों में स्थिति पूरी तरह से साफ हो जाएगी और पता चल जाएगा कि दिल्ली एमसीडी पर किसका राज चलेगा. क्या इस बार फिर से बीजेपी बाजी मारेगी. या राजधानी की सत्ता के बाद अब दिल्ली एमसीडी पर भी आम आदमी पार्टी का कब्जा होगा. हालांकि, इन सबके बीच हम आपको आज बताने जा रहे हैं कि एमसीडी, केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार, इन तीनों के हिस्से में देश की राजधानी का कौन सा काम आता है.

एमसीडी के हिस्से में क्या काम आता है?

दिल्ली नगर निगम एक स्वतंत्र बॉडी है. गृह मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, दिल्ली नगर निगम Delhi Municipal Corporation Act, 1957 के प्रावधानों के तहत काम करती है. इसके साथ ही केंद्र सरकार एमसीडी के रोजमर्रा कार्यों में कोई हस्तक्षेप नहीं करती है. इसके अलावा यह दिल्ली सरकार से भी अलग है. हाल ही में MCD को एक निकाय बनाया गया है. इससे पहले यह ईस्ट नगर निगम, नॉर्थ नगर निगम आदि में विभाजित था. अब इसे 12 जोन में बांटा गया है, जिसमें सेंट्रल, सिविल लाइंस, करोल बाग, केशव पुरम, नफजगढ़, नरेला, रोहिणी आदि शामिल है. 

अगर MCD के कामों की बात करें तो एमसीडी का काम हेल्थ केयर सुविधाओं का ध्यान रखना है और बीमारियों से रोकने के लिए किए जाने वाले रोकथाम पर काम करना है. इसके अलावा 60 फीट से छोटी सड़कों, बाजार में सफाई का काम भी एमसीडी का है. अगर एजुकेशन सेक्टर में देखें तो एमसीडी का एजुकेशन डिपार्टमेंट सिर्फ प्राइमेरी एजुकेशन के लिए काम करता है यानी एमसीडी की प्राइमेरी स्कूलें ही होती हैं. इसके साथ ही सड़क, ओवर ब्रिज, पब्लिक टॉयलेट के मेंटेनेंस का काम एमसीडी का है. इसमें एमसीडी वाटर सप्लाई, ड्रेनेज सिस्टम, स्लम एरिया का विकास, स्ट्रीट लाइट का काम एमसीडी का होता है. दिल्ली में कई पार्किंग स्थान भी एमसीडी के अंडर में आते हैं. 

इसके अलावा MCD का सबसे अहम काम कचरे का प्रबंधन है, जिसमें कचरा साफ करना, उठाना और सही स्थान पर ले जाना शामिल है. वहीं, सीवरेज का काम भी एमसीडी ही करती है. रेवेन्यु के मामले में एमसीडी ही प्रॉपर्टी, प्रोफेशनल और टोल टैक्स वसूलने का काम करती है और दिल्ली में जन्म और मृत्यु का हिसाब रखती है. 

दिल्ली सरकार का काम क्या है?

दिल्ली में कई काम MCD भी करती है और उससे जुड़े काम दिल्ली सरकार के भी होते हैं. जैसे- एमसीडी और दिल्ली सरकार दोनों एजुकेशन पर काम करते हैं. एमसीडी प्राइमेरी तो दिल्ली सरकार हायर और सेकेंडरी स्कूल और कॉलेज को लेकर काम करती है. वहीं, सड़क में 60 फीट से कम की सड़क एमसीडी के अंडर में है और बड़ी सड़कों का काम दिल्ली सरकार है. एमसीडी प्रॉपर्टी, प्रोफेशनल आदि टैक्स वसूलती है, जबकि वैट, सर्विस टैक्स, एक्साइज टैक्स का काम दिल्ली सरकार का है. पब्लिक ट्रांसपोर्ट में साइकिल रिक्शा या छोटे वाहन एमसीडी के अंडर में हैं और बड़ी गाड़ियां दिल्ली सरकार के अंडर में हैं. अस्पतालों में दिल्ली सरकार के अधिकार क्षेत्र में बड़े हॉस्पिटल हैं, जबकि डिस्पेंसरी आदि नगर निगम के पास है. 

केंद्र सरकार के क्या करती है?

बता दें कि दिल्ली में जमीन, कानून-व्यवस्था और पुलिस का काम केंद्र सरकार का है. दिल्ली सरकार के पास इन क्षेत्र को छोड़कर सभी क्षेत्र में कानून बनाने और इसे लागू करने का अधिकार है. आपको बता दें कि देश के सभी केंद्र शासित प्रदेश पर सेक्शन 239 लागू होता है, लेकिन दिल्ली पर 239AA और 239AB लागू होते हैं. ये दिल्ली को अन्य केंद्र शासित प्रदेश से अलग बनाते हैं. इसके साथ ही केंद्र और दिल्ली की सरकार अगर किसी एक मुद्दे पर कानून बनाती है तो केंद्र का कानून क्षेत्र में लागू होगा.

यह भी पढ़ें: अब आने वाली है डिजिटल करेंसी, आसान भाषा में समझें आखिर इससे सामान कैसे खरीदेंगे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Balochistan Independence: चीन और पाकिस्तान के लिए क्यों जरूरी है बलूचिस्तान, जानें क्या है यहां फैले विद्रोह के पीछे की वजह?
चीन और पाकिस्तान के लिए क्यों जरूरी है बलूचिस्तान, जानें क्या है यहां फैले विद्रोह के पीछे की वजह?
Highway Hypnosis: कभी भी सीधी दिशा में क्यों नहीं बनते हाई-वे, जानें घुमावदार क्यों बनाया जाता है रास्ता?
कभी भी सीधी दिशा में क्यों नहीं बनते हाई-वे, जानें घुमावदार क्यों बनाया जाता है रास्ता?
Daylight Saving Time: क्या है डेलाइट सेविंग, आखिर अमेरिका क्यों बदलने जा रहा घड़ी की सुईयां और इसका क्या होगा असर?
क्या है डेलाइट सेविंग, आखिर अमेरिका क्यों बदलने जा रहा घड़ी की सुईयां और इसका क्या होगा असर?
क्या चांद पर भी चल सकता है इंटरनेट, वहां से कैसे होगी वीडियो कॉल
क्या चांद पर भी चल सकता है इंटरनेट, वहां से कैसे होगी वीडियो कॉल

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget