एक्सप्लोरर

अब आने वाली है डिजिटल करेंसी, आसान भाषा में समझें आखिर इससे सामान कैसे खरीदेंगे?

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया पायलट प्रोजेक्ट के रुप में 1 दिंसबर से डिजिटल करेंसी की शुरुआत करने वाला है, जिसके बाद अब डिजिटल तरीके से भी पैसे दे सकेंगे. तो जानते हैं इस डिजिटल करेंसी से जुड़ी खास बातें...

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ऐलान कर दिया है कि 1 दिसंबर यानी गुरुवार से डिजिटल करेंसी की शुरुआत होने वाली है. डिजिटल करेंसी की शुरुआत के साथ ही डिजिटलीकरण की तरफ भारत एक और बड़ा कदम बढ़ा लेगा. बताया जा रहा है कि आरबीआई पहले इसकी शुरुआत कुछ लोकेशन पर ही करेगा, उसके बाद इसका दायरा बढ़ाया जाएगा. अभी इसकी शुरुआत पायलट प्रोजेक्ट के रुप में हो रही है. डिजिटल करेंसी के ऐलान से जुड़ी खबर आने के बाद लोगों के मन में काफी सवाल है कि आखिर इसका इस्तेमाल कैसे किया जाएगा. कैसे लोगों को डिजिटल करेंसी मिलेगी और जब कुछ सामान खरीदेंगे तो इस करेंसी के जरिए कैसे भुगतान कर सकेंगे. तो जानते हैं इससे जुड़े कुछ अहम सवालों के जवाब... 

कौन कर सकेगा इस्तेमाल?

जब तक आरबीआई पायलट प्रोजेक्ट के रुप में इसकी शुरुआत कर रहा है, तब तक चार शहरों में इसका इस्तेमाल किया जा सकेगा, जिन शहरों में मुंबई, नई दिल्ली, बेंगलुरु और भुवनेश्वर आदि शामिल है. अब यहां ग्राहक और व्यापारी डिजिटल रुपये इस्तेमाल कर सकेंगे. अभी एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, यश बैंक और आईडीएफसी बैंक इस पर काम करेंगे. इसके बाद धीरे धीरे अहमदाबाद, गंगटोक, हैदराबाद, लखनऊ, पटना जैसे शहरों को भी इसमें शामिल कर दिया जाएगा और कई बैंक भी इसमें शामिल हो जाएंगे. 

क्या है डिजिटल करेंसी?

ई-रुपये, कैश का इलेक्ट्रॉनिक वर्जन होंगे और इसे नॉर्मल ट्रांजेक्शन के रुप में इस्तेमाल किया जा सकेगा. यह सामान्य नोट की तरह काम करेंगे, लेकिन इनका आदान प्रदान डिजिटल रुप में होगा. 

कैसे काम करेगी डिजिटल करेंसी?

यह पैसे एक डिजिटल टोकन की तरह होंगे, जो लीगल टेंडर के तौर पर काम करेंगे. इसके साथ ही भारत में जितनी तरह की करेंसी है, उतनी ही यूनिट में डिजिटल करेंसी होगी. जैसे, 5 रुपये, 10 रुपये, 100 रुपये, 50 रुपये या 500 रुपये. यह बैंकों की ओर से जारी की जाएगी. इसका इस्तेमाल भी डिजिटल वॉलेट की तरह होगी, जो बैंक की ओर से दिए जाएंगे और उन ऐप के जरिए इसका इस्तेमाल किया जाएगा. यह उन्हीं ऐप्लीकेशन से मिलता जुलता होगा, जिनसे अभी आप ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करते हैं. 

इसमें पैसे ट्रांसफर क्यूआर कोड आदि के जरिए कर दिए जाएंगे और आप पैसे पर्सन टू पर्सन या फिर पर्सन टू मर्चेंट कैसे भी कर सकते हैं. भारत के लोगों के लिए यह नया अनुभव होगा और देखना होगा कि भारत में आरबीआई किस तरह से इसे लागू करता है. 

यह भी पढ़ें- क्या है बच्चे पैदा करने की ये नई तकनीक, जिसमें महिलाएं भ्रूण को निकालकर फ्रीज करवा देती हैं और फिर...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
Devendra Nath Mahto Hunger Strike : अनशन में चोरी-छिपे खाना खाया तो क्या हो सकती है सजा? जानें नियम
अनशन में चोरी-छिपे खाना खाया तो क्या हो सकती है सजा? जानें नियम
Shakib Al Hasan Net Worth : कितनी दौलत के मालिक हैं शाकिब अल हसन? कहां से होती है उनकी कमाई
कितनी दौलत के मालिक हैं शाकिब अल हसन? कहां से होती है उनकी कमाई
Old Monk का जलियांवाला बाग कनेक्शन, FSSAI की कार्रवाई के बीच जानें
Old Monk का जलियांवाला बाग कनेक्शन, FSSAI की कार्रवाई के बीच जानें

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, शिक्षक की मौत, चार घायल
थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, शिक्षक की मौत, चार घायल
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget